• 13.1.22

    UPTET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र प्रैक्टिस सेट : विगत वर्षों के परीक्षा में पूछे गए इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों पर डालें एक नज़र

     

     

    इस लेख के जरिये हम आपको UPTET के परीक्षा में पूछे गए विगत वर्षों के बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकतें हैं।

     


    UPTET Child Development And Pedagogy Practice 

    प्रश्न : बुद्धि-लब्धि सम्प्रत्यय विकसित किया

     

    1.बिने ने

    2.रीड ने

    3.टर्मन ने

    4.कैटेल ने

    उत्तर : 3

    प्रश्न : प्रगतिशील परिवारों में बच्चों में अपेक्षाकृत कौन-सा प्रेरक अधिक प्रबल होता है?

     

    1.सम्बन्धन

    2.उपलब्धि

    3.जिज्ञासा

    4.आक्रामकता

    उत्तर : 2

    प्रश्न : निम्न में से कौन-सा पिछड़ेपन का कारण नहीं है?

     

    1.सामान्य बुद्धि का अभाव

    2.विशिष्ट पिछड़ापन

    3.शारीरिक दोष

    4.स्वस्थ वातावरण

    उत्तर : 4

     

    प्रश्न : बाह्य आभास के आधार पर व्यक्तित्व का वर्णन कहा जाता है

     

    1.गहन दृष्टिकोण

    2.सतही दृष्टिकोण

    3.मानकीय दृष्टिकोण

    4.प्रेक्षणात्मक दृष्टिकोण

    उत्तर : 2

    प्रश्न : व्यक्तिगत भेद पाए जाते हैं

     

    1.बुद्धि स्तर में

    2.अभिवृत्ति में

    3.गतिवाही योग्यता में

    4.ये सभी

    उत्तर : 4

    प्रश्न : चिन्तन प्रारम्भ होने के लिए क्या आवश्यक है?

     

    1.पूर्वानुभव

    2.भाषा

    3.तर्क

    4.समस्या

    उत्तर : 4

     

    प्रश्न : व्यक्तित्व का पहला प्रकारात्मक वर्गीकरण प्रस्तुत किया

     

    1.शैल्डन ने

    2.मन्न ने

    3.हिप्पोक्रेट्स ने

    4.कैटेल ने

    उत्तर : 3

     

    प्रश्न : सामान्य तथा विशिष्ट कारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था

     

    1.अलफ्रेड बिने ने

    2.स्पीयरमैन ने

    3.गिलफोर्ड ने

    4.थर्स्टन ने

    उत्तर : 2

     

    प्रश्न : तनाव को कम करने के अप्रत्यक्ष ढंग कहलाते हैं

     

    1.समस्या समाधान विधि

    2.रक्षात्मक यान्त्रिकता

    3.व्यक्तिगत विधि

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 2

    प्रश्न : निम्न में से कौन-सा मूल्यांकन का प्रकार नहीं है?

     

    1.मानक

    2.योगात्मक

    3.निर्माणात्मक

    4.सी सी ई

    उत्तर : 1

     

    प्रश्न : निम्न में से कौन-सी सामाजिक रूप से वंचित की समस्या नहीं है?

     

    1.सीखने के लिए प्रेरणा का अभाव

    2.सृजनशीलता को पोषित होने के अवसर नहीं मिलना

    3.रहने के लिए स्वस्थ परिवेश

    4.विद्यालय में पक्षपातपूर्ण वातावरण का सामना करना

    उत्तर : 1

    प्रश्न : शिक्षण प्रक्रिया में विद्यार्थी है

     

    1.आश्रित चर

    2.मध्यस्थ चर

    3.स्वतन्त्र चर

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 1

     

    प्रश्न : “”””” मस्तिष्क की संरचना तथा कृत्यों में विभेद का परिणाम होता है।

     

    1.तनाव

    2.पिछड़ापन

    3.डिसलेक्सिया

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 3

     

    प्रश्न : जिन बालकों की बुद्धि-लब्धि ………. है साधारणत: उन्हें मानसिक न्यूनता- ग्रसित की श्रेणी में रखते हैं।

     

    1.70 से कम

    2.80-100 के बीच

    3.70 से ऊपर

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 1

     

    प्रश्न : ……… बच्चों में अमूर्तमान प्रत्ययों को ग्रहण करने की योग्यता होती है।

     

    1.मानसिक रूप से पिछड़े

    2.पिछड़े हुए

    3.प्रतिभाशाली

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 3

     

    प्रश्न : आर टी ई एक्ट, 2009 के अनुसार, शिक्षक हेतु प्रति सप्ताह कार्य घण्टे हैं

     

    1.40

    2.42

    3.48

    4.45

    उत्तर : 4

     

    प्रश्न : NCF-2005 बल देता है ….. .

     

    1.करके सीखने पर

    2.रटने पर

    3.समस्या हल करने पर

    4.ये सभी

    उत्तर : 1

    प्रश्न : निम्न में से कौन-सा मूल्यांकन के त्रिकोण का भाग नहीं है?

     

    1.शैक्षिक उद्देश्य

    2.मूल्यांकन

    3.शिक्षण अनुभव

    4.अधिगम अनुभव

    उत्तर : 3

     

    प्रश्न : शारीरिक विकास का क्षेत्र है ……।

     

    1.स्नायुमण्डल

    2.माँसपेशियों की वृद्धि

    3.एण्डोक्राइन ग्लैण्ड्स

    4.ये सभी

    उत्तर : 4

     

    प्रश्न : इस अवस्था में बालकों में नई खोज करने की और घूमने की प्रवृत्ति बहुत अधिक बढ़ जाती है

     

    1.उत्तर बाल्यकाल

    2.प्रौढ़ावस्था

    3.शैशव

    4.किशोरावस्था

    उत्तर : 1

     

    प्रश्न : अधिगम अन्तरण का थॉर्नडाइक सिद्धान्त कहा जाता है

     

    1.समानता सिद्धान्त

    2.अनुरूप तत्वों का सिद्धान्त

    3.औपचारिक नियमों का सिद्धान्त

    4.उपरोक्त में से कोई नहीं

    उत्तर : 2

     

    प्रश्न : क्रियात्मक अनुसन्धान के महत्त्व के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

     

    1.उपभोक्ता ही अनुसन्धानकर्ता है

    2.समस्याओं का हल शीघ्रता से प्राप्त हो जाता है

    3.समस्याओं का हल अभ्यास में लिया जाता है और उसका मूल्यांकन नहीं किया जाता है

    4.उपरोक्त में से कोई नहीं

    उत्तर : 4

     

    प्रश्न : वातावरण वह बाहरी शक्ति है, जो हमें प्रभावित करती है। किसने कहा था?

     

    1.वुडवर्थ

    2.रॉस

    3.एनास्टसी

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 2

    प्रश्न : तर्क, जिज्ञासा तथा निरीक्षण शक्ति का विकास होता है …….. की आयु पर।

     

    1.11 वर्ष

    2.9 वर्ष

    3.7 वर्ष

    4.6 वर्ष

    उत्तर : 1

     

    प्रश्न : निम्न में से कौन-सा वंशानुक्रम का नियम नहीं है?

     

    1.समानता

    2.भिन्नता

    3.प्रत्यागमन

    4.अभिप्रेरणा

    उत्तर : 4

     

    प्रश्न : ………. की अवस्था तक बालक की दृष्टि एवं श्रवण इन्द्रियाँ पूर्ण विकसित हो चुकी होती हैं।

     

    1.3 अथवा 4 वर्ष

    2.6 अथवा 7 वर्ष

    3.8 अथवा 9 वर्ष

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 1

     

    प्रश्न : चिन्तन मानसिक क्रिया का …….. पहलू है।

     

    1.ज्ञानात्मक

    2.क्रियात्मक

    3.भावात्मक

    4.इनमें से कोई नहीं

    उत्तर : 1

     

    प्रश्न : संकेत अधिगम के अन्तर्गत सीखा जाता है

     

    1.पारम्परिक अनुकूलन

    2.वातावरण

    3.मनोविज्ञान

    4.मनोदैहिक

    उत्तर : 1

    प्रश्न : निम्न में से कौन-सा उदाहरण अर्जित प्रेरक का है?

     

    1.भूख

    2.पुरस्कार

    3.रुचि

    4.विश्राम

    उत्तर : 3

     

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies