1 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

            1 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

प्रीतम सिंह
1. यह भारतीय मूल के सिंगापुर के राजनेता है जिन्हें सिंगापुर की संसद में विपक्ष का नेता बनाया गया है।
2. प्रीतम सिंह की वर्कर्स पार्टी ने संसद में 10 सीटों(कुल 93 सीटें) पर विजय प्राप्त की थी।
3. सिंगापुर के इतिहास में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पहली बार ही की गई है।

बीजापुर जिला
1. नीति आयोग के आकांक्षी जिलों(Aspiring District) की सूची में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले को समग्र डेल्टा रैंकिंग(फरवरी- जून 2020 के अवधि) में प्रथम स्थान पर रखा गया है।
2. जनवरी 2018 में नीति आयोग ने सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से पिछड़े जिलों के विकास के लिए आकांक्षी जिलों के चयन एवं उनके विकास की योजना प्रारंभ की।
3. मेघालय के री -भोई तथा उत्तर प्रदेश के बहराइच जिलों को क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

सोनम शेरिंग लेपचा
1. यह एक लोक संगीतकार थे जिनका हाल ही में निधन हो गया।
2. इनका जन्म पश्चिम बंगाल के कालिमपोंग में हुआ था।
3. इन्होंने लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
4. इन्हें वर्ष 2007 में कला के क्षेत्र में पदमश्री सम्मान प्रदान किया गया था।

यमुना नदी
1. हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण का स्तर अत्यधिक बढ़ गया है।
2. यमुना नदी में अमोनिया का यह स्तर 3 पीपीएम(PPM) से भी अधिक पाया गया जबकि उच्चतम अमोनिया स्तर 0.5 पीपीएम होना चाहिए।

Mobikwik
1. Mobikwik द्वारा व्यक्तिगत UPI पेमेंट लिंक mpay.me लांच किया गया है।
2. जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अपना व्यक्तिगत लिंक जनरेट करके यूपीआई के जरिए किसी को पेमेंट कर सकता है या ले सकता है।
3. Mobikwik एक e wallet एप है। जिसके जरिए डिजिटल सुविधाएं जैसे मोबाइल रिचार्ज ,फंड ट्रांसफर,DTH रिचार्ज आदि प्राप्त की जा सकती हैं।
4. Mobikwik भारतीय कम्पनी है जिसकी शुरुआत 2009 में हुई थी तथा इसका हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है।

बर्न्ट शुगर
1. यह दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका 'अवनी दोशी' का उपन्यास है।
2. इस उपन्यास को बुकर पुरस्कार 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
3. ब्रिटेन एवं आयरलैंड में अक्टूबर 2019 से प्रकाशित 162 उपन्यासों का आकलन, 13 लेखकों की संक्षिप्त सूची को तैयार करने के लिए किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post