• 20.10.20

    20 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                  20 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    गुप्कार घोषणा
    1. 5 अगस्त 2019 को भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया।
    2. इस आशंका के चलते जम्मू कश्मीर कि स्थानीय पार्टियों के नेताओं- फारूक अब्दुल्ला,उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती  आदि ने 4 अगस्त 2019 को "गुप्कार घोषणा" की थी जिसके अंतर्गत यदि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करेगी तो वे इसका विरोध करेंगे
    3. हाल ही में जब महबूबा मुफ्ती को नजरबंदी से रिहा किया गया तो उन्होंने गुप्कार घोषणा के अंतर्गत जम्मू कश्मीर का पूर्व विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को दोहराया।
    रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध
    1. भारत में अपने आत्मनिर्भर पहल के अंतर्गत दो इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
    2. भारत द्वारा प्रतिवर्ष 469 मिलियन डॉलर के फ्रीज़ एवं ए.सी का आयात किया जाता है जो अधिकतर चीन व थाईलैंड से होता है।

    एससीओ के न्याय मंत्रियों की बैठक
    1. हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के न्याय मंत्रियों की वर्चुअली रूप से आयोजित बैठक की मेजबानी भारत द्वारा की गई।
    2. शंघाई सहयोग संगठन यूरेशियाई क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता, विकास, संस्कृति आदि को बढ़ावा देने के लिए जून 2001 में गठित संगठन है।
    3. इसके 8 सदस्य देश- रूस, चीन,कजाकिस्तान,उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान,किर्गिस्तान,भारत और पाकिस्तान हैं।
    4. एससीओ का हेडक्वार्टर बीजिंग,चीन में है।

    ग्रैंड चैलेंज वार्षिक बैठक 2020
    1. ग्रैंड चैलेंज की वार्षिक बैठक के उद्घाटन समारोह को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने विज्ञान तथा नवाचार को अपनाने पर विशेष जोर दिया।
    2. यह बैठक 19 से 21 अक्टूबर 2020 के मध्य आयोजित होगी जिसमें दुनिया भर 40 से अधिक देशों के नीतिनिर्माता,वैज्ञानिक, शोधकर्ता, विद्वान सम्मिलित होंगे।
    3. ग्रैंड चैलेंज की इस वार्षिक बैठक को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और  नीति आयोग के अतिरिक्त ग्रैंड चैलेंज कनाडा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
    4. इसके साथ ही सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।

    नोट:- वर्ष 2012 में ग्रैंड चैलेंज इंडिया की स्थापना जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की साझेदारी में हुई थी।

    जस्टिस मदन बी.लोकुर
    1. पूर्व जस्टिस मदन बी.लोकुर की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए एक सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया है।
    2. इस समिति का मुख्य उद्देश्य पराली जलाने को रोकना तथा उसके लिए आवश्यक कदम उठाना है इसके लिए यह समिति राज्यों के मुख्य सचिवों के अतिरिक्त नेशनल कैडेट कोर, भारत स्काउटस आदि का सहयोग प्राप्त करेगी।

    राजकिरण राय
    1. राज किरण राय को भारतीय बैंक संघ का नया अध्यक्ष बनाया गया है।राज किरण राय यूनियन बैंक आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक थे।
    2. इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक के दिनेश कुमार खारा को भारतीय बैंक संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    न्यूज़ीलैंड सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाला देश
    1. हाल ही में जारी की गई रैंकिंग में न्यूजीलैंड सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाला देश है वर्तमान में न्यूजीलैंड के पासपोर्ट धारकों को 129 देश वीजामुक्त पहुँच दे रहे हैं।
    2. न्यूजीलैंड  ने जापान को पीछे कर पहली रैंकिंग प्राप्त की।
    3. इस मामले में भारत 58 वें स्थान पर है।

    नोट:- सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाला देश से तात्पर्य है कि इस देश के पासपोर्ट धारकों को अन्य देशों में वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति होती है।

    SLINEX-2020
    1. यह भारत और श्रीलंका की नौसेना के मध्य होने वाला एक नौसैनिक अभ्यास है।
    2. इस के आठवें संस्करण का शुभारंभ 19 अक्टूबर को हुआ जो 21 अक्टूबर तक चलेगा।
    3. यह अभ्यास श्रीलंका के त्रिंकोमाली में किया जा रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies