• 3.9.20

    3 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                    3 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध
    1. सरकार द्वारा देश की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
    2. जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया है उनमें प्रमुख रूप से पबजी, वीचैट वर्क, वीचैट रीडिंग,कैरम फ्रेंड्स, साइबर हंटर, लाइफआफ्टर और वारपथ आदि सम्मिलित हैं।
    3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के अंतर्गत इन मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है।

    नोट:- इससे पहले जून के अंत में भारत द्वारा टिकटॉक, हेलो सहित चीन के 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंधित किए गए थे और जुलाई में 47 चीनी ऐप पर रोक लगाई गयी थी।
    मिशन कर्मयोगी
    1. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी अधिकारियों की कुशलता को बढ़ाने के लिए मिशन कर्मयोगी को मंजूरी प्रदान की गई।
    2. नेशनल प्रोग्राम फॉर सिविल सर्विसेज कैपेसिटी बिल्डिंग(NPCSCB) के तहत मिशन कर्मयोगी चलाया जाएगा।
    3. इस मिशन के तहत अधिकारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी जिससे सिविल सेवा के अधिकारियों को कार्य कुशल,ऊर्जावान,कल्पनाशील,समर्थकारी,नवाचारी,पेशेवर बनाया जा सके।
    4. NPCSCB के संस्थागत फ्रेमवर्क के अंतर्गत प्रधानमंत्री की मानव संसाधन परिषद,क्षमता निर्माण आयोग, डिजिटल संपत्ति के रखरखाव एवं संचालन के लिये स्पेशल पर्पज व्हीकल तथा कैबिनेट सचिव के नेतृत्व में समन्वय इकाई होगी।

    जम्मू-कश्मीर राजकीय भाषाएं विधेयक-2020 
    1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर राजकीय भाषाएं विधेयक-2020 को संसद में प्रस्तुत करने की मंजूरी प्रदान की गई।
    2. इसके तहत उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिंदी और अंग्रेजी को जम्मू कश्मीर की राजकीय भाषा(Official Language) बनाया जाएगा।

    होम उत्सव
    1. इसे ICICI बैंक द्वारा लांच किया गया है जो कि एक डिजिटल प्रॉपर्टी एग्जिबिशन है।
    2. इस प्रदर्शनी में देश के बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स को देखा जा सकता है जिससे घर एवं अन्य प्रॉपर्टी को लेना आसान हो जाएगा।
    3. इस एग्जीबिशन से प्रॉपर्टी खरीदने पर ब्याज दरों में छूट भी मिलेगी।
    नोट:- सबसे पहला 'होम उत्सव' एग्जिबिशन मुंबई पुणे क्षेत्र में प्रारंभ किया जाएगा।

    ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स-2020
    1. इस वर्ष ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में कुल 131 देशों की सूची में भारत 48 वीं रैंक पर रहा। यह पहली बार है कि भारत नवाचार सूचकांक में पहली बार प्रथम 50 देशों में सम्मिलित हुआ है।
    2. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO), कॉर्नेल विश्वद्यिालय और इनसीड बिजनेस स्कूल द्वारा ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स-2020 की सूची जारी की गयी।
    3. इस वर्ष इस सूचकांक में प्रथम स्थान पर स्विट्जरलैंड,द्वितीय पर स्वीडन तथा तृतीय पर अमेरिका रहा।
    नोट:- नवाचार के क्षेत्र में भारत दुनिया की तीसरी सबसे निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। पिछले वर्ष भारत इस सूची में 52 वें स्थान पर था।

    एन्टी पावर थेप्ट पुलिस स्टेशन
    1. विद्युत चोरी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में विद्युत चोरी विरोधी पुलिस स्टेशन स्थापित करेगी।
    2. इस थाने में केवल विद्युत चोरी से संबंधित मामले देखे जाएंगे।

    इंद्र 2020
    1. इंद्र भारत और रूस के बीच होने वाला द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास है।
    2. इस बार यह नौसैन्य अभ्यास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के समीप किया जाएगा।
    3. कोविड 19 महामारी के बाद पहला सैन्य अभ्यास होगा जिसमें भारत सहभागिता करेगा। इससे पहले रूस में होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास कवकाज़-2020 में शामिल होने से भारत ने इंकार कर दिया था।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies