• 👇Click Here to change language of Test

    5.8.20

    5 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                     5 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
    असम
    1. पूर्वोत्तर राज्य असम के दूरदर्शन चैनल का शुभारंभ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया गया।
    2. इस चैनल के माध्यम से असम के लोगों को 24 घंटे सरकारी योजनाओं,पहलों आदि की जानकारी मिलेगी।

    थेनजोल गोल्फ़ रिसोर्ट योजना
    1. पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत "थेनजोल गोल्फ़ रिसोर्ट योजना" का शुभारंभ मिज़ोरम में किया गया।
    2. इस योजना के लिये " न्यू इको टूरिज्म इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट" के अंतर्गत 92.25 करोड़ रुपये की मदद की जाएगी।
    3. इस योजना के द्वारा गोल्फ खेल तथा पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

    अब्राहिम अलकाजी
    1. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पहले निदेशक अब्राहिम अलकाजी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
    2. इन्हें आधुनिक भारतीय रंगमंच का जनक माना जाता है।
    3. इन्हें पदम विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

    पाकिस्तान का नया विवादित नक्शा
    1. जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटाये जाने की पहली वर्षगांठ से ठीक एकदिन पहले पाकिस्तान द्वारा नया राजनीतिक नक्शा जारी किया गया।
    2. जिसमें उसने भारत के लद्दाख, पूरे जम्मू-कश्मीर तथा गुजरात के जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है।
    3.इसके अतिरिक्त चीन और भारत के बीच विवादित क्षेत्र को 
    "अनडिफाइंड फ्रंटियर" कहा है।

    भारत एयर फाइबर सर्विसेज
    1. इसका उद्घाटन महाराष्ट्र में बीएसएनएल द्वारा किया गया।
    2. इसका प्रमुख उद्देश्य इंटरनेट की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है इसके द्वारा 25 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट की कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा।

    इंदिरा रसोई योजना
    1. यह योजना राजस्थान राज्य द्वारा 30 अगस्त 2020 से प्रारंभ की जाएगी
    2. इस योजना का मुख्य उद्देश्य "कोई भी भूखा नहीं सोना चाहिए" है।
    3.  इस योजना के माध्यम से गरीब,असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को ₹8 में पौष्टिक भोजन की थाली प्रदान की जाएगी।

    ई रक्षाबंधन 
    1. यह एक ऑनलाइन साइबर जागरूकता अभियान है जिसे आंध्र प्रदेश द्वारा लांच किया गया है।
    2. इससे आंध्र प्रदेश के लोगों को साइबर अपराध को समझने एवं उसके निवारण में मदद मिलेगी।

    कश्मीर घाटी के "केसर"
    1. कश्मीर घाटी के उगाई जाने वाली केसर को केंद्र सरकार द्वारा जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन )टैग प्रदान किया गया है।
    2. जीआई टैग किसी क्षेत्र विशेष में उगाई जाने वाली विशेष किस्मों को प्रदान किया जाता है जिससे इस नाम का उपयोग कोई अन्य नहीं कर सकता है।
    3. कश्मीर के पम्पोर(पुलवामा जिला) में केसर की सबसे उन्नत किस्म उगाई जाती है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies