• 29.8.20

    29 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                    29 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    राष्ट्रीय खेल दिवस
    1. प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
    2. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    3. इसी दिन राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों- राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार का वितरण राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार ऑनलाइन प्रदान किये जाएंगे।
    नेक्स्ट जेनरेशन स्टार्ट-अप चैलेंज
    1. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ इलेक्ट्रानिक्स और सूचना टेक्नोलॉजी मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा किया गया।
    2. इसका प्रमुख उद्देश्य टियर 2 श्रेणी के शहरों में स्टार्टअप्स और सॉफ्टवेयर उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा देना है।
    3. इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि ,वित्त,रोजगार, लॉजिस्टिक प्रबंधन ,कौशल विकास आदि क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप्स को आमंत्रित किया जाएगा।
    4. इस कार्यक्रम के अंतर्गत 3 वर्षों की अवधि के लिए लगभग 95 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
    5. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने मुजफ्फरपुर(बिहार) में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी)- नाइलिट के डिजिटल प्रशिक्षण और कौशल केंद्र की भी आधारशिला रखी।

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नए 7 सर्कल
    1. संस्कृति मंत्रालय ने त्रिची, रायगंज, राजकोट, जबलपुर, झाँसी और मेरठ को नए सर्कल घोषित किया जबकि हंपी मिनी सर्कल को पूर्ण विकसित सर्कल के रूप में विकसित किया जाएगा।
    2. नए सर्कल बनाने का प्रमुख उद्देश्य कलाओं के पंजीकरण और पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण प्रक्रिया को सुविधाजनक और मजबूत बनाना है।

    नोट:- इससे पहले देशभर में एएसआई के 29 सर्कल थे।
      भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण- यह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है जिसका प्रमुख कार्य राष्ट्रीय महत्व प्राचीन स्मारकों की पहचान, संरक्षण एवं रखरखाव करना है। इसकी स्थापना 1861 में अलेक्जेंडर कनिंघम द्वारा की गई थी।

    विश्व उर्दू सम्मेलन
    1. विश्व उर्दू सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद द्वारा किया गया।
    2. उर्दू भाषा की समन्वयवादी,लोकप्रिय एवं रचनात्मक चरित्र को सीमित करने के लिए का आयोजन किया गया केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' द्वारा संबोधित किया गया।

    प्रथीक्षा(PRATHEEKSHA)
    1. यह पहली समुद्री एंबुलेंस है जिसे केरल सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
    2. इस एंबुलेंस के द्वारा मछुआरों को दुर्घटना की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।
    3. भविष्य में एर्नाकुलम में 'प्रत्यूषा' तथा कोझीकोड में 'करुणा' नामक समुद्री एम्बुलेंस की तैनाती की जाएगी।

    ब्रायन बंधु
    1. माइक ब्रायन और बॉब ब्रायन अमेरिका के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं जिहोंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
    2. ब्रायन ब्रदर्स ने 16 ग्रैंड स्लैम,2012 के लंदन ओलिंपक में गोल्ड मेडल सहित कुल 119 पेशेवर खिताब जीते थे।

    राष्ट्रीय जीआईएस सक्षम भूमि बैंक प्रणाली
    1. इस प्रणाली की शुरुआत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा की गई ,अभी इस प्रणाली से 6 राज्य जुड़े हुए हैं तथा दिसंबर 2020 तक सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को इससे जोड़ा जाएगा।
    2. इस प्रणाली का उद्देश्य निवेशकों, उद्योगपतियों को भूमि, संसाधन आदि की उपलब्धता की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराना है।
    3. इस प्रणाली का विकास औद्योगिक सूचना प्रणाली (IIS) और राज्यों की भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) के एकीकरण द्वारा किया गया है।

    कौशल विकास विश्वविद्यालय
    1. इसकी स्थापना के लिए असम सरकार ने एक कौशल विकास विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है।
    2. इस विश्वविद्यालय की स्थापना मंगलदोई(दरंग जिले का मुख्यालय) में की जाएगी।

    ब्रिक्स गेम्स-2021
    1. ब्रिक्स गेम्स 2021 का आयोजन भारत में किया जाएगा।
    2. इनका आयोजन खेलो इंडिया गेम्स 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। जिससे खेलो इंडिया गेम्स के खिलाड़ियों को ब्रिक्स खेलों को देखने ,समझने का मौका मिलेगा।

    शिंजो अबे
    शिंजो अबे जापान के प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

    अर्चना महंत
    1. प्रख्यात असमिया लोक गायिका अर्चना महंत का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
    2. वह प्रसिद्ध गायक खगेन महंत की पत्नी थी। खगेन की मृत्यु वर्ष 2014 में हो गई थी।
    3. अर्चना महंत के पुत्र पापोन बॉलीवुड गायक हैं।

    💐

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies