• 24.7.20

    24 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

               24 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

    तिआनवेन-1
    यह चीन का प्रथम मंगल मिशन है जिसे "लॉन्ग मार्च-5, Y4" राकेट द्वारा लांच किया गया।
    ० इस मिशन को हेनान प्रांत के "वेनचांग स्पेसक्राफ्ट लॉन्च सेंटर" से लॉन्च किया गया।
    इस मिशन में आर्विटर,लैंडर और रोवर सम्मिलित हैं।रोवर मंगल की सतह पर लैंड करेगा।
    इसका मुख्य उद्देश्य मिट्टी एवं भूगर्भिक संरचना,जल/बर्फ की उपस्थिति,वायुमंडलीय संरचना ,पर्यावरण आदि से संबंधित अध्ययन करना है।
    यह फरवरी 2021 में मंगल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश करेगा।
    इससे पहले वर्ष 2011 में चीन ने मंगल मिशन रूस के सहयोग से लॉन्च किया था,परन्तु वह असफल रहा।

    हैमर मिसाइल-
    भारत इस मिसाइल को फ्रांस से प्राप्त करेगा
    हैमर मिसाइल "वायु से सतह"(Air to ground) पर मार करने वाली मिसाइल है।
    भारत ने इस मिसाइल को आपात आधार पर मंगवाने का आर्डर किया है।
    इस मिसाइल को राफेल लड़ाकू विमान में लगाकर राफेल की शक्ति को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
    हैमर पर्वतीय क्षेत्रों में लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। यह जीपीएस एवं इंफ्रारेड तकनीकों से युक्त है जिससे यह दिन व रात के अंधेरे एवं किसी मौसम में कार्य करने में सक्षम है।
    इस मिसाइल द्वारा पूर्वी लद्दाख क्षेत्र सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में दुश्मन के बंकरो या मजबूत ठिकानों को नष्ट करने में मदद मिलेगी।

     मालदीव में मत्स्य प्रसंस्करण प्लांट्स-
     ० भारत और मालदीव ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके अंतर्गत भारत मालदीव में 2 मत्स्य प्रसंस्करण प्लांट स्थापित करेगा
     ० यह प्लांट्स मालदीव के दो द्वीपो- मराधू(Maradhoo) और हुलहूधू(Hulhudhoo) में स्थापित किये जाएंगे।

    नोट:- भारत और मालदीव में वर्ष 2019 में एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग(MoU) पर हस्ताक्षर किए थे जिसके अंतर्गत भारत मालदीव के 3 द्वीपों मराधू,हुलहुधू तथा हिथाधू में मत्स्य प्लांट स्थापित करेगा।

    हलोआर्किया-
    हलोआर्किया एक बैक्टरिया है जिसके कारण महाराष्ट्र की लोनार झील का रंग 'गुलाबी' हो गया।
    ० हलोआर्किया बैक्टीरिया क्षारीयता या खारापन बढ़ने पर तीव्रता के साथ वृद्धि करता है और "गुलाबी पिगमेंट" मुक्त करता है जिससे इस झील का रंग गुलाबी हो जाता है।

    लोनार झील- यह झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित है तथा इसका निर्माण पृथ्वी से एक उल्का पिंड के टकराने से हुआ है।

    फेम पे(FamPay)
    बंगलुरू स्थित फेम पे कंपनी ने "नंबरलेस भुगतान कार्ड" जारी किया है।
    फेमपे ने इसे नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से मिलकर जारी किया है।
    IDFC बैंक द्वारा यह कार्ड लांच किया गया है।
    इस कार्ड को युवाओं की पॉकेट मनी को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:-
    मिसाइल पार्क 'अग्निप्रस्थ'
    1. इस पार्क की आधारशिला 29 मई 2020 को आईएनएस कलिंगा,विजाग(आंध्रप्रदेश) में रखी गयी।
    2. यहां पर 1981 के बाद से आईएनएस कलिंगा में रखी गयी या तैयार की गई मिसाइलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
    3. इस म्यूजियम में P-70 Amitist मिसाइल आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु होगी जोकि "अंडरवाटर एंटीशिप मिसाइल" थी।
    4. यह एक म्यूजियम होगा जिसका प्रमुख उद्देश्य स्कूली बच्चों में मिसाइल तकनीक के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।

    नोट:-आई एन एस कलिंगा विशाखापत्तनम में स्थित नौसेना का महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान है। यहाँ पर पहले 2 मेगावाट का सोलर फोटोवोल्टिक संयंत्र भी लगाया जा चुका है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies