• 4.9.20

    4 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                4 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
    फार्च्यून 40 अंडर 40
    1. फॉर्च्यून द्वारा 40 वर्ष से कम उम्र के 40 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की गई।
    2. इस सूची में हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स, मीडिया, एंटरटेनमेंट, फाइनेंस तथा टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लोगों को सम्मिलित किया गया।
    3. इस सूची में चार भारतीयों का भी नाम सम्मिलित है जिसमें मुकेश अंबानी के बच्चे आकाश व ईशा अंबानी तथा बाईजू रवींद्रन व शिओमी इंडिया के मनु कुमार जैन सम्मिलित हैं।

    CII-GBC नेशनल एनर्जी लीडर अवॉर्ड
    1. राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद को ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए नेशनल एनर्जी लीडर अवार्ड प्रदान किया गया।
    2. इसके अतिरिक्त CII-GBC का 'एक्सीलेंट एनर्जी एफिशिएंट यूनिट' पुरस्कार "विशाखापत्तनम स्टील प्लांट- राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड" को प्रदान किया गया।

    नोट:- CII(भारतीय उद्योग परिसंघ) और GBC(गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर) द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।

    अवीक सरकार
    1. अवीक सरकार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष बनाया गया है जो विजय कुमार चोपड़ा का स्थान लेंगे।
    2. अवीक एमरेटस के एडिटर तथा आनंद बाजार प्रकाशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन हैं।

    उषा पाढे
    1. इन्हें नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की पहली महिला महानिदेशक बनाया गया है। वह इस पद पर राकेश अस्थाना का स्थान लेगीं।
    2. उषा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।

    प्रथम महिला एंबुलेंस ड्राइवर
    तमिलनाडु में एम.वीरलक्ष्मी को महिला एंबुलेंस(108 एम्बुलेंस) ड्राइवर नियुक्त किया गया है जो कि भारत की पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर है।

    गन्दगी भारत छोड़ो अभियान
    1. यह अभियान मध्यप्रदेश में 378 नगरीय निकायों 15 दिनों तक चलाया गया।
    2. इसमें लोगों ने स्वच्छता शपथ ली तथा स्वच्छता, पॉलीथिन के नुकसान, मानव बस्तियों में सफाई, शौचालयों के उपयोग,कोरोना बचाव आदि के महत्व पर जागरूकता अभियान चलाया।

    ग्रीन टर्म अहेड मार्केट(GTAM)
    1. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ाने के लिए "ग्रीन टर्म अहेड मार्केट" को केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह द्वारा लांच किया गया। जो कि अपनी तरह का पहला मार्केट होगा।
    2. इसका प्रमुख उद्देश्य बिना दीर्घकालीन खरीद समझौते के नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादकों को खुले बाजार में बिजली बेचने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
    3. भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। 


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies