• 24.8.20

    24 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स


                      24 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
    नुआखाई त्यौहार
    1. यह विशेष रूप से पश्चिमी ओडिशा में किसानों के द्वारा मनाया जाने वाला प्राचीन त्यौहार है। इसके अतिरिक्त यह छत्तीसगढ़ एवं झारखंड में भी मनाया जाता है।
    2. नुआखाई त्यौहार नए चावल खाने का प्रतीक है। इस दिन किसान नई फसल का स्वागत कर अन्न पूजन भी करते हैं तथा अपनी खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।
    3. यह गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है।
    भास्कर मैती
    1. यह पूर्व भारतीय फुटबॉल गोलकीपर थे जिनका हाल ही में मुंबई में निधन हो गया।
    2. इन्होंने 1978 में एशियाई खेलों में भारत का नेतृत्व किया था इसके साथ ही यह मफतलाल स्पोर्ट्स क्लब व राष्ट्रीय कैमिकल्स एवं फर्टीलाइजर्स (RCF) की तरफ से भी खेले थे।

    मलखंभ, क्लारिपयाडू, गतका और थंग टा 
    1. "खेलो इंडिया" योजना के तहत चार खेलों- मलखंभ, क्लारिपयाडू, गतका और थंग-टा की पहचान ग्रामीण और जनजातीय खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
    2. इसके अंतर्गत इन खेलों के लिए कोचों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, आवश्यक खेल सामग्री तथा छात्रवृत्ति हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
    नोट:-
    मलखंभ- इसमें रस्सी तथा पोल का प्रयोग होता है यह महाराष्ट्र में प्रचलित है तथा यह मध्यप्रदेश का राजकीय खेल है।
    गतका - यह पंजाब का प्रसिद्ध मार्शल आर्ट है। इसमें छड़ी, कृपाण,तलवार, कटार का प्रयोग किया जाता है।
    थंग टा - मणिपुर में प्रचलित है, इसमें थांग का मतलब तलवार तथा टा का मतलब भाला होता है।

     कहीं भी स्कूल(The anywhere school)
     1. Google ने "कहीं भी स्कूल" नमक पहल को लांच किया है।
     2. इसके द्वारा बच्चों की पढ़ाई को आसान एवं सुविधाजनक बनाया जा सकता है विशेष रुप से कोविड-19 जैसी आपदाओं के समय और बच्चे इसके माध्यम से कहीं भी और कभी भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
    3. इसने 50 नए फीचर्स उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराए गए हैं जिससे Google Meet, classroom,G suite आदि को अधिक उपयोगी बनाकर लाभ उठाया जा सकता है।

    ट्रांसजेंडर्स के लिये राष्ट्रीय परिषद
    1. केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर के लिए एक राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री होंगे।
    2. इस परिषद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य, 10 केंद्रीय विभागों एवं पांच राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
    3. इसके गठन से ट्रांसजेंडर के समुचित विकास के लिए कार्यक्रम,नीतियां और कानून बनाये जा सकेंगे तथा उनका बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा।
    4. इस परिषद का गठन ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा) कानून, 2019 के तहत किया गया है।

    BeiDou
    1. यह चीन का सेटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है अब पाकिस्तान अपने सैन्य एवं नागरिक दोनों उद्देश्यों की पूर्ति के लिए चीनी नेविगेशन सिस्टम BeiDou का उपयोग करेगा।
    2. चीन वास्तव में अमेरिका के नेविगेशन "सिस्टम ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम(GPS)" के स्थान पर स्वयं विकसित नेविगेशन सिस्टम को बढ़ावा देना चाहता है।

    नोट:-  रूस के नेविगेशन सिस्टम को "ग्लोनास" तथा यूरोपियन देशों के नेविगेशन सिस्टम को "गैलीलियो" के नाम से जाना जाता है। 
    भारत ने अपना रीजनल नेविगेशन सिस्टम विकसित किया है जिसे इंडियन रीजनल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम(IRNSS) के नाम से जानते हैं जिसके माध्यम से देश की सीमाओं से 1500 किलोमीटर की एरिया में कार्य करेगा तथा इसमें कुल 8 सैटेलाइट हैं।

    राष्ट्रीय युद्धविराम समझौता- म्यांमार
    1. हाल ही में म्यांमार सरकार और वहां के 10 सशस्त्र नृजातीय समूहों के बीच राष्ट्रीय युद्धविराम समझौते(NCA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसे 'यूनियन पीस एकॉर्ड' भी कहा जाता है।
    2. शांति समझौते को मूर्त रूप देने के लिए 15 प्रावधान शामिल किए गए हैं जिसमें सैनिकों की तैनाती, संघर्ष से निपटने के उपाय आदि सम्मिलित हैं।
    3. इस समझौते द्वारा वर्ष 2020 के बाद की शांति प्रक्रियाओं एवं रणनीतियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    नोट:- म्यांमार में शांति प्रक्रिया की शुरुआत वर्ष 2011 में राष्ट्रपति थीन सीन के समय से हुई जिसके तहत विभिन्न सशस्त्र नृजातीय समूह को शांति वार्ता के लिए प्रेरित किया गया था ताकि देश को विभिन्न आंतरिक संघर्षों से बचाया जा सके।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies