• 30.8.20

    30 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                30 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
            
    ग्लेंडर्स डिज़ीज
    1. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने म्युनिसिपल निकायों से ग्लेंडर्स बीमारी की रोकथाम के लिये पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाने का आदेश दिया ताकि जानवरों में इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
    2. इस बीमारी मुख्य रूप से घोड़ों में होती है परंतु उसके साथ साथ खच्चर, गधों, कुत्तों व बिल्ली में भी फैल सकती है।
    3. इस बीमारी का संक्रमण तेजी से फैलता है तथा बरखोलडेरिया मैलाई नामक बैक्टीरिया से फैलती है। इस बीमारी से प्रभावित होने पर ठंड लगना,तेज बुखार,शरीर दर्द,सर दर्द आदि होने लगता है।
    4. घोड़ों की देखभाल करने वालों,जानवरों के ऊतकों,घोड़ों के निवास स्थान की धूल,एयरोसोल के संपर्क में आने से इसका संक्रमण  मनुष्यों में भी फैल जाता है।
    अरुणाचल प्रदेश- 6वीं अनुसूची
    1. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा द्वारा राज्य को संविधान की 6वीं अनुसूची में सम्मिलित करने के लिए एक प्रस्ताव पास किया गया।
    2. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के जनजातियों के अधिकारों की रक्षा करना है।

    6वीं अनुसूची- असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में उपबंध शामिल हैं।
    किसी राज्य के 6वीं अनुसूची में शामिल होने से वह राज्य स्वयं के प्राकृतिक संसाधनों पर वैध स्वामित्त्व अधिकार प्राप्त करने में सक्षम हो जाता है जिससे उसे केंद्र पर अपनी निर्भरता कम करके आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

    आईआईटी एल्युमिनाई कॉउंसिल और रूस
    1. आईआईटी एल्युमिनाई काउंसिल ने रूस के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत दोनों मिलकर विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज चलने वाले हाइब्रिड कंप्यूटर का निर्माण करेंगे।
    2. एक हाइब्रिड क्वांटम कंप्यूटर होगा जिसे बनाने के लिए भारत रूस से तकनीक का ट्रांसफर और एक्सेस दोनों कर सकेगा।
    3. इस समझौते के तहत रूसी कंपनियों द्वारा भारत को क्रायोजेनिक, क्रिप्टोग्राफी और मॉड्यूलर क्लाउड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी जैसी तकनीकों को स्थानांतरित किया जाएगा।

    स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग अभियान
    1. इस अभियान की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा की गई है।
    2. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के कारण स्कूल कालेजों के बंद हो जाने से घरों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उपाय सुझाना है।
    3. इस अभियान के तहत एक यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है जिस पर प्रत्येक बुधवार को एक वीडियो अपलोड किया जाएगा जिसमें बच्चों को फिट रहने के लिए शारीरिक व्यायामों की जानकारी दी जाएगी।

    चैडविक बॉसमैन
    1. प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टार चैडविक बॉसमैन का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया।
    2. इन्होंने ब्लैक पैंथर और एवेंजर्स जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में कार्य किया था।

    सत्येंद्र लोहिया
    1. सत्येंद्र लोहिया तेनजिंग नोर्गे अवार्ड प्राप्त करने वाले देश के पहले दिव्यांग खिलाड़ी बने।
    2. तेनजिंग नोर्गे अवार्ड देश का सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार है।
    3. सत्येंद्र लोहिया ने अमेरिका के 42 किमी लंबे कैटलीना चैनल को 11:34 घंटे में तैरकर पार किया ऐसा करने वाले वह पहले एशियाई दिव्यांग तैयार हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में वह इंगलिश चैनल को तैर कर पार कर चुके हैं।
    4. सत्येंद्र लोहिया मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

    दिनेश कुमार खारा
    एसबीआई के नए चेयरमैन बनेंगे जो रजनीश कुमार का स्थान लेंगे।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies