• 18.6.20

    स्थानीय पवन

    स्थानीय पवन-
    ऐसी हवाएं जो अपेक्षाकृत छोटे क्षेत्रों में  कम समय के लिए प्रवाहित होती है उन्हें स्थानीय पवन कहा जाता है वास्तव में यह मौसमी हवाएं होती हैं जो किसी मौसम विशेष में ही बहती हैं। उदाहरण के लिए अमेरिका एवं कनाडा में प्रवाहित होने वाली चिनूक गर्म हवा।
    गुणों के आधार पर इन्हें गर्म एवं ठंडी स्थानीय हवाओं में बांटा जा सकता है।
    गर्म स्थानीय हवाएं-
    1. सिराक्को - यह सहारा रेगिस्तान में प्रवाहित होती है जिसमें बालू, मिट्टी की मात्रा अधिक होती है जब यह पवन भूमध्य सागर को पार कर इटली पहुंचती है तब इसके द्वारा होने वाली वर्षा लाल रंग( बालू के कणों पर सौर विकिरण पड़ने से लाल रंग की तरंग लंबाई के प्रकीर्णित होने से) की होती है ,जिसे रक्त वर्षा कहते हैं।इस पवन को स्पेन में लेवेच के नाम से जानते हैं।
    सहारा में प्रवाहित होने वाली इस गर्म एवं शुष्क वायु को अन्य नामों से भी जानते हैं जैसे-
     खमसिन- मिस्र में
     गिबली-लीबिया में
     चिली - ट्यूनीशिया में
     
    2. फॉन- यह हवा आल्प्स पर्वत के ढाल के सहारे नीचे उतरती है तो गर्म हो जाती है यह स्विट्जरलैंड या एड्रियाटिक सागर के उत्तर में प्रवाहित होती है।
    3. हरमट्टन- यह गर्म एवं शुष्क हवा है तो सहारा रेगिस्तान के पश्चिमी भाग ( पश्चिम अफ्रीका) में बहती है गिनी खाड़ी तटीय क्षेत्र में इसके पहुंचने से मौसम सुहावना हो जाता है जिसके कारण इसे 'डॉक्टर विंड' कहते हैं।
    4.चिनूक- यह अमेरिका तथा कनाडा में रॉकी पर्वत के पूर्वी ढाल के सहारे नीचे उतरती है जिससे यह गर्म हो जाती है और वहां जमी बर्फ पिघल जाती है।
    5. संता अना- यह यूएसए के कैलिफोर्निया क्षेत्र में प्रवाहित होती है।
    6. ब्रिक फील्डर-  दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में प्रवाहित होने वाली गर्म स्थानीय पवन है।
    7. जोंडा -अर्जेंटीना में प्रवाहित होती है।
    8. बर्ग - यह दक्षिण अफ्रीका में आंतरिक पठारी भागों से तट की ओर प्रवाहित होने वाली गर्म एवं शुष्क पवन है।
    9. ब्लैक रोलर- यह उत्तरी अमेरिका के मैदानी भागो में चलने वाली हवा है जो धूल भरी एवं गर्म होती है।
    10. नॉर्वेस्टर - यह न्यूजीलैंड में प्रवाहित होती है।
    11. शामल - यह इराक या मेसोपोटामिया ,ईरान में प्रवाहित होने वाली एक पवन है।
    12. काराबुरान- यह मध्य एशिया के तारिम बेसिन या तकला मकान में प्रवाहित होती है।
    13.यामो- जापान में प्रवाहित होती है।
    14. लू- यह उत्तरी भारत के गंगा यमुना मैदान में ग्रीष्मकाल में प्रवाहित होने वाली गर्म स्थानीय पवन है।
    15. कोयम बैंग- इंडोनेशिया में प्रवाहित होने वाली हवा है।
    16. सिमूम- यह पवन सहारा तथा अरब में चलती है,मरुस्थल में बहने के कारण इसमें धूल,बालू की मात्रा अधिक होती है।
    17. हबूब- यह उत्तरी सूडान में चलने वाली गर्म तथा धूल भरी पवन है।विशेषतया यह खारतूम के समीप प्रवाहित होती है।
    18. सिस्टन- यह ईरान में गर्मियों में प्रवाहित होती है।यह अतितीव्र गति से बहती है।
    19. लेस्ट - यह मदीरा एवं कनारी द्वीपों पर बहती है।
    20. ट्रैमोण्टेन - यह मध्य यूरोप में प्रवाहित होने वाली पवन है।
    21. अयाला- ये फ्रांस के सेंट्रल मैसिफ़ से प्रवाहित होने वाली गर्म पवन है।

    ठंडी स्थानीय हवाएं-
    1.मिस्ट्रल- दक्षिणी फ्रांस में रोन नदी घाटी के सहारे प्रवाहित होने वाली ठंडी पवन है।
    2. बोरा- यह आल्प्स पर्वत के दक्षिणी ढाल पर तथा एड्रियाटिक  के पूर्वी किनारे पर बहती है तथा कभी-कभी उत्तरी इटली में प्रवेश करती है।
    3. पैम्पेरो- यह अर्जेंटीना तथा पराग्वे के शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान पंपास में बहने वाली ठंडी पवन है।
    4. नॉर्दर्स- अति ठंडी पवन है जो कनाडा से लेकर अमेरिका तक प्रवाहित होती है।
    5. ब्लिजार्ड- एक बर्फीली हवा होती है जो आर्कटिक क्षेत्र से उत्पन्न होकर उतरी साइबेरिया तथा उत्तरी यूरोपीय देशों को प्रभावित करती है।
    6. नोर्टी- यह अमेरिका में प्रवाहित होती है।
    7. दक्षिणी बस्टर-  दक्षिणी ध्रुव से आने वाली बर्फीली हवाओं को दक्षिणी पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में दक्षिणी बस्टर कहते हैं।
    8. पुर्गा या बुरान - यूरेशिया के आर्किटेक्ट अट पर उतरी रूप से आने वाली बर्फीली हवाओं को बुरान या पुर्गा  कहा जाता है।
    9. पापगायो- यह मैक्सिको तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी पवन है।
    10. बाइज़- फ्रांस में बहने वाली ठंडी हवा है।
    11. फ्राईजेम- यह पवन ब्राजील के कंपोस तथा मध्य अमेजन क्षेत्र में प्रवाहित होती है।
    12. लेवेंटर- यह दक्षिणी स्पेन तथा मोरक्को में प्रवाहित होती है।
    13. एलीशियन- यह यूनान या ग्रीस में बहने वाली पवन है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies