• 21.10.20

    21 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                     21 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    लोकसभा तथा विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा में वृद्धि
    1. लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्‍मीदवारों के खर्च की सीमा में 10% की वृद्धि कर दी गयी।
    2. विधि मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लोकसभा उम्मीदवार अब चुनाव में 77 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे पहले वह 70 लाख रुपये खर्च कर सकते थे।
    3. इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार अब 30 लाख 80 हज़ार रुपए खर्च कर सकते हैं इनके लिये पहले खर्च सीमा 28 लाख रुपए थी।
    असन(ASAN) कंजर्वेशन रिजर्व
    1. पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में असम कंजर्वेशन रिजर्व को रामसर साइट( अंतरराष्ट्रीय महत्व की नम/आर्द्रभूमि) में सम्मिलित किया है।
    2. असन कंजर्वेशन रिजर्व, उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून के समीप यमुना नदी के किनारे स्थित है जो उत्तराखंड की पहली रामसर साइट होगी ।
    3. यहां पर अक्टूबर से मार्च के मध्य बहुत अधिक संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं इसके अतिरिक्त असन कंजर्वेशन रिजर्व में White rumped Vulture, Red headed vulture, Reddy shelduck आदि पाए जाते हैं।

    नोट:- रामसर कन्वेंशन 1971 में हुआ था जिसके तहत राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों को संरक्षित किया जाता है

    जेसिंडा आर्डर्न
    1. जेसिंडा, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हैं। न्यूजीलैंड में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में इनकी लेबर पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है।
    2. जिससे जेसिंडा आर्डर्न का दोबारा प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

    डेमचौक सेक्टर
    1. डेमचौक सेक्टर पूर्वी लद्दाख में चार्डिंग ला और सिंधु नदी के मिलन स्थल के समीप स्थित है। यह क्षेत्र भारत और चीन के बीच विवाद का मुख्य बिंदु बना हुआ है
    2. हाल ही में डैमचौक सेक्टर के समीप एक चीनी सैनिक को सीमा रेखा पार करते वक्त गिरफ्तार किया गया।

    वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2020
    1. हाल ही में मुंबई की ऐश्वर्या श्रीधर को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2020 से सम्मानित किया गया।
    2. ऐश्वर्या को यह पुरस्कार उनके फोटोग्राफ "लाइट्स ऑफ पैशन’ के लिये प्रदान किया गया।
    3. इस पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।
    4. पुरस्कार की घोषणा लंदन में हिस्ट्री म्यूजियम द्वारा की गई।

    एशिया पावर इंडेक्स 2020
    1. यह इंडेक्स ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किया गया।
    2. इस इंडेक्स में एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव तथा महत्व रखने वाले दुनिया भर के 26 देशों को रैंकिंग प्रदान की गई। इस प्रकार इस इंडेक्स में केवल एशिया के देशों को ही सम्मिलित नहीं किया गया है बल्कि दुनियाभर के देश सम्मिलित हैं।
    3. इस इंडेक्स में प्रथम स्थान पर अमेरिका,दूसरे पर चीन तथा तीसरे पर जापान है।
    4. भारत को इस इंडेक्स में चौथे स्थान पर रखा गया है।

    सैंट(SANT) मिसाइल
    1. सैंट मिसाइल एक एंटी टैंक मिसाइल है जिसका हाल ही में परीक्षण ओडिशा में किया गया।
    2. इस मिसाइल का विकास डीआरडीओ द्वारा भारतीय वायुसेना के लिए किया गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies