UPTET परीक्षा में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न देखें

 

UPTET Exam Social Study 30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न. समवयस्कों के ज्ञान और पाण्डित्य के महत्व को समझने को किस परिप्रेक्ष्य में महत्त्व दिया गया है?

1.    संज्ञानात्मक

2.    संवेगात्मक

3.    रचनावादी

4.    व्यवहारवादी

उत्तर : 3

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान में निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण पद्धति सबसे अधिक प्रभावी है, जिसे शिक्षकों को इस्तेमाल करना चाहिए?

1.    बार-बार परीक्षा देने से यह सुनिश्चित करना कि शिक्षार्थी विषय-वस्तु को सीख गए हैं।

2.    उदार भाव से ग्रेड देना

3.    शिक्षार्थियों को आलोचनात्मक और विचारोत्तेजक गतिविधियों में शामिल करना

4.    गृहकार्य देना

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय बहुलतावादी समाज में, सामाजिक विज्ञान की पाठय पुस्तकों को

1.    बहुसंख्यक की राय को प्रदर्शित करना चाहिए.

2.    सरकार के विचारों को प्रदर्शित करना चाहिए

3.    विवादास्पद मुद्दों से बचना चाहिए

4.    सभी धर्मों और सामाजिक समूहों को शामिल करना और उनका प्रतिनिधित्व करना चाहिए

उत्तर : 4

प्रश्न. शिक्षक-शिक्षा के दौरान, सूक्ष्म-शिक्षण निम्नलिखित में से किसकी ओर संकेत करता है?

1.    शिक्षक-प्रशिक्षक का बारीकी से अवलोकन करने के द्वारा शिक्षण

2.    ऐसी छोटी कक्षा को पढ़ाना जिसमें सहपाठी शिक्षार्थियों की भूमिका निर्वाह कर रहे हों

3.    छोटे समूहों में शिक्षार्थियों को पढ़ाना

4.    एक समय में कम विषय-वस्तु को पढ़ाना

उत्तर : 2

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में अवधारणाओं को स्पष्ट करते समय जब एक शिक्षक वैयक्तिक अनुभवों का प्रयोग करता है, तो वह

1.    पाठ को भागीदार (दिलचस्प) बनाने वाला बनता है

2.    शिक्षार्थियों की ऊर्जा का सरणीकरण करता है

3.    उनकी स्थानीय वास्तविकता को वैश्विक सन्दर्भों के साथ जोड़ने की योग्यता को बढ़ावा देता है

4.    शिक्षार्थियों में भाषिक और सांस्कृतिक विविधता का ध्यान करता है

उत्तर : 3

प्रश्न. हमारी व्यवस्था में संसद को बहुत अधिक अधिकार प्राप्त हैं क्योंकि

1.    इसे कानून बनाने की शक्ति प्राप्त है।

2.    इसे न्यायपालिका को नजरअन्दाज करने की शक्ति प्राप्त है।

3.    यह जनता का प्रतिनिधित्व करती है

4.    संसद में सभी शक्तियाँ निहित/प्रदान हैं

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय जनतन्त्र में कार्यकारी का कार्य……. है?

1.    अधिनियम बनाना

2.    संसद द्वारा बनाए गए अधिनियमों को लागू करना

3.    प्रधानमन्त्री को चुनना

4.    राष्ट्रपति को चुनना

उत्तर : 2

प्रश्न. मध्याह्न अल्पाहार कार्यक्रम के बहुत से सकारात्मक प्रभाव हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा इनमें से एक नहीं है?

1.    विद्यालयों में गरीब बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई है

2.    जाति पूर्वाग्रह / जातिगत पक्षपात में कमी आई है

3.    अब निर्धन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं, क्योंकि वे खाली पेट नहीं हैं।

4.    निर्धन बच्चे परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं

उत्तर : 4

प्रश्न. ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन के दौरान किस राजस्व बन्दोबस्त के अन्तर्गत राजस्व एकत्र करने और उसे कम्पनी को अदा करने की जिम्मेदारी गाँव के मुखिया को सौंपी गई ?

1.    जमींदारी बन्दोबस्त

2.    रैयतवारी बन्दोबस्त

3.    स्थायी बन्दोबस्त

4.    महालवारी बन्दोबस्त

उत्तर : 4

प्रश्न. प्रथम विश्व युद्ध ने किस प्रकार भारत की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल दी?

1.    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों पर छः वर्ष के लिए रोक लगा दी गई

2.    कीमतों में भारी गिरावट होने से जन सामान्य लाभान्वित हुए

3.    अनेक देशी रियासतों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध बगावत कर दी

4.    युद्ध ने औद्योगिक वस्तुओं की माँग में वृद्धि कर दी जिससे भारतीय उद्योगों का विस्तार हुआ

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा मरुस्थल का एक उदाहरण है?

1.    लद्दाख

2.    सुन्दरबन

3.    कोंकण

4.    पश्चिमी घाट

उत्तर : 1

प्रश्न. कौन-सा उद्योग अकसर आधुनिक उद्योगों की रीढ़ की हड्डी कहलाता है?

1.    पेट्रोलियम

2.    ऊर्जा

3.    यातायात

4.    इस्पात

उत्तर : 4

प्रश्न. ऑर्गेनिक खेती में

1.    फसल की पैदावार में वृद्धि करने हेतु रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जाता है

2.    फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए जीन्स में संशोधन किया जाता है.

3.    प्राकृतिक खाद तथा कीटनाशकों (पेस्टीसाइड) का प्रयोग किया जाता है

4.    भारत में केवल कपास के उत्पादन की अनुमति दी गई है

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन पृथ्वी की स्थिति के सम्बन्ध में सत्य है?

1.    पृथ्वी का अक्ष एक वास्तविक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 66.5 ° का कोण बनाती है

2.    पृथ्वी का अक्ष एक वास्तविक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 23.5 °का कोण बनाती है।

3.    पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय 1⁰º समतल से 66.5° का कोण बनाती है

4.    पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय|समतल से 23.5° का कोण बनाती है

उत्तर : 3

प्रश्न. प्रदीप्ति वृत्त है

1.    वृत्त जो ग्लोब को दो भागों में विभाजित करता है

2.    वृत्त जो ग्लोब पर दिन को रात से विभाजित करता है

3.    विषुव पर पृथ्वी की स्थिति, जब दिन और रात बराबर होते हैं

4.    एक विशेष मध्याह्न रेखा पर दोपहर 12:00 बजे सूर्य की स्थिति

उत्तर : 2

प्रश्न………में प्राचीन शैल चित्रकला मिली हैं।

1.    कर्नाटक तथा तमिलनाडु

2.    तमिलनाडु तथा आन्ध्र प्रदेश

3.    आन्ध्र प्रदेश तथा ओडिशा

4.    मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पा का स्थल नहीं है?

1.    राखीगढ़ी

2.    सोत्काकोह

3.    चिराँद

4.    गंवेरीवाला

उत्तर : 3

प्रश्न. पुरू, यदु और भरत का वेदों में उल्लेख की तरह है।

1.    राष्ट्र

2.    जन

3.    राजन

4.    दस्यु

उत्तर : 2

प्रश्न. शफी तथा हनफी हैं

1.    इस्लामी वास्तुकला शैलियाँ

2.    सऊदी अरब में स्थान

3.    न्याय के इस्लामी सिद्धान्त

4.    दो इस्लामी शासक

उत्तर : 3

प्रश्न. दन्तिदुर्ग, जिसने ‘हिरण्य-गर्भ’ नामक एक अनुष्ठान किया, वह था

1.    प्रतिहार प्रधान

2.    पल्लव प्रधान

3.    चोल राजा

4.    राष्ट्रकूट प्रधान

उत्तर : 4

प्रश्न. यह किसने लिखा है कि रजिया अपने भाइयो से कही अधिक योग्य तथा सक्षम थी?

1.    अल-बरूनी

2.    मिन्हाज-ए-सिराज

3.    बदायूँनी

4.    जियाउद्दीन बरनी

उत्तर : 2

प्रश्न. एक शिलालेख में कहा गया है कि दिल्ली के सुल्तान को खुदा के द्वारा चुना गया है, क्योंकि उसमें मोसिस तथा सोलोमन जैसे गुण विद्यमान हैं। दिल्ली का सुल्तान कौन था?

1.    सिकन्दर लोदी

2.    फिरोज शाह तुगलक

3.    बलबन

4.    अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर : 4

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में उपयोग होने वाली विधि जिसमें शिक्षार्थियों को एक-दूसरे के प्रति लगाव का मूल्यांकन करने के लिए कहते हैं, कहा जाता है।

1.    स्व-आकलन

2.    समाजमितीय तकनीक

3.    केस अध्ययन

4.    मनोमितीय तकनीक

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सृजनात्मक चिन्तन का अनिवार्य गुण है?

1.    अभिसारी

2.    मनन

3.    उत्पादक

4.    निगमन

उत्तर : 3

प्रधन. खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

1.    खाद्य सुरक्षा तभी बनी रहती है जब सरकार अगले पाँच वर्षों के लिए अनाज का सुरक्षित भण्डार बनाए रखती है

2.    सरकार अनाज का पर्याप्त भण्डार बनाए रखने के लिए अनाज के निर्यात पर रोक लगा देती है।

3.    सरकार बेहतर तथा सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए ऑर्गेनिक खाद्यों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करती है

4.    खाद्य-सुरक्षा बनी रहती है जब सभी व्यक्तियों के लिए सभी समय पर्याप्त, सुरक्षित तथा पौष्टिक खाद्य पदार्थ की सुविधा उपलब्ध हो

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध पर्यावरण अनुकूल ऑटोमोबाइल ईंधन है?

1.    सी एन जी

2.    पी एन जी

3.    एल पी जी

4.    के जी- 6

उत्तर : 1

प्रश्न. बैरोमीटर का प्रयोग होता है।

1.    वायुमण्डलीय दाब को मापने के लिए

2.    समुद्र के स्तर को मापने के लिए

3.    वर्षा को मापने के लिए

4.    तापमान को मापने के लिए

उत्तर : 1

प्रश्न. पृथ्वी की सबसे आन्तरिक परत मुख्यत: बनी है

1.    सिलिका एवं लोहे से

2.    निकिल एवं लोहे से

3.    निकिल एवं एल्युमिना से

4.    सिलिका एवं एल्युमिना से

उत्तर : ?

 

Post a Comment

Previous Post Next Post