• 27.9.20

    27 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                    27 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    डेस्‍टीनेशन नोर्थ ईस्‍ट- 2020
    1. यह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का एक वार्षिक आयोजन है जिसका उद्देश्य उत्तर पूर्व क्षेत्र के सौंदर्य, महत्वपूर्ण विशेषताओं को उजागर करना है ताकि यहां पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
    2. चार दिनों के इस प्रोग्राम में उत्तरपूर्व क्षेत्र के पर्यटन स्थलों, पारंपरिक फैशन, प्राकृतिक सुंदरता ,स्थानीय उत्पादों आदि का प्रदर्शन किया जाता है जिससे उत्तरपूर्व एवं भारत के अन्य भागों को नजदीक लाया जा सके।
    शेखर बसु
    1. प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ शेखर बसु का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
    2. इन्होंने भारत की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी अरिहंत के निर्माण तथा भारतीय न्यूट्रिनो वेधशाला के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
    3. इन्हें पद्मश्री तथा भारतीय परमाणु सोसायटी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

    संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन का प्रधानमंत्री द्वारा संबोधन
    1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें अधिवेशन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली संबोधित किया गया।
    2. इस दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संगठन सुधारों की मांग रखी तथा कोरोना महामारी में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर प्रश्न किया।
    3. साथ ही प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संगठन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की व्यापक चर्चा की।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन
    1. पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में सम्मिलित रहे जसवंत सिंह का आज दिल्ली में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 6 वर्ष पहले 2014 में सिर में चोट लगने के कारण वह कोमा में चले गए थे।
    2. वह देश के रक्षा, विदेश और वित्‍तमंत्री तथा योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष भी रहे।

    मोक्ष कलश योजना 2020
    1. राजस्थान सरकार द्वारा यह योजना प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत मृतक परिवार के दो सदस्यों को हरिद्वार में गंगा में अस्थि कलश के विसर्जन के लिये मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
    2. इसके लिये नोडल एजेंसी राज्य सड़क परिवहन निगम को बनाया गया है।

    भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय शिखर बैठक
    1. भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के मध्य वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस शिखर बैठक का आयोजन हुआ।
    2. इस बैठक में भारत ने भारत तथा श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म से संबंधित संपर्क को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर की अनुदान सहायता प्रदान की।
    3. इसके साथ ही भारत कुशीनगर(उत्तर प्रदेश) आने वाले श्रीलंका के बौद्ध धर्म श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies