• 2.9.20

    2 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                 2 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    भारतीय खगोलविदों द्वारा आकाशगंगा की खोज
    1. भारतीय खगोलविदों द्वारा एस्ट्रोसैट की सहायता से ब्रह्मांड में  9.3 अरब प्रकाश वर्ष दूर एक आकाशगंगा से चरम अल्ट्रा वायलेट प्रकाश का पता लगाया  गया है।
    2. AUDFS01 नामक इस आकाशगंगा की खोज पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिज़िक्स(IUCAA) के डॉक्‍टर कनक साहा के नेतृत्व में खगोलविदों की एक टीम द्वारा की गयी।
    3. इस खोज से यह जानने में मदद मिलेगी कि ब्रह्मांड में अंधकार युग(Dark age) कैसे समाप्त हुआ और प्रकाश कब शुरू हुआ।

    नोट:- एस्ट्रोसैट भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी है। इसे 2015 में PSLV-C30 द्वारा पृथ्वी की निचली कक्षा में 650 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया गया।
    ऐयरस्‍कैनर
    1. आईआईटी मुंबई द्वारा ऐयरस्‍कैनर ऐप को विकसित किया गया है जिसके द्वारा डाक्यूमेंट्स को स्कैन किया जा सकता है।
    2. इसकी ऐप की शुरुआत चीनी ऐप कैमस्कैनर के विकल्प के रूप में की गई है जिस पर हाल ही में प्रतिबंध लगा दिया गया था।
    3. यह ऐप निशुल्क उपलब्ध रहेगा।

    MEDBOT
    1. भारतीय रेलवे द्वारा एक रिमोट संचालित मेडिकल ट्रॉली "MEDBOT" का विकास किया गया है।
    2. यह कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को दवाइयां, भोजन आदि उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

    विश्व का सबसे बड़ा सोलर ट्री
    1. CSIR की इकाई CMERI(central mechanical engineering research institute) ने विश्व का सबसे बड़ा सोलर ट्री विकसित किया है जिसकी क्षमता 11.5 किलोवाट है।
    2. इस सौर पेड़ को CMERI की आवासीय कॉलोनी पश्चिम बंगाल) में लगाया गया है।
    3. जिसमें कुल 35 सौर पीवी पैनल लगाये गए हैं। इससे एक वर्ष में 12000- 14000 यूनिट ग्रीन और क्लीन ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकता है।
    4. इससे किसानों को बिजली की प्राप्ति तथा पंप,ई- ट्रैक्टर आदि को चलाने की सुविधा होगी।

    मुजीब बर्षो
    1. भारतीय दूतावास द्वारा बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जीवन से संबंधित किताबों को ऑनलाइन वितरित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
    2. इन पुस्तकों का वितरण 100 से अधिक कॉलेजों विश्वविद्यालयों- ढाका ,खुलना ,राजशाही ,चिटगांव आदि में किया जाएगा।

    विकास बटालियन
    1. इसे स्पेशल फ्रंटियर फोर्स भी कहा जाता है जिसका गठन 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद किया गया था।
    2. हाल ही में विकास बटालियन के जवानों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप चीनी सैनिकों को हराकर ब्लैक टॉप पर अपना कब्जा जमा लिया।
    3. विकास बटालियन भारतीय सेना का भाग नहीं है परंतु इसका आपरेशनल कंट्रोल भारतीय सेना के पास है तथा इसकी रैंक संरचना भी भारतीय सेना के समान ही है।
    4. विकास बटालियन द्वारा 1971 के युद्ध,कारगिल युद्घ तथा ऑपरेशन ब्लू स्टार आदि में अपने पराक्रम का प्रमाण दिया जा चुका है।

    विकास बटालियन को "इस्टैब्लिशमेंट - 22" भी कहा जाता था, जो मेजर जनरल सुजान सिंह उबान द्वारा "22 माउंटेन रेजिमेंट" को कमांड करने के सम्मान में रखा गया था।

    गुजरात में सीप्लेन सेवा
    1. गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी(केवडिया) के मध्य 31 अक्टूबर 2020 से सीप्लेन सेवा प्रारंभ की जाएगी।
    2. यह सीप्लेन सेवा स्पाइसजेट द्वारा प्रारंभ की जाएगी।

    पोषण माह(Nutrition month)
    1. "सितंबर" 2020 को केंद्र सरकार द्वारा पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा।
    2. इस दौरान myGov पोर्टल द्वारा पोषण क्विज,मेमे प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

    नोट:- इससे पहले सितंबर 2018 और 2019 में भी पोषण माह मनाया जा चुका है।

    💐👍 साथियों अगर आपको डेली करेंट अफेयर्स के यह नोट्स पसंद आएं तो इसे अवश्य शेयर करें💐

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies