• 22.9.20

    22 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                 22 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम(ITEC)
    1. हाल ही में भारतीय दूतावास ने ढाका में 56वें आईटीईसी प्रोग्राम का ऑनलाइन पर्यवेक्षण किया।
    2. भारत द्वारा 1964 में प्रारंभ किया गया यह एक फ्लैगशिप प्रोग्राम है जिसका प्रमुख उद्देश्य विकासशील एवं अल्प विकसित देशों को भारत द्वारा विकासात्मक सहायता प्रदान की जाती है।
    3. इसे पूर्ण रूप से वित्तीय सहायता भारत सरकार द्वारा दी जाती है और यह विदेश मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है।
    4. वर्तमान में यह प्रोग्राम देशों की सहायता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय समूहों- कामनवेल्थ ,अफ्रीकन समूह से भी सहयोग स्थापित कर रहा है।
    सिनोमा हालेप
    1. सिमोना हालेप(रोमानिया) ने इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स में विजय प्राप्त की।
    2. फाइनल मैच में सिमोना हालेप ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर यह खिताब जीता।

    जेन्दया
    24 वर्षीय अभिनेत्री जेन्दया सबसे कम उम्र में प्रतिष्ठित 72वें एमी पुरस्कार विजेता बनी है।

    विदेशी अंशदान नियमन (संशोधन) विधेयक 2020
    1. संसद द्वारा विदेशी अंशदान नियमन (संशोधन) विधेयक 2020 को मंजूरी प्रदान की गई जिसके तहत विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम 2010 में संशोधन किया जाएगा।
    2. नए विधेयक में यदि देश में किसी भी संस्था द्वारा विदेशी अंशदान को स्वीकार किया जाता है तो उसे किसी कम्पनी,व्यक्ति या संघ को अंतरित करने पर रोक का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही लोक सेवकों को विदेशी अंशदान को स्वीकार करने के लिए निषिद्ध संस्थाओं की सूची में शामिल करने का भी प्रावधान किया गया जबकि पहले से ही इस सूची में न्यायाधीश,सरकारी  कर्मचारी,विधायिका के सदस्य,संपादक,प्रकाशक,चुनाव के उम्मीदवार व राजनीतिक दल आदि शामिल थे।

    नोट:- विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम 2010 के द्वारा देश में विभिन्न संस्थाओं,एनजीओ,व्यक्तियों व कम्पनियों आदि द्वारा विदेशी अंशदान की स्वीकृति और उपयोग को नियमित किया जाता है।

    SPICES- scheme for Promoting interest, creativity and Ethics among Students
    1. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन(AICTE) ने SPICES नामक स्कीम प्रारंभ की है जिसे केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा लांच किया गया।
    2.  इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के लिए पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों जैसे-खेल,योग आदि से संलग्न करना है।
    3. इसके द्वारा ऐसे संस्थानों जिन्हें प्रारंभ हुए 5 वर्ष से अधिक का समय हो गया है उन्हें वित्तीय मदद की जाएगी।
    4. प्रत्येक संस्थान के स्टूडेंट्स के एक क्लब (न्यूनतम 50 स्टूडेंट्स) को ही ये सहायता दी जाएगी।

    अमेरिका द्वारा रणनीतिक अंतरिक्ष बल की तैनाती
    1. अमेरिका द्वारा पहली बार अपने रणनीतिक अंतरिक्ष बल की तैनाती अरब प्रायद्वीप के कतर स्थित अल उदीद एयरबेस पर की गई।
    2. इसका उद्देश्य सैटेलाइट एवं दुश्मन की अन्य अंतरिक्ष गतिविधियों पर नजर रखना है।

    रीति सिंह तथा कुमुदिनी त्यागी
    भारतीय इतिहास में यह दोनों पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें भारतीय नौसेना की हेलीकॉप्टर युद्धपोत इकाई में सम्मिलित किया गया है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies