• 2.8.20

    2 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

               2 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    ग्रीन एजी परियोजना
    1. अभी यह परियोजना मिजोरम राज्य में प्रारंभ की गई है  जो सतत कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।
    2. यह ग्लोबल एनवायरमेंट फैसिलिटी(GEF) द्वारा वित्त पोषित की जाएगी।
    3. इसके अतिरिक्त यह परियोजना राजस्थान ,मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व उड़ीसा में भी प्रारंभ होगी।
    4. इस परियोजना द्वारा कम कार्बन उत्सर्जन को बढ़ावा दिया जाएगा।

    लाइकेन पार्क
    1. उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के मुनस्यारी में देश का पहला लाइकेन पार्क विकसित किया गया है।
    2. लाइकेन या कवक वनस्पति का एक प्रकार है जो मिट्टी, चट्टानों, वृक्ष के तनो आदि पर पाया जाता है। कवक प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए बायोइंडिकेटर का कार्य करता है।
    3. इस पार्क को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य लाइकेन की विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन ,वितरण,उनका मानव एवं जलवायु से प्रदूषण से उत्पन्न खतरों आदि का अध्ययन करना है। 

    स्कॉच गोल्ड अवार्ड
    1. भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय को यह अवार्ड दिया गया है।
    2. आदिवासियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान करने तथा उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

    पी.सी.शर्मा
    1. पीसी शर्मा, महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक हैं। 
    2. फिल्म डिवीजन द्वारा मुंशी प्रेमचंद्र और मोहम्मद रफी की क्रमशः 140 वीं जयंती और 40 वीं पुण्यतिथि पर डॉक्यूमेंट्री श्रद्धांजलि दी गई।

    एक मास्क अनेक जिंदगी
    1. एक जन जागरूकता अभियान है जो मध्य प्रदेश राज्य द्वारा प्रारंभ किया गया है।
    2. कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान कार्य करेगा।

    ली तेंग-हुईं
    1. ताइवान की पूर्व राष्ट्रपति थे जिनका 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
    2. इन्हें ताइवान के लोकतंत्र के पिता के रूप में जाना जाता है।

    वेरीफाइड/ सत्यापित समाचार पोर्टल
    1. बांग्लादेश द्वारा सत्यापित समाचार पोर्टल की प्रथम सूची जारी की गई।
    2. इसके तहत ऑनलाइन समाचार पोर्टलों के पंजीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies