• 23.9.20

    23 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                      23 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    राष्‍ट्रीय रक्षा विधेयक-2020
    1. राष्ट्रीय रक्षा विधेयक 2020 को संसद द्वारा पारित कर दिया गया है ।
    2. इसके तहत गुजरात के गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय राष्‍ट्रीय स्‍तर का दर्जा दिया गया है।
    नोट:- इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 को भी पारित किया गया जिसके तहत गांधीनगर के गुजरात फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय तथा दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय अपराध एवं फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान को "राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय" के रूप में अपग्रेड किया जाएगा और राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान का दर्जा प्रदान किया जायेगा।
    प्रथम बायोनिक आँख
    1. ऑस्ट्रेलिया में मोनाश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा विश्व की प्रथम बायोनिक आँख विकसित की गयी।
    2. यह चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता है जिससे दृष्टिहीनता को कम करने में सहायता मिलेगी।

    अभ्यास
    1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने उड़ीसा के बालासोर में हाई स्पीड एक्सपेंडेबल टारगेट यान "अभ्यास" का सफल परीक्षण किया।
    2.अभ्‍यास यान का डिजाइन और निर्माण DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) द्वारा किया जाएगा।
    3. अभ्‍यास यान गैस टरबाइन इंजन और एमईएमएस नेविगेशन सिस्टम पर कार्य करता है।

    ए प्रोमिस्ड लैंड(A Promised land)
    1. यह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का संस्मरण है।
    2. इसके पहले खंड को नवंबर 2020 में लांच किया जाएगा।

    अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
    1. 21 सितंबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम "Shaping peace together" थी।
    2. इसका उद्देश्य विश्व भर में शांति एवं सौहार्द को बढ़ावा देना है। इसका प्रथम बार आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में किया गया था।
    3. वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन को अहिंसात्मक और संघर्ष विराम जैसा मनाए जाने का निर्णय लिया।

    भारत का दूसरा राकेट लांच पोर्ट
    1. तमिलनाडु के थुथुकुड़ी जिले के कुलसेकरपट्टिनम में भारत के दूसरे रॉकेट लांच पोर्ट का विकास किया जाएगा।
    2. भारत का पहला राकेट लांच पोर्ट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में है।

    हर घर फाइबर योजना
    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के प्रत्येक घर तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए हर घर फाइबर योजना का उद्घाटन किया।
    2. इसके द्वारा बिहार के लगभग 46000 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा।
    3. इस योजना में ई ग्राम योजना के तहत सीएससी(CSC) के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर इंटरनेट सुविधा मार्च 2021 तक उपलब्ध कराना है।

    शिंकू ला
    1.  अब शिंकू ला(हिमाचल प्रदेश) में एक नई सुरंग का निर्माण करने जा रहा है जो लाहौल-स्पीति को लद्दाख से जोड़ेगी।
    2.  इससे पहले रोहतांग में एक सुरंग  का निर्माण किया गया था जिसे अटल सुरंग कहा जाता है।

    चेंदमंगलम साड़ी
    हाल ही में केरल की चेंदमंगलम साड़ी को जीआई टैग( भौगोलिक संकेतक) प्रदान किया गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies