• 22.8.20

    22 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                   22 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    श्रीशैलम जल विद्युत परियोजना में आग
    1. श्रीशैलम जल विद्युत परियोजना की सुरंग में स्थित पावर हाउस में आग लगने से लगभग 9 लोगों की मृत्यु हो गई।
    नोट:- 1. श्रीशैलम जल विद्युत परियोजना कृष्णा नदी पर तेलंगाना राज्य में स्थित है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है। 
    2. श्रीशैलम बांध नल्लामला पहाड़ियों के मध्य स्थित है।

    राजीव कुमार
    1. राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, यह भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं।
    2. उन्होंने अशोक लवासा का स्थान लिया है जिन्होंने हाल ही में एशियाई विकास बैंक का उपाध्यक्ष बनने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया था।

    राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार -2020
    1. इस वर्ष यह पुरस्कार पांच व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा-
        ० रोहित शर्मा -क्रिकेटर
        ० विनेश फोगाट- कुश्ती
        ० मरियप्पन थंगवेलु- पैराएथेलेटिक्स(पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता)
        ० मनिका बत्रा- टेबिल टेनिस
        ० रानी रामपाल- महिला हॉकी टीम की कप्तान
    2. कोविड-19 महामारी के कारण यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।
    नोट:- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के अंतर्गत मिलने वाली राशि में भी इस वर्ष बढ़ोतरी की गई है अब उन्हें 7.5 लाख के स्थान पर 25 लाख रुपए मिलेंगे।
    सचिन तेंदुलकर ,महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं।
    भारत और इजरायल के बीच नया सांस्कृतिक समझौता
    1. सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भारत और इजरायल के बीच नए सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
    2. इसके तहत संस्कृति,कला,साहित्य,लेखन,भाषा आदि से संबंधित विषयों का आदान प्रदान किया जाएगा एवं दोनों देश एक दूसरे की संस्कृति को समझेंगे।
    3. यह समझौता 3 वर्ष के लिए हुआ है जिसमें 2020- 23 तक सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

    ग्रीन डिपॉजिट प्रोग्राम
    1. एचएसबीसी(HSBC) बैंक द्वारा भारत में ग्रीन डिपाजिट प्रोग्राम लांच किया गया। यह भारत में अपनी तरह का पहला और एकमात्र प्रोग्राम है।
    2. इस प्रोग्राम का मुख्य लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन को कम करने,सतत अर्थव्यवस्था, इको फ्रेंडली पहलों एवं परियोजनाओं जैसे- हरित ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण ,स्वच्छ परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन आदि को बढ़ावा देने के लिये फायनेंस करना है।
    3. ग्रीन डिपाजिट "टर्म डिपॉजिट" की तरह ही उपलब्ध रहेगा तथा ग्राहकों को पोर्टफोलियो स्तर पर त्रैमासिक रिपोर्ट दी जाएगी।

    हरित पथ
    1. हरित राजमार्गों के निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिन "हरितपथ" नामक मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। इस ऐप उद्घाटन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया।
    2. इस ऐप के माध्यम से राजमार्गों के किनारे पौधारोपण ,पौधों की प्रजातियों, रखरखाव आदि गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

    भारत-मालदीव जलपोत सेवा
    1. भारत और मालदीव के मध्य सीधी जलपोत सेवा का शुभारंभ अगले महीने से किया जाएगा ।
    2. केरल के कोच्चि तथा तमिलनाडु के तूतुकुड़ी से मालदीव की राजधानी माले के मध्य यह जलपोत सेवा प्रारंभ होगी।
    3. इस जलपोत सेवा के लिए समझौता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष मालदीव की यात्रा के दौरान हुआ था।
    4. शिपिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा इस जलपोत सेवा प्रदान की जाएगी।
    5. इसके द्वारा विभिन्न उत्पादों के आदान-प्रदान से द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

    एयर यूनिक क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम(AUM)
    1. यह एक स्वदेशी फोटोनिक(फोटान के इस्तेमाल पर आधारित) सिस्टम है जिसके माध्यम से रियल टाइम पर वायु गुणवत्ता मापदंडों की मॉनिटरिंग की जा सकती है।
    3. इस सिस्टम का विकास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की स्वच्छ वायु अनुसंधान पहल, गायत्री विद्या परिषद-वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान केंद्र और गायत्री विद्या परिषद-अभियांत्रिकी कॉलेज,विशाखापत्तनम द्वारा  किया गया है।
    4. इस सिस्टम द्वारा विभिन्न प्रदूषकों की पहचान,वर्गीकरण,मात्रा आदि का पता लगाया जा सकता है।
    5. इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

    D614HG
    1. कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन है जो कि मलेशिया में पाया गया है।
    2. कोरोना से भी 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। यह स्ट्रेन 45 मामलों के एक क्लस्टर में से 3 मामलों में पाया गया।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies