अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।
० योग दिवस, 2020 थीम : "स्वास्थ्य के लिए योग - घर पर योग" 
योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। योग शब्द संस्कृत से निकला है और इसका मतलब शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है या एकजुट होना होता है।
आज यह दुनिया भर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है।
इसकी सार्वभौमिक अपील को स्वीकार करते हुए, 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने 69/131 संकल्प  द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के अभ्यास के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है।
यह भारत की बढ़ती सॉफ्टपावर का भी प्रतीक है।
योग के लाभ-
1.शरीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि
2.मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि
3.सामाजिक जुड़ाव
4.संस्कारों का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरण
5. आर्थिक लाभ- योगा क्लासेज,योगा टीचर ,मेंटर आदि।

Post a Comment

Previous Post Next Post