• 18.8.20

    18 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                  18 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स


    पंडित जसराज
    1. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का 90 वर्ष की उम्र में अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन को गया।
    2. वह शास्त्रीय गायन की "खयाल शैली" के  विशेषज्ञ थे।
    3. जसरंगी जुगलबंदी- पंडित जसराज ने इस अनूठी जुगलबंदी की रचना की जिसमें स्त्री तथा पुरुष अलग-अलग भागों में एक साथ गाते हैं।
    4. 2019 में अमेरिका ने पंडित जसराज के सम्मान में नए खोजे गए एक ग्रह का नाम रखा। इस ग्रह का नम्बर 300128 था जो कि उनकी जन्मतिथि को दर्शाता है।
    5. पंडित जसराज अंटार्कटिका सहित सातों महाद्वीपों पर अपनी प्रस्तुति देने वाले प्रथम भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
    6. इनका जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था। इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पदम श्री, पदम विभूषण आदि से सम्मानित किया जा चुका है।

    मणिपुर में 13 राजमार्ग परियोजनाएं
    1. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 3000 करोड़ रुपए की 13 राजमार्ग परियोजनाओं का मणिपुर में उद्घाटन किया।
    2. इन परियोजनाओं के तहत लगभग 316 किलोमीटर राजमार्गों का विकास किया जाएगा।
    3. इसके साथ ही एक सड़क सुरक्षा परियोजना का भी उद्घाटन किया गया।

    पापुम रिजर्व फॉरेस्ट
    1. पापुम आरक्षित क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
    2. यह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से संपन्न एवं महत्वपूर्ण पक्षी स्थल है।
    3. यहां पर तेजी से वन काटे जा रहे हैं जिसके कारण हॉर्नबिल के आवास स्थल को नुकसान पहुंच रहा है।
    4. पापुम रिजर्व फॉरेस्ट पक्के वाइल्डलाइफ सेंचुरी तथा ईटानगर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बीच स्थित है।
    5. पापुम रिजर्व फॉरेस्ट में हॉर्नबिल की 3 प्रजातियां ग्रेट, रीथेड व  ओरिएंटल पाइड पाई जाती है।

    विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे घाट पुल
    1. विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल(141 मी.) का निर्माण मणिपुर में नोनी जिले में इजाई नदी पर किया जा रहा है
    2. यह पुल जिरिबम-तुपुल- इंफाल रेलवे प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसका निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किया जा रहा है।
    3. वर्तमान में सबसे ऊंचा रेलवे पुल मोंटेनीग्रो देश में स्थित रिजेका विड्क्ट है।

    "पॉजिटिव पे" मैकेनिज्म
    1. इस मैकेनिज़्म को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चेक भुगतान को सुरक्षित और धोखाधड़ी से बचाने के लिए लाया गया है।
    2. 50000 या उससे ऊपर के सभी चेक के लिये आरबीआई द्वारा पॉजिटिव पे मैकेनिज्म लागू करने का निर्णय लिया गया है।
    3. इस मैकेनिज्म के तहत चेक जारी करते समय खाताधारक को चेक से संबंधित सभी जानकारी जैसे चेक नंबर,तिथि,पेई का नाम,धन आदि बैंक को देनी होगी।
    4. जब लाभार्थी चेक को इनकैश कराने के लिए बैंक में जमा करेगा तो चेक की पूरी डिटेल का मिलान "पॉजिटिव पे" द्वारा किया जा सकेगा जिससे धोखाधड़ी को रोकने में सहायता मिलेगी।

    महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन
    1. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस संगठन के गठन की मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
    2. यह संगठन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर नियंत्रण लगाएगा तथा इसके लिए एडीजी महिला एवं बाल विकास सुरक्षा का नया पद भी सृजित किया गया है।

    Yellow Chain
    1. नागालैंड में एकीकृत ई-कॉमर्स प्लेटफार्म "Yellow Chain' को लांच किया गया है।
    2. इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को एकीकृत किया जा सकेगा।
    3. इस प्लेटफार्म के माध्यम से कोई भी विक्रेता, सेवा प्रदाता, उत्पादक,समूह स्वयं को पंजीकृत करके अपने उत्पादों,कौशलों को अपलोड कर सकता है जिससे खरीदारों को इनके उत्पादों की जानकारी प्राप्त होती है और वह उनका चयन कर सकते हैं।
    4. इस प्लेटफार्म द्वारा उत्पादक या व्यवसायी अपने स्वयं के स्थान से ही अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और लोगों को सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

    शौर्य KGC कार्ड
    1. HDFC बैंक द्वारा सेना के ज़वानों और उनके परिवार के लिये यह कार्ड लांच किया।
    2. इसे किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर लांच किया गया है।
    3. शौर्य केजीसी कार्ड के द्वारा मिलने वाली फाइनेंस सुबिधा से सशस्त्र बलों के परिवार खेती किसानी से जुड़े उपकरण,उर्वरक,बीज आदि खरीद सकेंगे।
    नोट- इससे पहले किसानों को सुविधा देने के लिए "ई किसान धन एप" एचडीएफसी बैंक द्वारा लांच किया गया था।

    👌👍साथियों अगर आपको डेली करंट अफेयर्स के यह नोट्स पसंद आए तो अवश्य शेयर करें💐

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies