• 25.7.20

    25 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

                 25 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स
    IND-SAT Exam-
    1. "भारत में पढ़ो कार्यक्रम" के अंतर्गत हाल ही में प्रथम IND-SAT परीक्षा का आयोजन किया गया।
    2. इसके अंतर्गत विदेशी छात्रों को चयनित भारतीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
    3. नेपाल, भूटान ,तंजानिया,रवांडा,केन्या,इंडोनेशिया,बांग्लादेश ,श्रीलंका,ज़ाम्बिया आज देशों की लगभग 5 साल अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया।
    4. मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया गया।

    चेंगदू :-
    1. चीन के चेंगदू में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश चीन द्वारा दिया गया।
    2. यह उस घटना की प्रतिक्रिया है जब अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीन के काउंसलेट को 72 घंटों में खाली करने का आदेश जारी किया था।

    सिद्दी समुदाय:-
    1. कर्नाटक के राज्यपाल बाजूभाई बाला ने सिद्दी समुदाय के 5 लोगों को विधान परिषद में मनोनीत किया है।
    2. इन पांच व्यक्तियों में संथाराम बुदना सिद्दी भी सम्मिलित हैं। संथाराम कुछ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है यह आर.एस.एस से भी जुड़े थे और उन्होंने बनवासी कल्याण प्रकल्प के पद पर भी रहे।
    3. सिद्दी समुदाय को अफ्रीकन मूल की जनजाति के रूप में जाना जाता है।यह मूल रूप से पूर्वी अफ्रीका क्षेत्र से विस्थापित हुए हैं।
    4. भारत में यह लोग कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और आन्ध्रप्रदेश  आदि राज्यों में निवास करते हैं।
    5. कर्नाटक में सिद्दी समुदाय अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित है।

    स्टे इन इंडिया,स्टडी इन इंडिया:-
    1. भारत सरकार की मानव संसाधन मंत्रालय ने "स्टे इन इंडिया और स्टडी इन इंडिया" पर एक सत्र का आयोजन किया।
    2. इस सत्र में प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के उच्च अधिकारियों द्वारा- भारत से विदेशों में जाने वाले विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा विदेश से भारत वापस आने वाले विद्यार्थियों की चिंताओं से संबंधित मुद्दों को सम्बोधित किया गया।
    3. भारत से प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थी पढ़ने एवं नौकरी के लिये विदेश जाते हैं जिससे उनकी प्रतिभा का उपयोग दूसरे देशों में होता है। सरकार भारत में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा एवं रोजगार सुविधाएं प्रदान कर "ब्रेन ड्रेन" रोकना चाहती है।
    4. सरकार वर्ष 2024 तक देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में 50% सीटों की वृद्धि का प्रयास कर रही है।

    IPL-2020 :-
    1. बहुप्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग-2020 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 8 नवंबर 2020 के बीच किया जाएगा।
    2. यूएई के तीन शहरों दुबई,शारजाह और आबूधाबी में यह मैच खेले जाएंगे।

    ग्रांट पार्क:-
     अमेरिका के शिकागो में स्थित एक पार्क है जहां स्थित "क्रिस्टोफर कोलंबस" की प्रतिमा को वहां के मेयर के आदेश के बाद गिरा दिया गया।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies