• 5.9.20

    5 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                  5 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
    शिक्षक दिवस
    1. प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है।
    2. इस दिन विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूलों आदि में शिक्षकों के सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
    राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान
    1. जनजातीय कार्य मंत्रालय और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के मध्य राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान खोलने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
    2. यह संस्थान भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के नई दिल्ली परिसर में खोला जाएगा जो कुछ महीनों बाद कार्य करना प्रारंभ करेगा।
    3. यह संस्थान जनजातीय विकास,संस्कृति,कला आदि संबंधित अनुसंधान कार्य करेगा तथा उसमें एक शिक्षा प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा।
    नोट:- राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान कॉन्क्लेव का आयोजन नई दिल्ली में किया गया जिसका उद्घाटन जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया।

    संसद के मानसून सत्र में प्रश्नकाल सिर्फ 30 मिनट का
    1. 14 सितंबर से प्रारंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में प्रश्नकाल सिर्फ आधे घंटे का रखा जाएगा और इसमें केवल अतारांकित प्रश्न पूछे जाएंगे इससे पहले यह 1 घंटे का होता था।
    2. इससे पहले इस बार के मानसून सत्र में प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया गया था परंतु विपक्ष के विरोध के बाद इसे आधे घंटे के लिए सम्मिलित किया गया।

    नोट:- लोकसभा में पहला घंटा(11 से 12 बजे तक) प्रश्नकाल का होता है जिसमें संसद सदस्य सरकार से प्रश्न पूछते हैं और संबंधित मंत्री उसका जवाब देते हैं। यह प्रश्न तीन प्रकार के होते हैं- तारांकित,अतारांकित तथा अल्प सूचना प्रश्न।
    तारांकित प्रश्न पर तारांक लगा होता है तथा जिनका उत्तर सदस्य मौखिक चाहता है, इस पर अनुपूरक प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।
    अतारांकित प्रश्न का जवाब संबंधित मंत्री द्वारा लिखित रूप से दिया जाता है तथा इस पर अनुपूरक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते।
    तारांकित तथा आर तारांकित प्रश्न पूछने के लिए 10 दिन पूर्व सूचना देनी पड़ती है परंतु अल्प सूचना प्रश्न इससे कम समय पूर्व सूचना दिए ही पूछे जा सकते हैं।

    विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट
    1. भारतीय ग्रैंडमास्टर पी. इनियन ने 48वां वार्षिक विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया।
    2. पी.इनियन तमिलनाडु के शतरंज खिलाड़ी हैं।

    स्पेसएक्स द्वारा 60 स्टारलिंक उपग्रह लांच
    1. निजी क्षेत्र की स्पेसएक्स कंपनी द्वारा राकेट फॉल्कन-9 से 60 स्टारलिंक उपग्रहों को लांच किया गया।
    2. स्टारलिंक परियोजना का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट की गुणवत्तापूर्ण कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
    3. स्टार लिंक परियोजना के तहत 12000 संचार उपग्रह को अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा जिससे दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा सके।
    नोट- एलन मस्क द्वारा वर्ष 2002 में स्पेसएक्स कम्पनी कक स्थापना की गई थी।इसका मुख्यालय कैलीफोर्निया में है।

    G 20 के विदेश मंत्रियों की बैठक
     G 20 के विदेश मंत्रियों की ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता सऊदी अरब द्वारा की गई।
    G 20 विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों का संगठन है।

    आइजोल,इंफाल और कोहिमा में रेल कनेक्टिविटी
    मणिपुर की राजधानी इंफाल,मिज़ोरम की राजधानी आइजोल तथा नागालैंड की राजधानी कोहिमा को वर्ष 2023 तक रेलवे से जोड़ दिया जाएगा

    AK-203
    1. भारत और रूस ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत AK- 203 राइफल का निर्माण भारत में किया जाएगा।
    2. AK-203 राइफल, एके 47 राइफल का उन्नत एवं नवीनतम संस्करण है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies