• 23.8.20

    23 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                 23 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    आसियान-भारत नेटवर्क ऑफ़ थिंकटैंक
    1. हाल ही में आसियान- भारत नेटवर्क आफ थिंकटैंक की 6 वीं गोलमेज सम्मेलन का आयोजन भारत विदेश मंत्रालय और थाईलैंड विदेश मंत्रालय की साझेदारी में किया गया।
    2. यह सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा आयोजित हुआ जिसका विषय "भारत-आसियान: उत्तर कोविड काल में साझेदारी को मजबूत करना" था।
    3. भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने हिस्सा लिया।
    नोट:- आसियान दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन है जिसका मुख्यालय जकार्ता(इंडोनेशिया) में है।

    कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान
    1. कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान के चारों तरफ  के एक किलोमीटर क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन बनाए जाने का स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है परंतु कर्नाटक सरकार का कहना है इससे यहां निवास करने वाले लोगों की जीवन शैली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
    2. कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट क्षेत्र में स्थित है यहाँ से तुंगा,भद्रा और नेत्रवती नदियों की उत्पत्ति होती है और यहीं कदाम्बी जलप्रपात स्थित है।
    3. इसे वर्ष 1987 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

    लेडुम जल परियोजना
    1. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में  बादल फटने से स्थानीय लेडुम जल परियोजना के ध्वस्त होने से कई गांवों की जलापूर्ति बाधित हो गई जिसे स्थानीय समुदाय की मदद से पुनः 3 दिन में भी ठीक कर लिया गया।
    2. अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2023 तक राज्य के सभी घरों में 100% नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
    नोट- 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री द्वारा जल जीवन मिशन की घोषणा की गई थी जिसके तहत वर्ष 2024 तक देश के सभी घरों में नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

    इब्राहिम बाउबकर किता
    1. यह अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति थे जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    2. इनके अपने पद से इस्तीफा देने का कारण देश में हुए सैन्य विद्रोह हैं।

    MediCab
    1. यह कोविड-19 के मरीजों के लिये एक पोर्टेबल अस्पताल यूनिट है।
    2. इसका विकास आईआईटी मद्रास- इनक्यूबेटिड स्टार्टअप "मोडूलस हाउसिंग" द्वारा किया गया है।
    3. यह पोर्टेबल अस्पताल में 4 जोन हैं,जिसमें डॉक्टर का कमरा आइसोलेशन वार्ड,2 आईसीयू बेड हैं।

    रूलर ऑफ द ईस्ट
    1. रूस में "व्लादिवोस्टोक
    " को रूलर ऑफ द ईस्ट नाम से जाना जाता है।
    2. हाल ही में चीन द्वारा व्लादिवोस्टोक पर अपना दावा पेश किया गया है,चीन के अनुसार व्लादिवोस्टोक 1860 से पहले चीन का हिस्सा था जिसे रुस ने एक तरफा संधि के माध्यम से हथिया लिया।इस दावे से रूस एवं चीन के संबंधों में कटुता आई है।
    3. चीन के अनुसार व्लादिवोस्टोक को पहले हैशेनवाई के नाम से जाना जाता था।
    नोट:-  व्लादिवोस्टोक रूस के दक्षिणी पूर्वी भाग में स्थित एक बंदरगाह शहर है जो गोल्डन हॉर्न खाड़ी पर स्थित है।

    माइक्रोप्लास्टिक
    1. प्लास्टिक का वह सूक्ष्म कण जिसका आकार 5 मिमी. से कम होता है उसे माइक्रोप्लास्टिक कहते हैं।
    2. "नेचर कम्युनिकेशन" में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार अटलांटिक महासागर में माइक्रोप्लास्टिक का स्तर 11.6 - 21.1 मिलियन टन तक पहुँच गया है।
    3. माइक्रोप्लास्टिक स्रोत के आधार पर प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रकार की होती हैं। प्राथमिक माइक्रोप्लास्टिक प्रत्यक्ष तौर पर पर्यावरण में विभिन्न स्रोतों जैसे- कपड़ो की धुलाई,टायरों,सौंदर्य प्रसाधनों के द्वारा पहुंचती है। जबकि द्वितीयक माइक्रोप्लास्टिक प्लास्टिक के बड़े स्रोतों जैसे प्लास्टिक बैग,बोतल,कुर्सियां आदि के विखंडन से उत्पन्न होते हैं।
    4. माइक्रोप्लास्टिक विभिन्न स्रोतों के माध्यम से सागरीय भागों में पहुंच जाते हैं और विखंडित नहीं होते हैं जिससे समुद्री जीवो में पहुंचकर खाद्य श्रृंखला का अंग बन जाते हैं। इनके दुष्प्रभाव से कैंसर, किडनी की खराबी आदि गंभीर रोग हो जाते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies