• 19.10.20

    18 & 19 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   18 & 19 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    उमर गुल
    1. उमर गुल पाकिस्तान के क्रिकेटर हैं जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी।
    2. उमर गुल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज थे उन्होंने वर्ष 2003 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी।

    'माई टाउन माई प्राइड'
    1. इस कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा की गई।
    2. इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य ग्रास रूट लेवल पर लोकतंत्र की बहाली, घरों पर सेवाओं को प्रदान करना और तुरंत शिकायत निवारण आदि हैं।
    अच्युतन नंबूदरी 
    1. यह मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि थे जिनका हाल ही में निधन हो गया।
    2. उन्हें हाल ही में देश के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया था।
    3. यह "अक्कितम" के नाम से प्रसिद्ध थे तथा इन्हें 1973 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था।

    मिशन शक्ति
    1. मिशन शक्ति की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बलरामपुर जिले से की।
    2. इस मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा तथा सम्मान की रक्षा करना है।

    सोरोनबाये जेनेबेकोव 
    1. हाल ही में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरोनबाये जेनेबेकोव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    2. किर्गिस्तान में चल रही राजनीतिक अशांति के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

    भारत को 2022 ट्रांसफैट मुक्त करने का लक्ष्य
    1. भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(FSSAI) द्वारा आयोजित बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि भारत 2022 तक ट्रांस फैट मुक्त होने का प्रयास कर रहा है।
    2. ट्रांस फैट युक्त भोजन भारत में गैर संचारी रोगों का प्रमुख कारण है।
    3. इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विद्यालयों के लिए 'ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज' की भी शुरुआत की इसके तहत फोटोग्राफी तथा पोस्टर बनाने की प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा जिस दिन स्वस्थ खानपान की आदतें डाली जा सकें।




    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies