• 10.9.20

    10 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                    10 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    एमएसएमई क्षेत्र का जीडीपी में योगदान 50% करने का लक्ष्य
    1.  केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग(एमएसएमई) क्षेत्र का जीडीपी में योगदान 30% से बढ़ाकर 50% करना है।
    2. नीति आयोग द्वारा आयोजित "आत्‍मनिर्भर भारत एराइज़ अटल न्‍यू इंडिया चैलेंज" की वर्चुअल बैठक में एमएसएमई मंत्री ने कहा कि सरकार अगले 5 वर्षों में एमएसएमई क्षेत्र में 5 करोड़ अतिरिक्‍त नौकरियां सृजित करेगी। अभी यह क्षेत्र 11 करोड लोगों को रोजगार दे रहा है।
    3. सरकार का लक्ष्य एमएसएमई क्षेत्र का निर्यात में योगदान 49% से बढ़ाकर 60% करना है।

    नोट:- नीति आयोग के अटल नवोन्मेषण मिशन ने  अटल न्यू इंडिया चैलेंज लांच किया था जिसका उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों में समस्याओं का समाधान,नवोन्मेषण,प्रौद्योगिकी विकास,रोजगार आदि को बढ़ावा देना था।
    आर.एफ.नरीमन
    1. आर. एफ. नरीमन को सुप्रीम कोर्ट की विधिक सेवा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    2. भारत के उच्चतम न्यायालय में विधिक सेवा समिति का गठन प्रशासन और कानूनी सेवाओं के कार्यक्रम को लागू करने के लिए किया जाता है।

    गोविंद स्वरूप
    1. हाल ही में भारत के 'रेडियो एस्टॉनोमी के पिता' के रूप में प्रसिद्ध गोविंद स्वरूप का निधन हो गया।
    2. इन्होंने तमिलनाडु के ऊटी में रेडियो टेलीस्कोप(500 मीटर लंबे तथा 30 मीटर व्यास) की स्थापना की थी जिसके माध्यम से अंतरिक्ष से आने वाले एस्टेरॉइड तथा अन्य खगोलीय पिंडों का अध्ययन किया जा सकता है।
    3. यह पुणे के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च स्थित "सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स" के संस्थापक सदस्य थे।
    4. इनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था।

    भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया की पहली त्रिपक्षीय वार्ता
    1. भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया की पहली त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन वर्चुअल रूप से किया गया।
    2. इस वार्ता में भारत प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक तथा भूस्थैतिक चुनौतियों का सामना करने तथा कोविड-19 महामारी से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई।
    3. इस वार्ता में त्रिपक्षीय तथा क्षेत्रीय सहयोग,मरीन ग्लोबल कॉमन्स,नौवहन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के व्यावहारिक और संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर भी चर्चा की।
    4. इसमें आसियान, हिंद महासागर परिधि संघ(IORA) और हिंद महासागर कमीशन जैसे क्षेत्रीय संगठनों का सहयोग लेने की बात की गई।

    नोट:- भारत के चीन से लगातार बढ़ते संघर्ष को देखते हुए यह त्रिपक्षीय गठबंधन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    प्रधानमंत्री का स्ट्रीट वेंडर्स से स्वनिधि संवाद
    1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के रेहड़ी-पटरी व ठेले वालों से स्वनिधि संवाद स्थापित किया।
    2. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार रेहडी पटरी वालों के लिए ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा तथा उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर विचार कर रही है।

    नोट:- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को केंद्रीय आवास व शहरी मंत्रालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के हिस्से के रूप में 2 जुलाई 2020 को लांच किया गया था। इस योजना के तहत रेहड़ी पटरी, ठेले तथा सड़क के किनारे अन्य काम करने वाले को ₹10000 का लोन आसान शर्तों पर प्रदान किया जाता है तथा लोन के लिए कोई गारंटी देनी नहीं पड़ती।

    5G तकनीकी के लिए भारत,इजराइल तथा अमेरिका के बीच सहयोग
    1. 5G तकनीक का विकास करने के लिए भारत,इजरायल और अमेरिका आपस मे सहयोग करेंगे।
    2. इस सहयोग से चीन को प्रौद्योगिकी स्तर पर एक और चुनौती मिलेगी।
    3. भारत में वर्ष 2017 में "एजे पॉल राज समिति" का गठन 5G  तकनीक का विकास तथा उसकी व्यावहारिकता को जांचने के लिए किया गया था।
    नोट:- 5G तकनीक का प्रयोग सर्वप्रथम अप्रैल 2019 में दक्षिण कोरिया में किया गया 5G तकनीक में डाटा ट्रांसफर की स्पीड 1gbps- 10 gbps होती है।

    भांग(कैनबिस) की प्रथम दवा परियोजना
    1. भारत मे भांग की पहली दवा परियोजना कनाडा के सहयोग से जम्मू में स्थापित की जाएगी।
    2. यह परियोजना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन(IIIM) और कनाडा सरकार के सहयोग से विकसित की जाएगी।
    नोट:- उत्तर भारत का पहला बायो टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रियल पार्क कठुआ(जम्मू एवं कश्मीर) में स्थापित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य औषधीय,जड़ी-बूटी तथा सुगंधित पौधों पर अनुसंधान तथा संबंधित उद्योगों की सहायता करना है।

    विरुधनगर
    1. तमिलनाडु के विरुधनगर जिला देश का पहला डिजिटल अर्थव्यवस्था वाला जिला बन गया है।
    2. यहां पर सभी कारखानों, उद्योग धंधे या सामान्य रूप में पैसों का लेनदेन डिजिटली रूप से होता है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies