• 3.8.20

    3 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                  3 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स


    आंध्र प्रदेश
    1. आंध्र प्रदेश तीन राजधानियों वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
    2. अमरावती- विधायी राजधानी ,विशाखापत्तनम- कार्यकारी राजधानी तथा कर्नूल- न्यायिक राजधानी होगी।
    3. तीन राजधानी बनाए जाने का प्रमुख कारण रायलसीमा, उत्तरी तट तथा दक्षिणी तटवर्ती प्रदेशों का समग्र विकास करना है।

    "कोना कोना उम्मेद" अभियान
    1. हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा यह अभियान प्रारंभ किया है।
    2.  इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य अपने ग्राहकों को बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को एक साथ कॉम्बो रूप में प्रदान करना है।

    विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020-21
    1. इसकी शुरुआत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा की गई।
    2. मंथन का प्रमुख उद्देश्य कक्षा 6 से 11 वीं तक के छात्रों में विज्ञान की रूचि पैदा करना तथा उसे लोकप्रिय बनाना है।
    3. इसके साथ ही यह विज्ञान के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की पहचान करेगा इसका फायदा न्यू इंडिया के निर्माण में होगा।

    पिंगली वेंकैया
    1. पिंगली वेंकैया ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन तैयार किया था।
    2.  इनकी जयंती 2 अगस्त को मनाई जाती है तथा आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम गांव के निवासी थे।
    3. 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया गया था।

    लुईस हैमिल्टन
    1. ब्रिटिश ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस को रिकार्ड सातवीं बार जीतने का श्रेय लुईस हैमिल्टन को जाता है।
    2. हैमिल्टन ब्रिटेन के महान रेसर हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies