• 28.8.20

    28 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                  28 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    उड़ान योजना
    1. सरकार द्वारा "क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान" के तहत 78 नए मार्गों पर हवाई सेवा प्रारंभ करने की मंजूरी दी है।
    2. इन नए मार्गो में पहाड़ी राज्यों, पूर्वोत्तर के पर्वतीय क्षेत्र तथा द्वीपीय भागों को प्राथमिकता दी जाएगी।
    नोट:- उड़ान(उड़े देश का आम नागरिक) योजना अक्टूबर 2016 में प्रारंभ की गई थी जिसका प्रमुख उद्देश्य उन क्षेत्रों में हवाई सेवाएं प्रारंभ करना था जहां पर यह सेवाएं अभी तक उपलब्ध नहीं थी जिसके तहत देश की दूरदराज क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ना था।
    भारतीय रेलवे- 2030 तक डी-कार्बोनाइजेशन
    1. भारतीय रेलवे वर्ष 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को खत्म करने की योजना पर कार्य कर रही है।
    2. इसके तहत वह अपनी खाली पड़ी भूमि पर वर्ष 2030 तक 20 गीगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगायेगी।
    3. भारतीय रेलवे 2030 तक हरित रेलवे बनने के मिशन मोड़ पर कार्य कर रही है।
    4. दिसंबर 2023 तक सभी ब्रॉड गेज मार्गों का विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।

    नोट- वर्तमान में भारतीय रेलवे की ऊर्जा आवश्यकता 21 अरब यूनिट की है।

    पुल्लिकल्ली
    1. पुल्लिकल्ली केरल के ओणम फेस्टिवल का एक अनिवार्य अंग है जो ओणम के पांचवें दिन मनाया जाता है।
    2. पुल्लिकल्ली में मलयाली लोग अपने शरीर पर शेर, बाघ चित्रित ड्रेस को पहनकर डांस करते हैं।
    3. पुल्लिकल्ली की शुरुआत का श्रेय सकथन थंपुरम को जाता है।
    4. इस बार यह त्यौहार कोविड-19 के कारण ऑनलाइन सेलिब्रेट किया जाएगा।

    लम्पी स्किन डिजीज
    1. यह गाय,भैंस जैसे जानवरों में होने वाली एक वायरस जनित बीमारी है जो क्रैपीपाक्स नामक वायरस के कारण होती है।
    2. इस बीमारी में जानवरों के शरीर पर फोड़े व गांठे बन जाती हैं जो गंभीर घाव में बदल जाती हैं जिससे जानवरों की मृत्यु तक हो जाती है।
    3. हाल ही में असम में यह बीमारी तेजी से फैल रही है हालांकि इसका संक्रमण मनुष्य तक नहीं होता है।

    लिबर्टी सेविंग अकाउंट
    1. एक्सिस बैंक द्वारा युवाओं के लिए "एक्सेस लिबर्टी सेविंग अकाउंट" लांच किया गया है।
    2. इस अकाउंट में खाताधारक के पास प्रति महीने ₹25000 का न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने या हर महीने ₹25000 अपनी आवश्यकताओं पर लिबर्टी सेविंग अकाउंट से खर्च करने का विकल्प देता है।
    3. इसके अतिरिक्त यह सेविंग अकाउंट ग्राहक को प्रतिवर्ष ₹20000 का हॉस्पिटल कैश इंश्योरेंस कवर भी प्रदान करता है जिसमें कोविड-19 महामारी को भी शामिल किया गया है।

    डीजीएनसीसी(DGNCC) ऐप
    1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा डीजीएनसीसी मोबाइल ऐप को लांच किया गया है जिसका प्रमुख उद्देश्य NCC(नेशनल कैडेट कॉर्प्स) कैडेटो को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करना है।
    2. इस ऐप के माध्यम से एनसीसी कैडेटों को एक प्लेटफार्म पर प्रशिक्षण सामग्री जैसे पाठ्यक्रम, संक्षेपिका, प्रशिक्षण वीडियो एवं प्रश्नोत्तर आदि मिल जाएंगे।

    आरोग्य मित्र
    1. आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने अस्पतालों में आरोग्य मित्र की नियुक्ति की है।
    2. यह आरोग्य मित्र अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न सहायता जैसे- डॉक्टर से संबंधित जानकारी,एंबुलेंस सुविधा आदि उपलब्ध कराएंगे।

    ग्रेट अंडमानी जनजाति
    1. हाल ही में ग्रेट अंडमानी जनजाति के 5 सदस्यों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए जो अंडमान निकोबार में निवास करने वाले आदिवासियों में  कोरोनावायरस का पहला मामला है ।
    2. ग्रेट अंडमानी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में निवास करने वाली 5 पर्टिकुलर वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप(PVTG) जनजातियों में से एक जनजाति है।

    नोट:- ग्रेट अंडमानी एक आदिम जनजाति है इसकी सदस्यों की संख्या मात्र 51 रह गई है और यह जेरु बोली बोलते हैं।
    अंडमान निकोबार द्वीप समूह में निवास करने वाली पांचों जनजातियां- ओंगे,जारवा,ग्रेट अंडमानी,शोम्पेन तथा नार्थ सेंटीलीज़ PVTG के अंतर्गत आती हैं।

    💐👍साथियों डेली करेंट अफेयर्स के नोट्स को अवश्य शेयर करें।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies