• 2.7.20

    सिविल सेवा केे लिए महत्वपूर्ण सुझाव

    सिविल सेवा केे लिए महत्वपूर्ण सुझाव-
    सिविल सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा है।सिविल सेवक बनना हर तैयारी करने वाले विद्यार्थी का सपना होता है जिसे वह हर कीमत पर साकार करना चाहता है।
    सिविल सेवा परीक्षा ,संघ लोक सेवा आयोग द्वारा तथा राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा, लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है।सिविल सेवा को पास करने के लिये एक उचित रणनीति का होना आवश्यक है तो आइये जानते हैं कि इस परीक्षा को पास करने की रणनीति क्या हो,इस संबंध में कुछ सुझाव अति महत्वपूर्ण हैं-
    1. सिविल सेवा के पाठ्यक्रम को भलीभांति समझें,सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय दोनों का पाठ्यक्रम कंठस्थ होना चाहिए।
    2. पिछले वर्षों में आये हुए पेपरों का विश्लेषणात्मक अध्ययन  करे(प्रारंभिक एवं मुख्य दोनों परीक्षाओं के पेपरों का)।
    3. अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाये रखें,प्रतिदिन 6 से 7 घंटे की पढ़ाई अवश्य करें।
    4. अपने नोट्स बनाने की आदत डालें परन्तु ये नोट्स संक्षिप्त एवं 'टू द प्वाइंट' होने चाहिए।
    5. एक अच्छे न्यूज़पेपर को प्रतिदिन पढ़े, इसमें राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय,आर्थिक,खेल एवं संपादकीय भागों पर ध्यान केन्द्रित करें।
    6. एक मासिक पत्रिका का अध्ययन अवश्य करें।
    7. लेखन शैली को सुधारने के लिये प्रतिदिन 2 प्रश्नो के उत्तर लिखें एवं स्वयं उसका मूल्यांकन करें।
    8. निबंध लेखन का अभ्यास समय समय पर करते रहें।
    9. प्रतिदिन रिवीजन की आदत डालें जैसे यदि आप प्रतिदिन 6 घंटे की पढ़ाई करते हैं तो उसमे से 2 घंटे पुराने पढ़े हुए विषयों को दोहराएं।
    10. अगर आप तैयारी की शुरुआत कर रहे हैं तो एनसीईआरटी एवं अन्य प्रामाणिक किताबों को आधार बनाएं। बेसिक कॉन्सेप्ट पर फोकस करें।
    11. प्रामाणिक किताबों एवं अच्छे नोट्स का चयन करें एवं उन्हें ही बार बार पढें।ज्यादा से ज्यादा किताबों को पढ़ने या देखने में अपना समय बर्बाद न करें।कहने का तात्पर्य इतना है कि 'किसी विषय की एक पुस्तक 5 बार पढें न कि 5 पुस्तकें एक-एक बार'
    12. आप एक या दो अच्छी बेबसाइट,यू ट्यूब चैनल का सहारा करेंट अफेयर्स एवं कुछ टॉपिक को समझने आदि के लिये ले सकते हैं जैसे- Only IAS, rajasabha tv,PIB, Insights,mrunal,Hindi uday आदि का सहारा अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं।परंतु इनके अतिप्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि आजकल ऑनलाइन सामग्री की बाढ़ आयी हुई है।
          अगर आप इन सुझावों के अनुसार अध्ययन करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी और आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies