• 28.9.20

    28 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                        28 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
                        
    यू-राइज(U-Rise) पोर्टल
    1. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एकीकृत पोर्टल U-Rise लांच किया गया है।
    2. यह पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए एक एकीकृत पोर्टल होगा।
    3. इस पोर्टल द्वारा स्टूडेंट को डिजिटल सामग्री,ऑनलाइन परीक्षा एवं मूल्यांकन,वेबिनार,ई-लाइब्रेरी आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

    परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
    1. 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया।
    2. विश्व में इस समय लगभग 13000 से अधिक परमाणु हथियार हैं जिनकी समाप्ति अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है।

    UNIATF पुरस्कार 2020
    यूनाइटेड नेशन इंटर एजेंसी टास्क फोर्स(UNIATF) का 2020 का गैर संक्रामक रोगों की रोकथाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केरल को यह  पुरस्कार प्रदान किया गया।

    आर्टेमिस मिशन
    1. नासा का आर्टेमिस मिशन 2024 तक चंद्रमा पर पहली महिला एस्ट्रोनॉट को भेजेगा।
    2. आर्टेमिस यूनान की पौराणिक कथाओं में चांद की देवी का नाम है जिसे अपोलो देवता की जुड़वा बहन माना जाता है।

    विश्व पर्यटन दिवस
    1. प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
    2. विश्व पर्यटन दिवस को मनाने की शुरुआत 1980 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गयी थी क्योंकि पहले 1970 में 27 सितंबर को ही संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने अपना संविधान शिकार किया था।
    3. वर्ष 2020 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम "पर्यटन और ग्रामीण विकास" है।

    फ्राइडे फ़ॉर फ़्यूचर मूवमेंट
    1. ग्रेटा थुनबर्ग एक स्वीडिश छात्रा हैं जिहोंने वर्ष 2018 में स्वीडन की पार्लियामेंट के बाहर शुक्रवार को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रदर्शन किया था यहीं से फ्राइडे फ़ॉर फ़्यूचर मूवमेंट की शुरुआत हुई।
    2. फ्राइडे फॉर फ्यूचर मूवमेंट को चैंपियन आफ अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है इसके साथ ही ग्रेटा थुनबर्ग को टाइम मैगजीन द्वारा टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2019 से सम्मानित किया गया।
    3. भारत में एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट 2020 के ड्राफ्ट आर्डर का विरोध छात्रों द्वारा पिछले शुक्रवार को इसी मूवमेंट के जरिये किया गया।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies