• 19.1.22

    UPTET Exam : (बाल विकास) उपलब्धि परीक्षाएँ तथा परामर्श एवं निर्देशन पर आधारित 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

     

    UPTET Exam : Achievement Exams and Counseling and Instruction Based Questions




    प्रश्न : परामर्श में सम्मिलित नहीं है

    1.    बच्चे का धैर्यपूर्वक सुनना

    2.    बच्चे से मित्रतापूर्वक बातचीत करना

    3.    बच्चे के दृष्टिकोण को समझना

    4.    बच्चे को अनुशासन में रखना

    उत्तर : 4

    प्रश्न : एक अध्यापक उस बच्चे के साथ परामर्श करते हैं जिसकी निष्पत्यात्मक प्रगति एक दुर्घटना के पश्चात् अनुकूल नहीं है। निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया विद्यालय में परामर्श के लिए सबसे बेहतर हो सकती है?

    1.    यह एक उपशामक उपाय है ताकि लोग अपने को आरामदायक महसूस कर सकें

    2.    वह अपने विचारों द्वारा खोज करने हेतु लोगों में आत्मविश्वास का निर्माण करता है

    3.    विद्यार्थियों को भविष्य के विकल्पों को चुनने हेतु यह एक अच्छा सम्भावित परामर्श है

    4.    इस कार्य को केवल अनुभवी कुशल व्यावसायिक विशेषज्ञ से कराया जा सकता है

    उत्तर : 2

    प्रश्न : विद्यार्थियों के पोर्टफोलियों के लिए सामग्री का चयन करते समय ……. का …….. जरूर होना चाहिए।

    1.    विद्यार्थियों, समावेशन

    2.    अभिभावकों, समावेशन

    3.    विद्यार्थियों, बहिष्करण

    4.    अन्य शिक्षकों, समावेशन

    उत्तर : 1

    प्रश्न : परामर्श का उद्देश्य है

    1.    बच्चों को समझना

    2.    बच्चे की कमियों का कारण पता करना

    3.    बच्चे को समायोजन में सहायता प्रदान करना

    4.    उपर्युक्त सभी

    उत्तर : 4

    प्रश्न : एक बच्चा प्रायः अपने सहपाठियों के साथ झगड़ता है, आप क्या करेंगे?

    1.    आप बच्चे को सजा देंगे

    2.    आप बच्चे को विद्यालय से निकाल देंगे

    3.    आप कारण पता लगाने का प्रयास करेंगे तथा परामर्श देंगे

    4.    आप उसके माता-पिता से शिकायत करेंगे

    उत्तर :3

    प्रश्न : निम्न में से कौन-सा एक उत्तम परीक्षण की विशेषताओं से भिन्न है?

    1.    वैधता

    2.    अभिक्षमता

    3.    विश्वसनीयता

    4.    वस्तुनिष्ठता

    उत्तर : 2

    प्रश्न : किस प्रकार के प्रश्नों को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की श्रेणी में रखा जाता है ?

    1.    लघुउत्तरात्मक प्रश्न

    2.    मुक्त उत्तर वाला प्रश्न

    3.    सत्य या असत्य

    4.    निबन्धात्मक प्रश्न

    उत्तर : 3

    प्रश्न : विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने का आदर्श ‘प्रतीक्षा समय’ …….. के सही अनुपात में होना चाहिए।

    1.    पिछले पाठों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों द्वारा लिया गया समय

    2.    वास्तविक जीवन में प्रश्न की प्रासंगिकता

    3.    पाठ्यचर्या में प्रकरण के लिए आवण्टित समय

    4.    प्रश्न का कठिनाई स्तर

    उत्तर : 4

    प्रश्न : शिक्षार्थियों को……… के लिए प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।

    1.    अधिक-से-अधिक पाठ्य-सहगामी क्रियाओं में हिस्सा लेने

    2.    शिक्षक जो पूछ सकते हैं उन सभी प्रश्नों के उत्तर याद करने

    3.    कक्षा के अन्दर और बाहर अधिक-से-अधिक प्रश्न पूछने

    4.    समूह कार्य में दूसरे शिक्षार्थियों के साथ सक्रिय रूप से अन्तःक्रिया करने

    उत्तर : 2

    प्रश्न : सृजनात्मक उत्तरों के लिए आवश्यक है

    1.    मुक्त-उत्तर वाले प्रश्न

    2.    एक अत्यन्त अनुशासित कक्षा

    3.    प्रत्यक्ष शिक्षण एवं प्रत्यक्ष प्रश्न

    4.    विषय-वस्तु आधारित प्रश्न

    उत्तर : 1

    प्रश्न : एक शिक्षक प्रश्न-पत्र बनाने के बाद, यह जाँच करता है कि क्या प्रश्न परीक्षण के विशिष्ट उद्देश्यों की परीक्षा ले रहे हैं। वह मुख्य रूप से प्रश्न-पत्र की / के ……………. बारे में चिन्तित है।

    1.    सम्पूर्ण विषय-वस्तु को शामिल करने

    2.    प्रश्नों के प्रकार

    3.    विश्वसनीयता

    4.    वैधता

    उत्तर : 4

    प्रश्न : अन्तरपरक अनुदेशन है

    1.    कक्षा में प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए कुछ अलग करना।

    2.    अव्यवस्थित अथवा स्वच्छन्द गतिविधियाँ

    3.    ऐसे समूहों का प्रयोग जो कभी नहीं बदलते।

    4.    शिक्षार्थियों की आवश्यकता को पूरा करने लिए समूहीकरण के विविध रूपों का प्रयोग करना।

    उत्तर : 4

    प्रश्न : एक अध्यापक उस बच्चे के साथ परामर्श करते हैं जिसकी निष्पत्यात्मक प्रगति एक दुर्घटना के पश्चात् अनुकूल नहीं है। निम्नलिखित में से कौन-सी विद्यालय में परामर्श के लिए सबसे बेहतर हो सकती है?

    1.    यह एक उपशामक उपाय है ताकि लोग अपने को आरामदायक महसूस कर सके

    2.    यह अपने विचारों द्वारा खोज करने हेतु लोंगों में आत्मविश्वास का निर्माण करता है।

    3.    विद्यार्थियों को भविष्य के विकल्पों को चुनने हेतु यह एक अच्छा सम्भावित परामर्श है।

    4.    इस कार्य को अनुभवी कुशल व्यावसायिक विशेषज्ञ से कराया जा सकता है।

    उत्तर : 2

    प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न अपने विशिष्ट क्षेत्र से ठीक तरह से मिला हुआ है?

    1.    क्या आप अपने विद्यार्थियों को उनकी मूल्यांकन

    2.    पिछली रात दूरदर्शन पर दिखाए गए सृजनशील क्रिकेट मैच में निर्णायक क्षण (turning point) कौन-सा था ?

    3.    जड़ी-बूटियों के प्रयोग द्वारा चिकेन अनुप्रयोग पकाने हेतु कोई नई पाकविधि लिखिए।

    4.    निर्धारित कीजिए कि दिए गए मापकों विश्लेषण में से कौन-सा मापक आपको उत्तम परिणामों को पाने में सर्वाधिक प्रवृत्त कर सकता है।

    उत्तर : 4

    प्रश्न : यदि एक विद्यार्थी विद्यालय में लगातार निम्नतर श्रेणी प्राप्त करता है, तो उसके अभिभावक को उसकी सहायता हेतु परामर्श दिया जा सकता है। कि –

    1.    वह अध्यापकों की घनिष्ठ संगति में कार्य करें

    2.    मोबाइल फोन, चलचित्र, कॉमिक्स, खेल हेतु अतिरिक्त पर रोक लगाएँ

    3.    जो भलीभाँति शिक्षा नहीं ले पाए उनकी जीवन-सम्बन्धी कठिनाइयों को वर्णन करें

    4.    घर पर उसको परिश्रमपूर्वक कार्य करने पर बल दें

    उत्तर : 4

     

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies