• 31.8.20

    31 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                    31 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    प्रधानमंत्री का देश को खिलौना उत्पादन केंद्र बनाने का आवाह्न
    1.  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में स्टार्टअप कंपनियों से देश को खिलौना उत्पादन केंद्र बनाने का आव्हान किया।
    2. प्रधानमंत्री  ने बताया कि वर्तमान में चन्‍नापटना(रामनगरम,कर्नाटक),कोंडापल्‍ली(कृष्‍णा,आंध्र प्रदेश) तंजावुर(तमिलनाडु), धुबरी(असम)और वाराणसी(उत्तरप्रदेश) खिलौना क्‍लस्‍टर के रूप में विकसित हो रहे हैं।
    3. दुनिया में खिलौना उद्योग का कारोबार सात लाख करोड़ रुपये से अधिक का है।
    4. खिलौना उद्योग में कुटीर ,सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग के अतिरिक्त बड़े उद्योग और निजी उद्योग भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    5. इस दौरान प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में विशाखापतनम के सी. वी. राजू का भी जिक्र किया जिनके गांव में लकड़ी के बने "एती-कोप्‍पक्‍का" खिलौने बहुत लोकप्रिय हैं।
    प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र
    1. भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र केरल के कोझीकोड में स्थापित किया जाएगा।यह सामाजिक न्याय विभाग के तहत राज्य के 'जेंडर पार्क' परियोजना का प्रमुख हिस्सा है।
    2. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भागीदारी को बढ़ाना, उद्यमशीलता का विकास तथा लिंग समानता आदि है।
    3. इससे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

    AGRIOTA
    1. संयुक्त अरब अमीरात ने AGRIOTA नामक तकनीकी आधारित एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लांच किया है।
    2. यह भारत के ग्रामीण किसानों तथा खाड़ी देश के खाद्य उद्योग के मध्य सेतु का कार्य करेगा।
    3. इस ई-मार्केट प्लेटफार्म के जरिए ग्रामीण भारतीय किसान बिचौलियों के बिना सीधे यूएई के खाद उद्योग से जुड़ सकेंगे।

    प्रमुख ऐप
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की बात कही इसके अंतर्गत उन्होंने कुछ प्रमुख एप्स की चर्चा की-
    कुटुकी किड्स लर्निंग एप- इस ऐप के जरिए बच्चे गाने, कथाओं, कहानियों के माध्यम से गणित व विज्ञान सीखते हैं  इसमें खेल व मनोरंजन की बातें भी हैं।
    चिंगारी ऐप- यह शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप है जिसके जरिए मनोरंजन ,शिक्षाप्रद,फनी वीडियो बनाई जा सकती हैं।
    कू ऐप- इस ऐप के द्वारा भारतीय भाषाओं में अपने विचार शेयर किया जा सकते हैं यह एक माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है।
    आस्क सरकार ऐप-इसके द्वारा सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है।
    स्टेप सेट गो - यह एक फिटनेस ऐप है।

    नूर इनायत खान
    1. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह मित्र देशों की जासूस थी,जिन्हें ब्रिटेन ने 'ब्लू प्लाक' से सम्मानित किया।
    2. नूर इनायत द्वितीय विश्वयुद्ध में पहली एशियन सीक्रेट एजेंट थी।
    3. इनका जन्म मास्को में हुआ था तथा यह मैसूर राजवंश से संबंधित थी।

    कवकाज़-2020
    1. यह एक बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास है जिससे भारत ने कोविड-19 महामारी के कारण अपना नाम वापस ले लिया है।
    2. यह सैन्य अभ्यास रूस में आयोजित होने वाला था।

    जो रूबी
    1. यह कार्टून श्रंखला "स्कूबी डू" के सह निर्माता थे जिनका निधन हो गया।
    2. जो रूबी प्रसिद्ध अमेरिकी एनिमेटर,लेखक,निर्माता तथा एडिटर थे। इन्होंने अपने साथी केन स्पीयर्स के साथ मिलकर बच्चों के प्रिय शो स्कूबी डू को बनाया था।

    डॉ. एसआई पद्मावती
    1. यह भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट हैं जिनका 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह कोरोना पॉजिटिव भी थी।
    2. चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के कारण इन्हें 'गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
    3. इनके द्वारा 1962 में ऑल इंडिया हार्ट फाउंडेशन और 1981 में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट(NHI) की स्थापना की गयी थी।
    4. इन्हें पदम भूषण तथा पदम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स
    1. इंडेक्स वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी किया जाता है जिसके प्रकाशन पर वर्ल्ड बैंक द्वारा रोक लगा दी गई है।
    2. इस रोक का कारण वर्ष 2018 और 2020 के आंकड़ों में हेराफेरी को बताया गया है।

    नोट:- भारत इस समय 190 देशों की सूची में 63वीं रैंक पर है। पिछले वर्ष की तुलना में भारत ने 14 स्थानों की बढ़ोतरी की है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies