• 2.7.20

    न्यूज़पेपर कैसे पढ़े

    न्यूज़पेपर कैसे पढ़े-
    सिविल सेवा परीक्षा में समसामयिक घटनाओं से प्रश्न प्रारम्भिक,मुख्य एवं साक्षात्कार तीनों ही स्तर पर पूछे जाते हैं जिसके लिये प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को समसामयिक घटनाओं की जानकारी होना अतिआवश्यक है जिसके लिये न्यूज़पेपर को पढ़ना जरूरी हो जाता है लेकिन न्यूज़पेपर की प्रत्येक न्यूज़ आपके लिये उपयोगी नही होती अतः इसे चयनात्मक ढंग से ही पढ़ना चाहिये।न्यूज़पेपर के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव इस प्रकार हैं-
    1. एक स्तरीय न्यूज़पेपर को प्रतिदिन पढ़े जैसे- अंग्रेजी में 'द हिन्दू' और 'इंडियन एक्सप्रेस' अच्छे पेपर हैं तो हिंदी में 'दैनिक जागरण-राष्ट्रीय संस्करण' , जनसत्ता, नवभारत टाइम्स,राष्ट्रीय सहारा आदि पेपर अच्छे हैं।
    2. न्यूज़पेपर में राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय,आर्थिक एवं खेल संबंधी समाचारों को ढंग से पढ़े।
    3. संपादकीय को नियमित रूप से पढ़े इससे आपकी किसी विषय पर पूर्ण समझ के साथ तर्क-वितर्क क्षमता भी बढ़ती है साथ ही यह आपकी लेखन शैली में भी सुधार का माध्यम बनता है।
    4. न्यूज़पेपर की अगर कोई न्यूज़ बहुत महत्वपूर्ण है तो इसे संक्षिप्त में पॉइन्ट वाइज नोट कर ले।इसके लिये आप डायरी बना सकते हैं।
    5. अगर कोई समाचार आपके वैकल्पिक विषय से संबंधित है तो उसको अपने वैकल्पिक विषय के नोट्स की कॉपी में नोट करे जिससे आपको उसे व्यवस्थित करने में समस्या न आये।
    6. न्यूज़पेपर की प्रत्येक न्यूज़ को नोट करने की आदत न डालें इससे आपका समय एवं ऊर्जा दोनों ही व्यर्थ जाती हैं क्योंकि इससे न्यूज़पेपर के नोट्स इतने ज्यादा हो जाएंगे कि शायद ही आप कभी उनको दोबारा पढ़ पाये।
    7. कुछ न्यूज़पेपर साप्ताहिक आते हैं जो किसी विशेष विषय या मुद्दे पर केंद्रित होते हैं उनको लेकर आप पढ़े और इसकी महत्वपूर्ण जानकारियों को नोट भी कर ले।
    8. न्यूज़पेपर में जो भी समसामयिक योजनाएं,सम्मेलन,घटनाएं आपने पढ़ी हैं उन्हें जब आप उत्तर लेखन का अभ्यास करते हैं तो यथास्थान जरूरत के अनुसार अपने उत्तर का हिस्सा बनाये इससे आपके उत्तर में नवीनता एवं निखार आएगा।
    9. सुबह जब न्यूज़पेपर आये तो पहले एक सरसरी नज़र पेपर पर  डालें तथा जो महत्वपूर्ण टॉपिक हैं उन्हें चिन्हित कर ले और बाद जब समय मिले तो उन्हें अच्छे से पढ़ ले , इससे आपके पास चयनित और महत्वपूर्ण टॉपिक ही पढ़ने को रह जाएंगे जिनकी संख्या प्रतिदिन सामान्यतः 2 या 3 ही होती है।
    10. स्थानीय(लोकल) खबरों या मनोरंजनपरक खबरों पर समय बर्बाद न करें।जब कोई स्थानीय खबर बहुत महत्वपूर्ण हो तभी उसको पढें अन्यथा छोड़ दे।
    11. अगर न्यूज़पेपर में किसी महान व्यक्तित्व का साक्षात्कार आता है तो उसे पढ़ें क्योंकि इससे आपको इंटरव्यूू में सहायता मिल सकती है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies