• 18.6.20

    सोलह महाजनपद

    महाजनपद-
    महाजनपद उन बड़े बड़े राज्यों या प्रशासनिक इकाइयों को कहते थे जो एक बड़े भूभाग पर फैले हुए थे ,उनका विकास प्राचीन भारत में छठी शताब्दी ईसा पूर्व से पहले हो चुका था ऐसा माना जाता है कि गौतम बुद्ध के जन्म से पूर्व 16 महाजनपद अस्तित्व में थे बौद्ध ग्रंथ 'अंगुत्तरनिकाय' और जैन ग्रंथ 'भगवती सूत्र' में इस समय के सोलह महाजनपदों के बारे में जानकारी मिलती है इन 16 जनपदों में मगध महाजनपद सबसे अधिक शक्तिशाली था तथा इनमें वज्जि और मल्ल गणतंत्र थे तथा शेष सभी राजतंत्रात्मक थे।
    विभिन्न परीक्षाओं में इन 16 महाजनपदों की राजधानी और उनके वर्तमान विस्तार क्षेत्र के विषय में प्रश्न पूछे जाते हैं।
    इन महाजनपदों का विवरण निम्नवत है-
    1.अंग- इसकी राजधानी चंपा थी और यह वर्तमान बिहार के भागलपुर और मुंगेर क्षेत्र में फैला हुआ था।
    2. मगध- इसकी राजधानी गिरिव्रज/राजगृह में थी तथा यह वर्तमान बिहार के पटना और गया क्षेत्रों में फैला हुआ था।
    3. काशी- उसकी राजधानी वाराणसी थी इसका विस्तार       वर्तमान उत्तर प्रदेश के बनारस क्षेत्र के आसपास था।
    4. वत्स- बस की राजधानी कौशांबी में थी इसका विस्तार  इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर के आसपास क्षेत्रों में था,महात्मा बुद्ध के समय यहां का राजा उदयन था।
    5. गांधार - इसकी राजधानी तक्षशिला थी। वर्तमान           अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र तथा पाकिस्तान के पश्चिमी भाग पर गांधार प्रदेश स्थित था।
    6. कंबोज- इसकी राजधानी हाटक थी। यह गांधार प्रदेश का   समीपवर्ती था वर्तमान के अफगानिस्तान क्षेत्र तथा उत्तरी पश्चिमी पाकिस्तान में यह फैला हुआ था।
    7. अश्मक- पोटली या पोतन यहां की राजधानी थी तथा       यह नर्मदा एवं गोदावरी नदियों के मध्य स्थित था,यह दक्षिण भारत में स्थित एकमात्र महाजनपद था।
    8. कोशल- यहाँ की प्रथम राजधानी साकेत या अयोध्या तथा द्वितीय राजधानी श्रावस्ती में थी ,यह वर्तमान उत्तरप्रदेश के फैज़ाबाद में फैला हुआ था।
    9. कुरु- इसकी राजधानी इंद्रप्रस्थ थी और यह मेरठ,दिल्ली        के क्षेत्रों में विस्तृत था।
    10. चेदि- यह वर्तमान बुंदेलखंड क्षेत्र में फैला हुआ था,इसकी      राजधानी शक्तिमती में थी।
    11. अवन्ति- वर्तमान मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में अवन्ति       महाजनपद था, उत्तरी अवंति की राजधानी  उज्जयिनी तथा दक्षिणी अवंति की राजधानी महिष्मति थी।
    12. मत्स्य- इसकी राजधानी विराटनगर थी तथा वर्तमान           राजस्थान के जयपुर एवं आसपास क्षेत्रों में फैला हुआ था।
    13. वज्जि- वास्तव में वज्जि गणराज्य 8 राज्यों का एक संघ था इसकी राजधानी वैशाली में थी तथा यह उत्तरी बिहार में फैला हुआ था।
    14. शूरसेन- इसकी राजधानी मथुरा थी तथा यह उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र में विस्तृत था।
    15. पांचाल- उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं,फ़र्रुखाबाद आदि क्षेत्रों में फैला हुआ था, इसके दो भाग थे -उत्तरी पांचाल जिसकी राजधानी अहिच्छत्र तथा दक्षिणी पांचाल जिसकी राजधानी काम्पिल्य थी।
    16. मल्ल- मल्ल भी एक गणतंत्र था। इसकी दो शाखाएं थी उत्तरी शाखा की राजधानी कुशीनारा तथा दक्षिणी शाखा की राजधानी पावा थी।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies