• 21.9.20

    21 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                      21 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
                      
    बैंकों में मुख्य अनुपालन अधिकारी
    1. आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देशित किया है कि वह अपने यहां एक मुख्य अनुपालन अधिकारी(Chief Compliance Officer-CCO) को नियुक्त करें।इस प्रकार बैंकों में एक स्वतंत्र अनुपालन कार्यप्रणाली विकसित की जायेगी।
    2. मुख्य अनुपालन अधिकारी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा जिसे केवल विशेष परिस्थितियों में ही हटाया जा सकेगा।
    3. इस अधिकारी का मुख्य काम यह देखना कि बैंक द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है या नही,आम नागरिकों को बैंक से मिलने वाली सुविधाएं प्रदान की जा रही है या नही आदि।
    मूल विनिमय और सहयोग समझौता(Basic Exchange and Cooperation Agreement- BECA)
    1. संयुक्त राज्य अमेरिका भारत से BECA पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद रखता है।
    2. BECA एक भू स्थानिक समझौता है जिसका फायदा सैन्य  गतिविधियों में होगा तथा दुश्मन की प्रत्येक कार्यवाही जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती, बैलेस्टिक मिसाइल, वाहन की आवाजाही आदि की सटीक जानकारी इसके तहत प्राप्त होगी।
    3. साथ ही इस समझौते के तहत भारत Predator-B नामक मानव रहित हवाई वाहन भी प्राप्त कर सकता है।

    फयेज़ सर्राज
    1. यह लीबिया के (संयुक्त राष्ट्र समर्थित) प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अक्टूबर 2020 से अपना पद छोड़ देने की बात कही है।
    2. इनके इस फैसले का संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वागत किया गया है।
    नोट:- लीबिया में लगातार आंतरिक संघर्ष की स्थिति बनी रहती है क्योंकि यहां पर एक तरफ संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार है तो दूसरी तरफ लीबियन नेशनल आर्मी का शासन है लीबियन नेशनल आर्मी लीबिया में अधिक सशक्त है तथा उसके पास संसाधन, तेल, जल आदि पर अधिकार है।

    दिल्ली हाईकोर्ट का गरीबों को ऑनलाइन शिक्षा के लिये अहम फैसला
    हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने  गरीब बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑनलाइन गैजेट तथा इंटरनेट पैक तथा अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा है।

    राजेश पंत कमेटी
    राजेश पंत की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो चीनी कंपनियों द्वारा भारतीयों की जा रही जासूसी की जांच-पड़ताल करेगी

    वैभव शिखर सम्मेलन
    1. इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा।
    2. यह एक वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन होगा जिसमें शिक्षाविद, वैज्ञानिक व अनुसंधानकर्ता आदि हिस्सा लेंगे।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies