21 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

               21 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020
1. इस सर्वेक्षण में सबसे स्वच्छ शहर का प्रथम पुरस्कार इंदौर शहर को प्रदान किया गया।
2. इंदौर शहर को लगातार चौथे वर्ष प्रथम पुरस्कार मिला है।
3. स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत स्वच्छता के लिये लोगों की भागीदारी को बढ़ाने  तथा  विभिन्न शहरों के बीच स्वस्थ  प्रतिस्पर्धा के लिए की गई थी।
नोट:- गंगा के तट पर स्थित सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार वाराणसी को तथा सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड का पुरस्कार जालंधर छावनी बोर्ड को मिला।

धन्वंतरि रथ
1. दिल्ली पुलिस और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के मध्य दिल्ली पुलिस की आवासीय कालोनियों में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक समझौता हुआ है जिसके धनवंतरी रथ का संचालन किया जाएगा।
2. यह एक चलती फिरती यूनिट है जिसमें डॉक्टरों की टीम रहेगी जो दिल्ली पुलिस की आवासीय कालोनियों का दौरा कर आवश्यक स्वास्थ्य उपाय सुझायेगी।
 नोट:- इससे पहले दिल्ली पुलिस तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के सयुंक्त उपक्रम के अंतर्गत "आयुरक्षा" की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य दिल्ली पुलिस की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना था।

डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स-2020
1. यह इंडेक्स "सर्फशर्क" नामक ऑनलाइन प्राइवेसी सॉल्यूशन प्रोवाइडर द्वारा जारी किया गया।
2. इस सर्वेक्षण में 85 देशों को सम्मिलित किया गया जिसमें डेनमार्क प्रथम स्थान तथा स्वीडन द्वितीय स्थान पर रहा।
3. डिजिटल क्वालिटी इंडेक्स में भारत का स्थान 57वां रहा।
4. यह इंडेक्स इंटरनेट की गुणवत्ता, इंटरनेट की वहनीयता,इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा,ई- गवर्नमेंट, ई- इन्फ्रा मापदंडों के आधार पर जारी किया गया।

माधव प्रसाद घिमिरे
1. यह नेपाल के राष्ट्रकवि थे जो नेपाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार व गीतकार थे,जिनका 101 वर्ष की उम्र में काठमांडू में निधन हो गया।
2. माधव प्रसाद का लेखन गुरु रविंद्र नाथ टैगोर से प्रभावित था।

समुद्री घास(seagrass)
1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(UNEP) ने एक चेतावनी जारी की है कि केन्या(अफ्रीका) के समुद्री तट पर समुद्री  घास को खतरा उत्पन्न हुआ है जिसका कारण पर्यटन,सीवीड फार्मिंग(Seaweed farming) तथा मछली पकड़ने के लिए प्रयोग होने वाले ट्रॉलर्स हैं।
2. समुद्री घास एक फूल वाला पौधा(Flowering plants) है, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा ऑक्सीजन का निर्माण करती है इसलिए इसे "समुद्र के फेफड़े" भी कहा जाता है।
3. इसकी उपयोगिता समुद्री जीवन में भोजन ,आवास, जल को स्वच्छ रखने में,कार्बन सिंक आदि के रूप में है।
4. इसकी लगभग 72 प्रजातियां पाई जाती है तथा यह अंटार्कटिका को छोड़कर लगभग सभी महाद्वीपों के निकट पायी जाती है।

सप्लाई चेन रेसीलिएन्स इनिशिएटिव
(Supply chain Resilience initiative)
1. यह पहल जापान द्वारा प्रारंभ की गई है जो कि एक त्रिपक्षीय पहल है जिसमें जापान ,ऑस्ट्रेलिया और भारत सम्मिलित है।
2. इस पहल का उद्देश्य चीन पर तीनों देशों की सैन्य,आर्थिक,राजनीतिक निर्भरता को कम करना है।

संसद के स्पीकरों का 5वां विश्व सम्मेलन
1. इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से अंतर-संसदीय संघ और आस्ट्रिया की संसद द्वारा किया गया।
2. यह सम्मेलन पहली बार वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित हुआ जिसमें भारत की तरफ से स्पीकर "ओम बिरला" द्वारा भाग लिया गया।
3. ओम बिरला ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के वास्तविक चेहरे को उजागर किया।

पोस्ट कोविड-19 फॉलोअप क्लीनिक
1. ऐसे क्लिनिको की शुरुआत तमिलनाडु में की गई है।
2. ऐसे लोग जो कोरोना बीमारी के बाद ठीक हो गए हैं परंतु उन्हें अन्य किसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए ऐसे क्लिनिको की शुरुआत की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post