• 29.9.20

    29 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                     29 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    भारत और डेनमार्क के बीच द्विपक्षीय शिखर बैठक
    1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिकसन के बीच वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से द्विपक्षीय शिखर वार्ता बैठक का आयोजन हुआ।
    2. इस बैठक के दौरान डेनमार्क को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में सम्मिलित किया गया। इसके साथ ही भारत तथा डेनमार्क के बीच बौद्धिक संपदा सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
    3. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच "हरित रणनीति सहयोग" तथा "संयुक्त सहयोग आयोग" के गठन पर सहमति बनी।
    जी एस अमूर
    1. जी एस अमूर कन्नड़ तथा अंग्रेजी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार थे जिनका 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
    2. अमूर को साहित्य अकादमी पुरस्कार, भारतीय भाषा पुरस्कार व राज्योत्सव पुरस्कार आदि कई प्रतिष्ठित सम्मान उसे सम्मानित किया गया था।

    महिला क्रिकेट टीम की चयन समिति का गठन
    1. बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई चयन समिति का गठन किया।
    2. इस पांच सदस्य समिति का अध्यक्ष नीतू डेविड को बनाया गया।
    3. नीतू डेविड बाएं हाथ की पूर्व स्पिनर हैं जिनके नाम टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक विकेट( इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट) लेने का रिकॉर्ड है।

    नागोरनो कारबख
    1. नागोरनो कारबख आर्मेनिया और अजरबैजान के मध्य एक विवादित क्षेत्र है।
    2. हाल ही में इस क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच एक बार फिर से युद्ध प्रारंभ हो गया है।
    3. नागोरनो कारबख अजरबैजान का हिस्सा माना जाता है लेकिन 1994 के बाद से ही इस पर आर्मेनिया का कब्जा है।

    चंदन के वृक्षों में स्पाइक रोग
    1. दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल क्षेत्र में पाए जाने वाले मूल्यवान चंदन के वृक्षों में स्पाइक रोग तेजी से फैल रहा है।
    2. स्पाइक रोग एक कीड़े के काटने से फैलता है जो बैक्टीरिया के फाइटोप्लाजमा जनित रोग है।
    3. यह बीमारी एक पेड़ से दूसरे पेड़ में फैल जाती है और अभी तक इसका कोई उपचार उपलब्ध नहीं है इसलिए पेड़ों को काटकर ही इसे फैलने से बचाया जा सकता है।
    4. चंदन के वृक्षों की बीमारी 100 वर्ष से भी अधिक पुरानी है।

    नोट:- चंदन का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक राज्य में होता है।

    रेडियो पाठशाला कार्यक्रम
    1. यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है।
    2. इसके अंतर्गत क्लास 1 से 8 तक के बच्चों को रेडियो के माध्यम से प्रतिदिन एक कक्षा का आयोजन किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies