• 30.10.23

    बाल विज्ञान प्रश्नोत्तरी: कक्षा-6,7,8

     बाल विज्ञान प्रश्नोत्तरी: कक्षा-6,7,8 



     




    विज्ञान प्रश्नोत्तरी कक्षा-6,7,8

     

    प्र 1. संवेदी अंग कितने होते हैं?5 होते हैं.

    प्र2. संवेदी अंगों के नाम बताइए।

    1. आँख 2.नाक 3.जीभ 4. त्वचा5.कान

    प्र3.शरीर में रक्त की कमी से होने वाले रोग का नाम बताओ। एनीमिया.

    प्र4.सूर्य की किरणों से प्राप्त होने वाले विटामिन का नाम बताइए। विटामिन डी.

    प्र5.गाजर में कौन सा विटामिन पाया जाता है। विटामिन

    प्र6.रुधिर का थक्का जमने में कौन सा विटामिन सहायक है। विटामिन के

    प्र7. विटामिन सी का सबसे अच्छा श्रोत क्या हैं? आँवला

    प्र8.विटामिन की कमी से होने वाले रोग का नाम बताओ। रतौँधी

    प्र9. स्कर्वी नामक रोग किस विटामिन की कमी से होता है? विटामिन सी.

    प्र10.विटामिन डी की कमी से शरीर में कौन सा रोग हो जाता है? रिकेट्स.

    प्र 11. विटामिन बी की कमी से होने वाले रोग का नाम बताओ। बेरी -बेरी

    प्र 12. जल में घुलनशील विटामिन के नाम बताइए। विटामिन बी तथा सी.

    प्र 13. सबसे अधिक प्रोटीन किसमें पाया जाता हैं? दालों में।

    प्र 14. शरीर में प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग का नाम बताइए। क्वाशरकोर.

    प्र 15. मेरेस्मस रोग शरीर में किस पोषक तत्व की कमी से होता है? प्रोटीन एवं कैलोरी.

    प्र 16. खाने में कौन सा नमक प्रयोग करना चाहिए? आयोडीन युक्त नमक.

    प्र 17. शरीर में आयोडीन की कमी से कौन सा रोग हो जाता हैं? घेघा

    प्र18. पागल कुत्ते के काटने से शरीर में कौन सा रोग हो जाता है? रेबीज

    प्र19. मलेरिया किस जीव द्वारा फैलता है? मादा एनाफिलीज मच्छर द्वारा

    प्र20. घरेलू मक्खी द्वारा शरीर में होने वाले रोग का नाम बताइए? हैजा

    प्र21. पेचिश रोग किस परजीवी के द्वारा फैलता है? एन्ट अमीबा हिस्टोलिटिका द्वारा

    प्र22. हैजा एवं पेचिश के रोगी को क्या देना चाहिए? . आर. एस. का घोल

    प्र23. जीवधारियों की सबसे छोटी इकाई कौन सी है? कोशिका

    प्र24. कोशिका की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? राबर्ट हुक ने

    प्र25. मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ है? 206

    प्र26. शिशुओं में कितनी हड्डियाँ होतीं हैं? 300

    प्र27. वयस्क मेरुदण्ड कितनी हड्डियों से बना होता है? 33

    प्र28. मनुष्य की खोपड़ी में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं? 28

    प्र29. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी हड्डी का नाम बताओ? फीमर

    प्र30. कोहनी और घुटनों में कौन सी संधि पायी जाती है? कब्जा संधि

    प्र31. मनुष्य श्वशन के दौरान कौन सी गैस का उपयोग करते हैं? ऑक्सीजन गैस का

    प्र32. श्वशन क्रिया के दौरान मनुष्य कौन सी गैस छोड़ते हैं? कार्बन डाई ऑक्साइड

    प्र33. एक वयस्क मनुष्य में कुल कितने दाँत होते हैं? 32

    प्र34. कौन सा अंग सोचने का कार्य करता है? मस्तिष्क प्र35. एक वयस्क मनुष्य की छोटी आँत की लम्बाई कितनी होती है? 6-7 मीटर

    प्र36. शरीर का तापमान किस यन्त्र से मापते हैं? थर्मामीटर द्वारा

    प्र37.स्वस्थ मनुष्य का तापमान डिग्री सेल्सियस में कितना होता है? 37°C

    प्र38. एक स्वस्थ मनुष्य का तापमान डिग्री फॉरेनहाइट में कितना होता है? 98.6°F

    प्र39. रक्त में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए पाये जाने वाले तत्व का नाम बताओ। हीमोग्लोबिन

    प्र40. हीमोग्लोबिन रक्त की किन कणिकाओं में पाया जाता है? लाल रक्त कणिकाएं

    प्र41. मरे हुए जीवों के शरीर का विघटन करने वाले जीवों को क्या कहते हैं? उपघटनकर्ता

    प्र42. मनुष्य का दिल एक मिनट में कितनी बार धड़कता है? 72 बार

    प्र43. मनुष्य के शरीर में कितने प्रतिशत जल होता है? 60 से 70 %

    प्र44. जल तथा स्थल दोनों पर रहने वाले जन्तुओं को  क्या कहते हैं? उभयचर

    प्र45. किसी उभयचर प्राणी का नाम बताइए। मेंढक

    प्र46. किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। ऊँट

    प्र47. समुद्र में पाये जाने वाले सबसे बड़े जीव का नाम बताओ। ब्लू व्हेल

    प्र48. सूक्ष्मदर्शी जीवो को देखने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है। सूक्ष्मदर्शी

    प्र49. मांसपेशियों द्वारा लगाये गये बल को क्या कहते हैं? पेशीय बल

    प्र50.शरीर में प्रोटीन के अनुपयोगी पदार्थ किस रूप में निकलते हैं। यूरिया के

    प्र51. पेड़-पौधों में श्वसन हेतु मुख्यतः पत्तियों की निचली सतह पर छोटे-छोटे छिद्र पाये जाते हैं उन्हें क्या कहते हैं? पर्णरन्ध्र (स्टोमेटा)

    प्र52. बीज के किस भाग से जड़ बनती है? मूलांकुर से

    प्र53. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? थियोफ्रेस्टस

    प्र54. किसी मरुस्थलीय पौधे का नाम बताइए। नागफनी

    प्र55. प्राकृतिक जल का सबसे बड़ा स्रोत क्या है? समुद्र

    प्र56. ओजोन परत में छिद्र किस कारण हुआ है? क्लोरोफ्लोरोकार्बन

    प्र57. मलेरिया की दवाई किस पौधे से बनाई जाती है? सिनकोना से (सिनकोना की छाल से)

    प्र58. रेशम कीट पालन को क्या कहते हैं? सेरीकल्चर

    प्र59. रेशम के कीट को किस पेड़ पर पाला जाता है? शहतूत के

    प्र60. पेनिसिलिन किससे प्राप्त होती है? फफूंद से

    प्र61. खाने के पदार्थ को सड़ने से बचाने के लिए जो पदार्थ उपयोगी होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं? परिरक्षक

    प्र62.सूक्ष्म जीवों से लगातार परिवर्तन द्वारा जटिल जीवों के विकास की क्रिया क्या कहलाती है? जैवविकास

    प्र63.पत्तियों में भोजन किस रूप में जमा होता है? स्टार्च के

    प्र64. अपना भोजन स्वयं बनाने वाले जीव हरे पौधे क्या कहलाते हैं? स्वपोषी

    प्र65.दूसरे जीवों के शरीर के बाहर या भीतर रहकर भोजन प्राप्त करने वाले जीव क्या कहलाते हैं? परजीवी

    प्र66. पौधों में पानी ले जाने वाली नालियाँ क्या कहलाती हैं? जाइलम

    प्र67.पौधों में पत्तियों से भोजन को दूसरे भागों में ले जाने वाली नालियाँ क्या कहलाती हैं? फ्लोएम

    प्र68.किसी एक परजीवी पौधे का नाम बताओ। अमरबेल

    प्र69. पुष्प का नर भाग क्या कहलाता है? पुंकेसर

    प्र70. पुष्प के मादा भाग को क्या कहते हैं? जायांग

    प्र71. श्वसन के दौरान मनुष्य कौन सी गैस का उपयोग करते हैं? ऑक्सीजन गैस का

    प्र72. श्वसन के दौरान मनुष्य कौन सी गैस छोड़ते हैं? कार्बन डाइ ऑक्साइड

    प्र73. पोषण, श्वसन, उत्सर्जन, परिसंचरण, परिवहन क्या है? जीवन की प्रक्रियाएं (जैविक क्रियाएं)

    प्र74. जैव विकास के कितने सिद्धांत होते हैं? दो

    प्र75. जैव विकास के सिद्धांतों के नाम बताओ. लैमार्कवाद तथा डार्विनवाद (स्वत: जननवाद, जीवोत्पत्तिवाद)

    प्र76. प्राकृतिक चयनवाद किसे कहा जाता है? डार्विनवाद को

    प्र77.मिट्टी कितने प्रकार की होती है? तीन प्रकार की

    प्र78.नाम बताओ। 1.बलुई मिट्टी 2. दोमट मिट्टी 3. चिकनी मिट्टी

    प्र79.पृथ्वी सूर्य का एक पूरा चक्कर कितने दिनों में लगा लेती है? 365 दिन 6 घंटे में

    प्र80. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा की ओर घूमती

    है? पश्चिम से पूर्व की ओर

    प्र81. पृथ्वी अपनी धुरी पर कितने समय में एक पूरा चक्कर लगा लेती है? 24 घंटे में

    प्र 82. सौरमंडल का नौवां ग्रह किसे माना जाता है? यम को

    प्र 83.यम ग्रह को अब किस नाम से जाना जाता है? बौना ग्रह

    प्र84. पृथ्वी के उपग्रह का नाम बताओ? चंद्रमा

    प्र85. सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? बृहस्पति

    प्र86. सूर्य के सबसे निकट कौन सा ग्रह है? बुध

    प्र87. किस ग्रह के चारों ओर वाले पाये जाते हैं? शनि के

    प्र88. पत्तियों का रंग हरा क्यों होता है? क्लोरोफिल के कारण

    प्र89. रात को पेड़ के नीचे क्यों नहीं सोना चाहिए? क्योंकि पेड़ रात में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस छोड़ते हैं।

    प्र90. पौधे श्वसन क्रिया में कौन सी गैस लेते हैं? ऑक्सीजन गैस

    प्र91. पौधे अपना भोजन कैसे बनाते हैं? पौधे अपना भोजन सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पानी तथा कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता से बनाते हैं।

    प्र92. पेड़ पौधों के द्वारा भोजन बनाने की क्रिया को क्या कहते हैं?  प्रकाश संश्लेषण

    प्र93.पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौन सी गैस बाहर निकलते हैं? ऑक्सीजन

    प्र94. कौन सा पुष्प सूर्य के साथ अपनी दिशा बदलता है? सूरजमुखी का पुष्प

    प्र95.बीज के बाहरी आवरण को क्या कहते हैं? बीजचोल

    प्र96. वर्ष तथा बहता पानी से होने वाले मृदा अपरदन को रोकने में कौन सहायक है? घास, झाड़ी तथा पेड़ पौधे

    प्र97. पहाड़ों पर मिट्टी का अपरदन रोकने के लिए क्या करते हैं? सीढ़ीदार खेत बनाते हैं।

    प्र98. वातावरण में कौन सी गैस सबसे अधिक मात्रा में पायी जाती है? नाइट्रोजन 78%

    प्र99. वातावरण में ऑक्सीजन गैस कितने प्रतिशत होती है? 21 प्रतिशत

    प्र100. किसी कीटभक्षी पौधे का नाम बताइए। वीनस फ्लाई ट्रेप

    प्र101. चार पदार्थों के नाम बताइए जो जल में विलेय है? चीनी,नमक, फिटकरी और तूतिया

    प्र102. पदार्थ को जलाने में कौन सी गैस सहायक होती  है? ऑक्सीजन

    प्र103.प्रोटॉन की खोज किसने की थी? रदरफोर्ड ने

    प्र104.इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? जे.जे. टॉमसन

     प्र105.न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी? जेम्स चैडविक

    प्र106.ठोस पदार्थ को गर्म करने पर बिना द्रवित हुए सीधे वाष्प में बदलने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? उध्र्वपातन

    प्र107. वायु क्या है? एक समांगी मिश्रण

    प्र108.श्वसन और दहन के लिए क्या आवश्यक है?  ऑक्सीजन

    प्र109.सोडियम का प्रतीक क्या है? Na

    प्र110.सल्फ्यूरिक अम्ल का रासायनिक सूत्र क्या होता है? H2SO4

    प्र111.पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं? तीन

    प्र112.नाम बताइए। ठोस द्रव एवं गैस

    प्र113.बर्फ का तापमान कितना होता है?0°C

    प्र114.अग्निशमन यंत्र से कौन सी गैस निकलती है?  कार्बन डाइऑक्साइड

    प्र115.शुष्क बर्फ किस गैस को कहा जाता है? कार्बन डाइ ऑक्साइड

    प्र 116.आवेश कितने प्रकार के होते हैं? दो प्रकार के प्र117.नाम बताइए। धन आवेश तथा ऋण आवेश

    प्र 118.दूध को किस विधि द्वारा संरक्षित किया जाता है? पाश्चरीकरण द्वारा

    प्र119.बिजली के बल्ब में कौन सी गैस भरते हैं? आर्गन प्र120.एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने पदार्थ क्या कहलाते हैं? तत्व

    प्र121.कार्बन क्या है? तत्व

    प्र122.कार्बन का प्रतीक क्या है?

    प्र123. कार्बन लैटिन के किस शब्द से बना है? कार्बो

    प्र124.कार्बो का अर्थ क्या है? कॉल या कोयला

    प्र125.तत्व के विभिन्न रूप जिनके रासायनिक गुण समान तथा भौतिक गुण भिन्न हों क्या कहलाते हैं?अपरूपक

    प्र126.कार्बन के अपरूपक बताइए। हीरा, ग्रेफाइट फ्लोरिन्स आदि।

    प्र127.जंतु हड्डियों से बनने वाला चारकोल क्या कहलाता है? जंतु चारकोल

    प्र128.चीनी का रासायनिक सूत्र बताइए। C12H22O11

    प्र129.चीनी की गंधक के अम्ल से क्रिया करने पर क्या बनता है? शुगर चारकोल

    प्र130.ग्रेफाइट ग्रीक भाषा के किस शब्द से बना है? ग्रेफो

    प्र131.ग्रेफो का अर्थ क्या होता है? लिखना

    प्र132.पेंसिल (लिखने वाली) की लेड किसकी बनी होती है? ग्रेफाइट की

    प्र133.संसार का सबसे कठोरतम पदार्थ कौन सा है?हीरा

    प्र134.कार्बन और हाइड्रोजन से मुख्य रूप से बनने वाले योग क्या कहलाते हैं? हाइड्रोकार्बन

    प्र135.सबसे सरल हाइड्रोकार्बन का नाम बताइए। मेथेन

    प्र136. मेथेन का अणु सूत्र क्या होता है? CH4

    प्र137. दलदल अर्थात मार्श में पैदा होने वाली मार्श गैस क्या है? मेथेन

    प्र138. प्रयोगशाला में बने सबसे पहला कार्बनिक यौगिक का नाम बताइए। यूरिया

    प्र139.यूरिया का अणुसूत्र क्या होता है? NH2-CO-NH2

    प्र140.कोयला, पेट्रोल और डीजल कैसा ईंधन हैं? जीवाश्म ईंधन

    प्र141.द्रव सोना किसे कहा जाता है? पेट्रोलियम को

    प्र142.किसी पदार्थ को जलाने के लिए कौन सी गैस आवश्यक है? ऑक्सीजन

    प्र143.जिस ताप पर कोई पदार्थ जलता है वह क्या कहलाता है? ज्वलन ताप

    प्र144.ऊर्जा का सबसे प्रथम स्रोत क्या है? सूर्य

    प्र145.ऊर्जा के समय के साथ समाप्त होने वाले स्रोत क्या कहलाते हैं? सीमित स्त्रोत

    प्र146.ऊर्जा के कभी समाप्त होने वाले स्रोत क्या कहलाते हैं? असीमित स्त्रोत

    प्र147.ऊर्जा के सीमित स्रोत कौन से हैं? जीवाश्म स्त्रोत

    प्र148. बायोगैस सौर ऊर्जा जल एवं वायु ऊर्जा के कैसे स्रोत है? असीमित स्त्रोत

    प्र149.यूरेनियम,थोरियम किस प्रकार के ईंधन है? नाभिकीय ऊर्जा

    प्र150.भारी नाभिक के हल्के नाभिक में टूटने पर कौन सी ऊर्जा प्राप्त होती है? नाभिकीय ऊर्जा

    प्र151.ऊर्जा किसे कहते हैं?स्पष्ट करो। कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं।

    प्र152.चांद और तारे दिन में क्यों नहीं दिखाई देते हैं?सूर्य के प्रकाश के कारण चांद और तारे दिन में दिखाई नहीं देते हैं।

    प्र153.पृथ्वी द्वारा लगने वाले आकर्षण बल को क्या कहते हैं? गुरुत्वाकर्षण बल

    प्र154.सीoएफoएल का अर्थ क्या है? कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैम्प

    प्र155.उत्तोलक कितने प्रकार के होते हैं?तीन

    प्र156.छाया की लंबाई सबसे कम कब होती है? दोपहर में

    प्र157.सूर्य ग्रहण कब होता है? अमावस्या को

    प्र158.लंबाई का मानक मात्रक क्या है? मीटर

    प्र159.द्रव्यमान का मानक मात्रक क्या है? किलोग्राम

    प्र160.समय का मानक मात्रक क्या है? सेकंड

    प्र161.चाल का मानक मात्रक क्या है? मीटर /सेकंड

    प्र162. ऊष्मा का मात्रक क्या होता है? कैलोरी

    प्र163.सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर किस विधि से आता है? विकिरण विधि

    प्र164.चंद्र ग्रहण किस दिन होता है? पूर्णिमा को

    प्र165.बल का सूत्र क्या होता है?

    F= ma

    F=Force(बल ) m=mass ( द्रव्यमान), a=acceleration ( त्वरण)

    प्र166. बाल का मात्रक क्या होता है? न्यूटन

    प्र167.इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाला बल क्या कहलाता है? दाब

    प्र168.प्रकाश किरणे एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर टेढ़ी क्यों हो जाती हैं? प्रकाश के अपवर्तन के कारण

    प्र169.पानी में पेंसिल टेढ़ी क्यों दिखाई देती है? प्रकाश के अपवर्तन के कारण

    प्र170.तारे टिमटिमाते हुए क्यों दिखाई देते हैं? प्रकाश के अपवर्तन के कारण

    प्र171.लेंस कितने प्रकार के होते हैं?दो प्रकार के

    प्र172.नाम बताइए। 1.उत्तल लेंस 2.अवतल लेंस

    प्र173.सूक्ष्मदर्शी दूरदर्शी में कौन सा लेंस लगता है? उत्तल लेंस

    प्र174.स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या है? 25 सेंटीमीटर

    प्र175. 25 सेमीo के भीतर या बाहर की वस्तु का स्पष्ट दिखाई देना क्या कहलाता है? दृष्टि दोष

    प्र176.यदि 25 सेमीo से दूर की वस्तु दिखाई दे तो वह कौन सा दोष कहलाता है? निकट दृष्टि दोष

    प्र177.यदि 25 सेंमीo के भीतर की वस्तु दिखाई दे तो उसे कौन सा दोष कहते हैं? दूर दृष्टि दोष

    प्र178.निकट दृष्टि दोष के लिए किस लेंस का चश्मा पहना जाता है? अवतल लेंस

    प्र179.दूर दृष्टि दोष के लिए किस लेंस का चश्मा पहना जाता है? उत्तल लेंस

    प्र180.प्रकाश किरण का सात रंगों में बँटना क्या कहलाता है? वर्ण विक्षेपण

    प्र181.सात रंगों को किस नाम से जाना जाता है?

    VIBGYOR (Violet, Indigo, Blue, Green, Yellow, Orange, Red)

    प्र182.लोहे को अपनी और खींचने वाले पदार्थ क्या कहलाते हैं?चुम्बक

    प्र183.चुम्बक के कितने ध्रुव होते हैं? दो (उत्तर और दक्षिण)

    प्र184.नाम बताइए।

    1.उत्तरी ध्रुव 2.दक्षिणी ध्रुव

    प्र185.आवेश प्रवाह की दर को क्या कहते हैं? विद्युत धारा

    प्र186.विद्युत धारा का मात्रक क्या होता है? एम्पीयर

    👉Download pdf file

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies