• 30.7.20

    30 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

                  30 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स
                  
    एशियन डेवलपमेंट बैंक:-
    1. हाल ही में एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 30 लाख डॉलर का अनुदान देने को अपनी मंजूरी दी है।
    2. यह अनुदान एशियाई विकास बैंक द्वारा "एशिया प्रशांत आपदा प्रतिक्रिया कोष" के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा। यह अनुदान जापान द्वारा वित्तपोषित होगा।
    3. इस अनुदान का प्रयोग भारत चिकित्सा सामग्री एवं सुरक्षात्मक समान जैसे थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाइजर आदि को खरीदने में करेगा।
    4. इससे पहले 28 अप्रैल 2020 को एडीबी ने भारत को कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए 1.5 अरब डॉलर की मंजूरी दी थी।
    नोट:- एशियाई विकास बैंक स्थापना 1966 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय मनीला(फिलीपींस) में है वर्तमान में 68 देश सदस्य हैं।

    जिरकॉन मिसाइल
    1. इसका परीक्षण रूस द्वारा किया गया तथा यह एक हाइपरसोनिक मिसाइल है।
    2. यह मिसाइल रडार की पकड़ में नहीं आती है।
    3. इस मिसाइल की गति 9 मैक है।
    4. इस मिसाइल में स्क्रैमजेट इंजन का प्रयोग किया गया है जो हवा में से ऑक्सीजन का प्रयोग करता है।

    ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्स एसेसमेंट रिपोर्ट 2020
    1. इस रिपोर्ट का प्रकाशन संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन(FAO) के वानिकी विभाग द्वारा किया जाता है।
    2. इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 से 2020 के बीच वनों की कटाई की दर में कमी आई है जो 12 मिलियन हेक्टेयर(2010- 2015) से घटकर 10 मिलियन हेक्टेयर हो गई है।
    3. इस रिपोर्ट के अनुसार वन क्षेत्रों में सर्वाधिक वृद्धि करने वाला देश चीन है, दूसरा स्थान आस्ट्रेलिया तथा तीसरा स्थान भारत का है।
    नोट:- वैश्विक वन क्षेत्र में सर्वाधिक हिस्सा रूस का है जो कि लगभग विश्व के कुल वन क्षेत्र का 20% है। इसके बाद क्रमशः ब्राज़ील तथा कनाडा का स्थान है।
    खाद्य एवं कृषि संगठन का मुख्यालय रोम(इटली) में है।

    परसेवरेंस
    1. यही अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगल अभियान है जो 30 जुलाई 2020 को लांच किया जाएगा।
    2. इस मिशन में अंतर्गत रोवर और एक ड्रोन जैसे छोटे हेलीकॉप्टर को मंगल पर भेजा जाएगा।
    3. इस अभियान द्वारा मंगल पर कार्बन डाइऑक्साइड से ऑक्सीजन निर्माण, पानी की मौजूदगी, वहां के पर्यावरण एवं धरातलीय संरचना आदि का अध्ययन किया जाएगा।

    नोट:-  हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने अपना मंगल मिशन "होप आर्बिटर" भेजा। इस अभियान को जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से एच2-ए नामक रॉकेट के ज़रिए भेजा गया।
     इसके बाद चीन ने अपने मंगल मिशन तिआनवेन-1 को भेजा था।

    पी अच्युता राव
    1.  यह बाल कल्याण कार्यकर्ता थे जिनका कोविड-19 के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।
    2.  इन्होंने 1984 में बाला हक्कुला संघम की स्थापना की थी जो बाल अधिकारो पर कार्य करती है।
    3. अच्युता राव ने बाल यौन शोषण, बाल श्रम तथा बाल विवाह को रोकने के लिए संघर्ष किया था।

    नई शिक्षा नीति
    1. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नई शिक्षा नीति को मंजूरी प्रदान कर दी गई है जिसमे मानव संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर "शिक्षा मंत्रालय" रखा जाएगा।
    2. इसमें वर्ष 2030 तक सभी के लिए स्कूली शिक्षा(100% सकल नामांकन अनुपात) का लक्ष्य रखा गया है।
    3. नए पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक संरचना को 10+2 के स्थान पर 5+3+3+4 के प्रारूप में डिजाइन किया गया है।
    4. प्राथमिक शिक्षा अर्थात पांचवी तक की पढ़ाई में मातृभाषा से स्थानीय भाषा को महत्व दिया जाएगा।
    5. कक्षा-6 के बाद से ही व्यवसायिक शिक्षा तथा इंटर्नशिप को बढ़ावा दिया जाएगा।
    6. देश में हर बच्चे के लिए समान एवं समवेशी शिक्षा पर बल दिया जाएगा तथा कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों(URGs) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसमें महिला,अनुसूचित जाति व जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग ,मुस्लिम तथा ट्रांसजेंडर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    7. इस नीति में कला,शिल्प,संगीत,खेल, योगा तथा सामुदायिक सेवा जैसे- विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इन्हें सहायक पाठ्यक्रम (co-curricular) या अतिरिक्त पाठ्यक्रम ( extra- curricular) नहीं कहा जाएगा।
    8. लीगल तथा मेडिकल कॉलेजों को छोड़कर सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को सिंगल रेगुलेटर द्वारा संचालित किया जाएगा।
    9. सभी सरकारी तथा निजी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए मानदंड एक तरह के होंगे।
    10. 2022 तक पैरा शिक्षकों की प्रथा को समाप्त किया जाएगा।
    11. गुणवत्ता परक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का गठन किया जाएगा।
    12. जीडीपी का लगभग 6% भाग शिक्षा पर व्यय किया जाएगा जो कि वर्तमान में 4.43% है।
    13. बच्चों के रिपोर्ट कार्ड में लाइफ स्किल को भी जोड़ा जाएगा।

    नोट:- इससे पहले वर्ष 1986 में शिक्षा नीति जारी की गई थी जिसे 1992 में संशोधित किया गया था। अब 34 वर्ष बाद नई शिक्षा नीति 2020 जारी की गई है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies