• 11.6.20

    भारत के सीमावर्ती देश

    भारत के सीमावर्ती देश-
    भारत एशिया महाद्वीप का एक विशाल देश है तथा यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 7वां बड़ा देश है, साथ ही दक्षिण एशिया के केंद्र में हिंद महासागर के उत्तरी दिशा में स्थित है।
    भारत की  स्थलीय सीमा  7 देशों को स्पर्श करती है।ये सीमावर्ती देश निम्नलिखित हैं-
    1. बांग्लादेश- भारत और बांग्लादेश के बीच 4096 किलोमीटर लंबी सीमा है। भारत की बांग्लादेश के साथ ही सर्वाधिक लंबी स्थलीय सीमा है। भारत के पश्चिम बंगाल, असम ,मेघालय ,त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश को स्पर्श करती है।
    2. चीन- भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। चीन की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य लद्दाख(केंद्र- शाषित),हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश हैं। भारत एवं चीन के बीच सीमा को मैकमोहन रेखा कहते हैं।
    3.पाकिस्तान- भारत और पाकिस्तान के बीच 3323 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है इस सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा कहते हैं पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य गुजरात,राजस्थान, पंजाब ,जम्मू कश्मीर और लद्दाख(अब जम्मू- कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश) है।
    4.नेपाल- भारत और नेपाल के बीच 1751 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है इस सीमा पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ,बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य स्थित है।
    5.म्यांमार- भारत और म्यांमार के बीच 1643 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। अरुणाचल प्रदेश ,नागालैंड ,मणिपुर और 4मिजोरम राज्य म्यांमार की सीमा को स्पर्श करते हैं।
    6. भूटान -भारत और भूटान के बीच 699 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल ,असम और अरुणाचल प्रदेश राज्य भूटान की सीमा को स्पर्श करते हैं।
    7. अफगानिस्तान- भारत और अफगानिस्तान के बीच 106 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। यह सीमा रेखा सबसे कम लंबी है तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को स्पर्श करती है।

    इसके अतिरिक्त श्रीलंका तथा मालद्वीप भारत की जलीय सीमा पर स्थित देश है यह दोनों हिंद महासागर में स्थित है। श्रीलंका और भारत के बीच पाक जलसंधि और मन्नार की खाड़ी है। लक्षद्वीप के मिनिकॉय और मालदीव के बीच 8 डिग्री चैनल  है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies