UPTET/CTET/TET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र प्रश्नोत्तरी : विगत वर्षों के परीक्षा में पूछे गए इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों पर डालें एक नज़र

 UPTET/CTET/TET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र प्रश्नोत्तरी : विगत वर्षों के परीक्षा में पूछे गए इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों पर डालें एक नज़र




UPTET Child Development And Pedagogy QUIZ & ANSWER

प्रश्न : निम्न में से कौन-सी समाजीकरण की निष्क्रिय एजेन्सी है?

1.    स्वास्थ्य क्लब

2.    परिवार

3.    ईको क्लब

4.    सार्वजनिक पुस्तकालय

उत्तर : 4

प्रश्न : वाइगोत्स्की के सिद्धान्त में, विकास के निम्नलिखित में से कौन-से पहलू की उपेक्षा होती है?

1.    सामाजिक

2.    सांस्कृतिक

3.    जैविक

4.    भाषायी

उत्तर : 3

प्रश्न : एक वर्ष तक के शिशु जब आँख कान व हाथों से सोचते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा स्तर शामिल होता है

1.    मूर्त संक्रियात्मक स्तर

2.    इन्द्रियजनित गामक स्तर

3.    अमूर्त संक्रियात्मक स्तर

4.    पूर्व-संक्रियात्मक स्तर

उत्तर : 2

प्रश्न : संज्ञानात्मक विकास निम्न में से किसके द्वारा समर्थित होता है?

1.    जितना सम्भव हो उतनी आवृत्ति से संगत और सुनियोजित परीक्षाओं का आयोजन करना

2.    उन गतिविधियों को प्रस्तुत करना, जो पारम्परिक पद्धतियों को सुदृढ़ बनाती हैं

3.    एक समृद्ध और विविधतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना

4.    सहयोगात्मक की अपेक्षा वैयक्तिक् गतिविधियों पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना

उत्तर : 3

प्रश्न : मानव विकास है

1.    मात्रात्मक

2.    गुणात्मक

3.    कुछ सीमा तक अमापनीय

4.    (1) और (2)

उत्तर : 4

प्रश्न : प्रकृति पोषण विवाद निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?

1.    आनुवंशिकी एवं वातावरण

2.    व्यवहार एवं वातावरण

3.    वातावरण एवं जीव विज्ञान

4.    वातावरण एवं पालन-पोषण

उत्तर : 1

प्रश्न : रिया कक्षा पिकनिक करने हेतु रिषभ से सहमत नहीं है। वह सोचती है कि बहुमत के अनुकूल बनाने के लिए नियमों का संशोधन किया जा सकता है। यह सहपाठी विरोध पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है

1.    विषमांग नैतिकता

2.    प्रतिक्रिया

3.    संज्ञानात्मक अपरिपक्वता

4.    सहयोग की नैतिकता

उत्तर : 4

प्रश्न : निम्न में से कौन-सा स्टर्नबर्ग का बुद्धि का त्रिस्तरीय सिद्धान्त का एक रूप है?

1.    व्यावहारिक बुद्धि

2.    संसाधनपूर्ण बुद्धि

3.    प्रायोगिक बुद्धि

4.    गणितीय बुद्धि

उत्तर : 1

प्रश्न : किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?

1.    एल्फ्रेड बिने

2.    चार्ल्स एडवर्ड स्पीयरमैन

3.    रॉबर्ट स्टर्नबर्ग

4.    डेविड वैश्लर

उत्तर : 1

प्रश्न : एक शिक्षक, कक्षा के कार्य को एकत्र करता है और उन्हें पढ़ता है, उसके बाद योजना बनाता है और अपने अगले पाठ को शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समायोजित करता है वह ……….. कर रहा/रही है।

1.    सीखने का आकलन

2.    सीखने के रूप में आकलन

3.    सीखने के लिए आकलन

4.    सीखने के समय आकलन

उत्तर : 3

प्रश्न : वे शिक्षक, जो विद्यालय आधारित आकलन के अन्तर्गत कार्य करते हैं

1.    उन पर अधिक कार्य का बोझ रहता है, क्योंकि उन्हें सोमवार की परीक्षा सहित अकसर परीक्षा लेनी पड़ती है।

2.    उन्हें प्रत्येक शिक्षार्थी को प्रत्येक विषय में परियोजना कार्य देना पड़ता है

3.    शिक्षार्थियों के मूल्यों और अभिवृत्तियों का आकलन करने के लिए रोजाना उनका सूक्ष्म अवलोकन करते हैं

4.    व्यवस्था के लिए स्वामित्व की भावना रखते हैं

उत्तर : 4

प्रश्न : ग्रेड अंकों से कैसे अलग है? यह प्रश्न निम्न में से किस प्रकार के प्रश्नों से सम्बन्ध रखता है?

1.    अपसारी

2.    मुक्त-अन्त

3.    विश्लेषणात्मक

4.    समस्या समाधान

उत्तर : 3

प्रश्न : ध्वनि सम्बन्धी जागरूकता निम्नलिखित में से किस क्षमता से सम्बन्धित है ?

1.    ध्वनि संरचना पर चिन्तन करना व उसमें हेर-फेर करना

2.    सही-सही व धाराप्रवाह बोलना

3.    जानना, समझना व लिखना

4.    व्याकरण के नियमों में दक्ष होना

उत्तर : 1

प्रश्न : कक्षा-कक्ष में जेण्डर (लिंग) विभेद

1.    शिक्षार्थियों के निष्पादन को प्रभावित नहीं करता है

2.    शिक्षार्थियों के ह्रासोन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है

3.    पुरुष शिक्षार्थियों के वृद्धि-उन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है

4.    महिला शिक्षकों की अपेक्षा पुरुष शिक्षकों के द्वारा अधिक किया जाता है

उत्तर : 2

प्रश्न : निम्न में से कौन-सा सीखने की शैली का एक उदाहरण है?

1.    चाक्षुष

2.    संग्रहण

3.    तथ्यात्मक

4.    स्पर्श-सम्बन्धी

उत्तर : 1

प्रश्न : छात्राएँ

1.    गणित के सवाल अच्छे से सीखती हैं, लेकिन उन्हें तब कठिनाई आती है, जब उनसे उनके तर्क के विषय में पूछा जाता है

2.    अपनी आयु के लड़कों की तरह गणित में अच्छी हैं

3.    अपनी आयु के लड़को की तुलना में स्थानिक अवधारणाओं में कम कुशलतापूर्ण निष्पादन करती हैं

4.    भाषिक और संगत सम्बन्धी अधिक क्षमताएँ रखती हैं

उत्तर : 2

प्रश्न : शब्दों में अक्षरों के क्रम को पढ़ने में कठिनाई का अनुभव करना और अकसर चाक्षुष स्मृति का ह्रास …….. से सम्बन्धित है

1.    डिस्लेक्सिया

2.    डिस्माफिया

3.    डिस्केल्कुलिया

4.    डिस्प्राक्सिया

उत्तर : 1

प्रश्न : ‘सभी के लिए विद्यालयों में सभी की शिक्षा’ निम्नलिखित में से किसके लिए प्रचार वाक्य हो सकता है।

1.    संसक्तिशील शिक्षा

2.    समावेशी शिक्षा

3.    सहयोगात्मक शिक्षा

4.    पृथक् शिक्षा

उत्तर : 2

प्रश्न : सिद्धान्त चित्र ………. के द्वारा नवीन अवधारणाओं की समझ बढ़ाते है।

1.    विषय क्षेत्रों के बीच ज्ञान के स्थानान्तरण

2.    विशिष्ट विवरण पर एकाग्रस्त केन्द्रित करने

3.    अध्ययन के लिए शैक्षणिक विषय-वस्तु की प्राथमिकता तय करने

4.    तर्कपूर्ण ढंग से सूचनाओं की व्यवस्थित करने की योग्यता को बढ़ाने

उत्तर : 4

प्रश्न : एल्बर्ट बैण्ड्यूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धान्त के अनुसार, निम्न में से कौन-सा सही है?

1.    खेल अनिवार्य है और उसे विद्यालय में प्राथमिकता दी जानी चाहिए

2.    बच्चो के सीखने के लिए प्रतिरूपण (मॉडलिंग) एक मुख्य तरीका है

3.    अनसुलझा संकट बच्चे को नुकसान पहुँचा सकता है

4.    संज्ञानात्मक विकास सामाजिक विकास से स्वतन्त्र है

उत्तर : 2

प्रश्न : पनिगमनात्मक तर्कणा में शामिल है/ हैं

1.    सामान्य से विशिष्ट की ओर तर्कणा

2.    विशिष्ट से सामान्य की ओर तर्कणा

3.    ज्ञान का सक्रिय निर्माण और पुनर्निर्माण

4.    अन्वेषणपरक सीखना और स्वतः खोजपरक सम्बन्धी पद्धतियाँ

उत्तर : 1

प्रश्न : प्रवाहपूर्णता, व्याख्या, मौलिकता और लचीलापन ……. के साथ सम्बन्धित तत्त्व हैं।

1.    प्रतिभा

2.    अपसारी चिन्तन

3.    गुण

4.    त्वरण

उत्तर : 1

प्रश्न : प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को……. से जुड़े प्रश्नों पर अधिक समय देने के लिए कहा जाता है।

1.    स्मरण

2.    समझ

3.    सर्जन

4.    विश्लेषण

उत्तर : 3

प्रश्न : गणित में अधिक निर्योग्यता का आकलन निम्न में से किस परीक्षण द्वारा सर्वाधिक उचित तरीके से किया जा सकता है?

1.    अभिक्षमता परीक्षण

2.    स्क्रीनिंग परीक्षण

3.    निदानात्मक परीक्षण

4.    उपलब्धि परीक्षण

उत्तर : 3

प्रश्न : निम्न में से कौन-सी शब्दावली प्राय: अभिप्रेरणा के साथ अन्तः बदलाव के साथ इस्तेमाल की जाती है?

1.    पुरस्कार (प्रेरक)

2.    संवेग

3.    आवश्यकता

4.    उत्प्रेरण

उत्तर : 3

प्रश्न : प्रेरणाएँ अनुभूतियों के सन्तुष्टिकरण की अवस्थाओं तक पहुँचने और वैयक्तिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की आवश्यकता को सम्बोधित करती हैं।

1.    प्रभावी

2.    भावात्मक

3.    संरक्षण-उन्मुखी

4.    सुरक्षा- उन्मुखी

उत्तर : 2

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा कारक अधिगम को सकारात्मक प्रकार से प्रभावित करता है?

1.    अनुत्तीर्ण हो जाने का भय

2.    सहपाठियों से प्रतियोगिता

3.    अर्थपूर्ण सम्बन्ध

4.    माता-पिता की ओर से दबाव

उत्तर : 3

प्रश्न : जब बच्चे एक अवधारणा को सीखते हैं और उसका प्रयोग करते हैं, तो अभ्यास उनके द्वारा की जाने वाली त्रुटियों को कम करने में मदद करता है। यह विचार ……… के द्वारा दिया गया

1.    ई एल थॉर्नडाइक

2.    जे बी वॉटसन

3.    जीन पियाजे

4.    लेव वाइगोत्स्की

उत्तर : 1

प्रश्न : निम्न में से कौन-सा संवेगात्मक बुद्धि से सम्बन्धित है?

1.    याद करना

2.    गतिक प्रक्रमण

3.    विचार करना

4.    समानुभूति देना

उत्तर : 4

प्रश्न : एक आन्तरिक बल, जो प्रोत्साहित करता है और व्यवहारपरक प्रतिक्रिया के लिए बाध्य करता है एवं उस प्रतिक्रिया को विशिष्ट दिशा उपलब्ध कराता है

1.    अभिप्रेरण

2.    अध्यवसाय

3.    वचनबद्धता

4.    संवेग

उत्तर : 1

Post a Comment

Previous Post Next Post