हिन्दी: हिन्दी वर्णमाला वन लाइनर नोट्स पार्ट 3


 


हिन्दी: हिन्दी वर्णमाला वन लाइनर नोट्स पार्ट 3

इस देश में हिन्दी भाषा का प्रयोग लिखने एवं बोलने में किया जाता है—

माध्यम

UP TET (I-V) 23.01.2022

सामाजिक बोली को परिभाषित करता है—

व्यक्तियों के समूह अथवा समुदाय की भाषा की वाक् विशेषताएँ

CTET (I-V) 11.01.2022

संकेत भाषा है—

व्याकरण के साथ एक स्वाभाविक भाषा

CTET (I-V) 11.01.2022

जो लोग अनेक भाषाएँ जानते हैं उन्हें कहते हैं—

बहुभाषी

CTET (I-V) 11.01.2022

हिन्दी भाषा के मानकीकरण का सबसे प्रथम प्रयास इस पत्रिका में किया गया—

सरस्वती

Uttarakhand TET (I-V) Paper-I 2021

संस्कृत ध्वनियों के वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकृत है—

देवनागरी वर्णमाला

HP TET (I-V) 2018

हिन्दी भाषा का मानकीकरण करने वाली संस्था को जाना जाता है—

केंद्रीय हिंदी निदेशालय

CG TET 2016 (Morning Shift)

इंसानी भाषा का विकास प्राकृतिक वस्तुओं की स्वाभाविक आवाजों को पहचानने से शुरू हुआ’ यह कथन है—

सत्य

CG TET 2016 (Morning Shift)

हिन्दी को ‘आम बोल चाल की महाभाषा’ कहा था—

जॉर्ज ग्रियर्सन ने

Assam TET (VI-VIII) Paper-II 10-11-2019

ग्रियर्सन के अनुसार भारत में कुल बोलियाँ हैं—

544

HP TET JBT (I-V) June 2021

 

Himachal TET (I-V) June 2021

भाषा’ से तात्पर्य है—

ध्वन्यात्मक शब्दों द्वारा विचार प्रकट करना

HP TET (I-V) 16.06.2019

भारतीय भाषाओं को संविधान की ............ अनुसूची में शामिल किया गया है।

अष्टम

Jharkhand TET (VI-VIII) 2016

हिन्दी’ वस्तुतः ............ भाषा का शब्द है।

फारसी

Assam TET (VI-VIII) Paper-II 10-11-2019

हिन्दी की मूल उत्पत्ति ............ अपभ्रंश से मानी गई है।

शौरसेनी

Assam TET (VI-VIII) Paper-II 10-11-2019

संविधान के अनुच्छेद 351 में उल्लेख है—

हिन्दी के विकास के लिए निर्देश

Uttarakhand TET (I-V) Paper-I 2021

हिन्दी को उच्च अपभ्रंश की अंतिम अवस्था से स्वीकार करते हैं—

अवहट्ट

Assam TET (VI-VIII) Paper-II 10-11-2019

हिन्दी बोलियों में ............ बोलियों का साहित्य सबसे प्राचीन और समृद्ध है।

राजस्थानी

Assam TET (VI-VIII) Paper-II 10-11-2019

भाषा होती है—

परिवर्तनशील

Himachal TET (I-V) June 2021

हिन्दी की लिपि है—

देवनागरी

Assam TET (I-V) 10.11.2019

हिन्दी भाषा में बोलियों की संख्या है—

18

Assam TET (I-V) 10.11.2019

हिन्दी की प्रमुख बोलियाँ हैं—

ब्रज भाषा और अवधी

Assam TET (I-V) 10.11.2019

भाषा से अभिप्राय है—

व्यवस्थाओं की व्यवस्था है

CTET (I-V) 05.01.2022

बोली’ से तात्पर्य है—

किसी एक क्षेत्र या सामाजिक समूह की वाच विशेषता

CTET (I-V) 05.01.2022

हिन्दी भाषा की आदि जननी—

संस्कृत

Assam TET (I-V) 10.11.2019

छत्तीसगढ़ी’ का सम्बन्ध है—

पूर्वी हिन्दी

HP TET (I-V) 2018

भाषा के विषय में मूल सत्य है—

भाषा प्रतीकात्मक है

UT TET (I-V) 14.12.2018

राजभाषा का तात्पर्य है—

सरकारी काम-काज की भाषा

Jharkhand TET (I-V) 2016

क्षेत्रीय बोली है—

क्षेत्र की भाषा की वाच विशेषताएँ

CTET (VI-VIII) 12.01.2022

संकेत भाषा के सम्बन्ध में सत्य है—

संकेत भाषा प्राकृतिक भाषा है

CTET (VI-VIII) 12.01.2022

भाषा के बारे में सही है—

एक भाषा की कई बोलियाँ होती हैं

CTET (VI-VIII) 04.01.2022

भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषाएँ दर्ज हैं—

22 भाषाएँ

CTET (VI-VIII) 17.01.2022

मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा है—

प्राकृत

UTET 2021 Paper-II

 


Post a Comment

Previous Post Next Post