• 30.9.20

    30 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                  30 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
    महाराष्ट्र में खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध
    1. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
    2. इस प्रतिबंध का मुख्य कारण युवाओं में धूम्रपान की बढ़ती आदतें तथा खुली सिगरेट और बीड़ी पर किसी भी चेतावनी का अभाव है।
    शेखर कपूर
    1. शेखर कपूर को फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया सोसायटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    2. शेखर कपूर जाने माने फ़िल्म निर्माता हैं इस पद पर इनका कार्यकाल मार्च 2023 तक होगा।

    भारती स्क्रिप्ट 
    1. इसे "वन नेशन वन स्क्रिप्ट" भी कहा जाता है।
    2. यह स्क्रिप्ट आईआईटी मद्रास के श्रीनिवास चक्रवर्ती द्वारा तैयार की गई है जिसका प्रयोग भारत की प्रमुख भाषाओं के लिए किया जा सकता है।

    मोक्टर ओअने
    1. यह अफ्रीका के माली देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
    2. इससे पहले यही संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत तथा देश के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

    गंगा अवलोकन संग्रहालय
    1. हरिद्वार में स्थित इस म्यूजियम का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
    2. इस म्यूजियम में गंगा नदी से जुड़ी गतिविधियों, संस्कृति,इतिहास आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।
    3. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड में छह बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

    स्लम अपग्रेडेशन कार्यक्रम
    1. एक कार्यक्रम ओड़िशा सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
    2. इसका मुख्य उद्देश्य 3 वर्ष में  राज्य को झुग्गी मुक्त बनाना है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies