• 6.8.20

    6 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                 6 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    अयोध्या
    1. उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम जन्मभूमि का पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त 2020 को किया गया।
    2. एक ऐतिहासिक घटना है जिससे श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है।

    आरुस कन्वेंशन(Aarhus convention)
    1. इस कन्वेंशन पर हस्ताक्षर 1998 में डेनमार्क के Aarhus शहर में किए गए थे इसलिए इसे Aarhus convention कहा जाता है।
    2. इस कन्वेंशन के अनुसार पर्यावरण तथा मानवाधिकार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा सभी को ऐसे विकास पर बल देना चाहिए जिसमें वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ियों का भी ध्यान रखा जाए।
    3. इसके साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण को सरकारी ज़बाबदेही के रूप में परिभाषित करती है।
    4. इसके अनुसार सतत विकास के लक्ष्य को तभी प्राप्त किया जा सकता है जब सभी हितधारक जैसे सरकारी,गैर सरकारी,निजी आदि एक साथ मिलकर कार्य करें।
    5. यह कन्वेंशन 30 अक्टूबर 2001 को लागू किया गया तथा वर्तमान में इसके 47 सदस्य हैं।
    6. यद्यपि भारत इस कन्वेंशन का सदस्य देश नहीं है परंतु इस बात की मांग की जा रही है कि भारत द्वारा "पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन" ड्राफ्ट तैयार करते समय इस कन्वेंशन के नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

    गालापागोस द्वीपसमूह
    1. गालापागोस प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा पर स्थित  द्वीपसमूह है।
    2. हाल ही में चीन द्वारा यहां पर अपने 200 से अधिक ट्रॉलर्स( मछली पकड़ने के जहाज) को भेजा
    3. इसका विरोध करते हुए इक्वाडोर ने चीन के यहां अवैध प्रवेश के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
    4. चीनी ट्रॉलर्स यहां पर शार्क को पकड़ने के लिए आते हैं तथा दक्षिणी अमेरिका का पश्चिमी तट विश्व भर में मछली उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
    5. गालापागोस द्वीपसमूह यूनेस्को द्वारा घोषित प्रथम वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

    आईआईएम सिरमौर(धौला कुआं)
     हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित धौला कुआं में आईआईएम की आधारशिला केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री द्वारा रखी गई।

    यूनाइटेड किंगडम
    1. ब्रिटेन ने महात्मा गांधी की तस्वीर को अपने सिक्कों "पौंड" पर चित्रित करने का निर्णय लिया है।
    2. गांधीजी प्रथम अश्वेत व्यक्ति होंगे जिनकी तस्वीर को पौंड पर चित्रित किया जा रहा है।
    3. इस पहल के सूत्रधार ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनक हैं जो कि भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।

    बेरूत
    1. बेरुत लेबनान की राजधानी है जहां पर हुए भीषण विस्फोट के कारण 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।
    2. यह विस्फोट अमोनियम नाइट्रेट के असुरक्षित तरीके से रखे जाने के कारण हुआ।
    3. लेबनान की सहायता के लिये संयुक्त अरब अमीरात,फ्रांस आदि देशों ने राहत सामग्री एवं अन्य साजो सामान भेजा है।


    बाराकाह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट
    1. यह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट संयुक्त अरब अमीरात का प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
    2. यह अरब जगत का पहला व्यवसायिक परमाणु ऊर्जा केंद्र है।
    3. यह प्लांट अब सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है।

    जी.सी मुर्मू
    1. जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर थे  जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    2. अब इनके स्थान पर मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर/राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies