• 1.10.20

    1 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                      1 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स
                      
    हाथरस दुष्कर्म मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित 
    1. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस दुष्कर्म मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों का एक विशेष जांच दल(एसआईटी) गठित किया।
    2. एसआईटी का नेतृत्व राज्‍य के गृह सचिव भगवान स्‍वरूप द्वारा किया जाएगा।
    नोट:- 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई जिसे लेकर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
    वाईएसआर जल कल योजना
    1. यह योजना आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी द्वारा प्रारंभ की गई है।
    2. इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद किसानों को मुफ्त में बोरवेल ड्रिल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
    3. इससे लगभग तीन लाख किसानों को फायदा होगा तथा लगभग 5 लाख एकड़ जमीन को कृषि भूमि के अंतर्गत लाया जाएगा।

    कोलार खान में स्वर्ण खनन कार्य पुनः प्रारंभ
    1. कर्नाटक की विश्व प्रसिद्ध कोलार खान से16 वर्ष बाद पुनः खनन प्रारंभ किया जाएगा।
    2. भारत दुनिया का 10वां सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार रखता है स्वर्ण भंडार के मामले में अमेरिका प्रथम स्थान पर है।
    3. भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है।
    नोट:- कर्नाटक में कोलार तथा हट्टी स्वर्ण उत्पादन के लिए प्रसिद्ध खनन क्षेत्र हैं।

    ओम प्रकाश 'अभिलाष'
    1. प्रसिद्ध गीतकार ओमप्रकाश अभिलाष का कैंसर के कारण निधन हो गया।
    2. इनका प्रसिद्ध गीत "इतनी शक्ति हमें देना दाता" प्रार्थना के रूप में कई विद्यालयों में गाया जाता है।

    लता मंगेशकर पुरस्कार 2020-21
    1. महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला लता मंगेशकर पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए वरिष्ठ गायिका उषा मंगेशकर को प्रदान किया गया।
    2. उषा मंगेशकर लता मंगेशकर की बहन है।
    3. लता मंगेशकर पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1992 से प्रदान किया जाता है जिसके तहत ₹500000 तथा एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

     पैसिफिक एशियन ट्रैवल एसोसिएशन(PATA) ग्रांड अवार्ड 2020
    PATA पुरस्कार पर्यटन के क्षेत्र में दिया जाता है वर्ष 2020 में मार्केटिंग श्रेणी में यह पुरस्कार केरल राज्य को प्रदान किया गया।
    नोट:- PATA पुरस्कार तीन श्रेणियों में मार्केटिंग, ह्यूमन कैपिटल तथा सस्टेनेबिलिटी में प्रदान किया जाता है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies