• 27.7.20

    27 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

                27 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

    देवेंद्र पुरोहित-
    1. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के भौतिक विज्ञानी है जिन्होंने धरती की सतह के 20 फुट नीचे के लगभग "20 डिग्री तापमान" तथा धरती की सतह के ऊपर ठंडे प्रदेशों के 0 डिग्री तापमान या गर्म प्रदेशों के 40 डिग्री तापमान के तापांतर के प्रयोग से बिजली उत्पादन की नई तकनीकी ईजाद की है।
    2. इस तकनीक को बंगलुरू स्थित "इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस"(भारतीय विज्ञान संस्थान) ने मान्यता प्रदान की है तथा उन्हें इसका अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी मिल चुका है।
    3. इस तकनीक से विद्युत उत्पादन सौर ऊर्जा से भी सस्ता एवं किफायती है।
    रेगिस फिलबिन:-
    1. फिलबिन एक प्रख्यात टीवी प्रेजेंटेटर थे जिनका 25 जुलाई 2020 को अमेरिका में निधन हो गया।
    2. इन्होंने "हू वांटस टू बी ए मिलेनियर" नामक क्विजशो की शुरुआत की थी।
    3. इन्हीं के क्विज़शो से प्रेरणा लेकर अमिताभ बच्चन ने "कौन बनेगा करोड़पति" शुरू किया था।

    साइबेरिया के जंगलों में आग:-
    1. रूस स्थित साइबेरिया के जंगलों में इस समय भयंकर आग फैल चुकी है।
    2. ग्रीनपीस नामक संगठन के अनुसार इस आग का क्षेत्रफल, ग्रीस देश के क्षेत्रफल से भी बड़ा है।
    नोट:- जलवायु परिवर्तन के कारण साइबेरिया के क्षेत्र ने तापमान इस बार लगभग 38 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया।

    पंजाब रेफरेंडम 2020
    1. पंजाब को एक अलग देश बनाए जाने के लिए 3 देशों ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में ऑनलाइन रेफरेंडम(जनमत संग्रह) पंजाबी समुदाय द्वारा कराने की बात "सिख फ़ॉर जस्टिस"ग्रुप कर रहा है।
    2. हाल ही में कनाडा ने "सिख फॉर जस्टिस" के "पंजाब रेफरेंडम 2020 को निरस्त" कर दिया।

    नोट:- "सिख फ़ॉर जस्टिस" अमेरिका में सिख समुदाय द्वारा स्थापित एक गैर सरकारी संगठन है। जिसकी स्थापना 2007 में 'गुरपतवंत सिंह पन्नू' द्वारा की गयी थी। वर्ष 2018 में इस एनजीओ ने अपना एक कार्यालय लाहौर में स्थापित किया तथा उसने 2020 में एक अलग पंजाब देश बनाए जाने के लिए जनमत संग्रह की बात की। इस पंजाब देश में भारतीय तथा पाकिस्तानी पंजाब क्षेत्र की कल्पना की गई थी।

    कारगिल विजय दिवस
    1. 26 जुलाई को प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
    2. भारत ने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को पराजित किया था इस विजय एवं अपने शहीद सैनिकों को सम्मान देने के लिए कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

    डिजिटल अर्थव्यवस्था मिशन
    1. कर्नाटक राज्य ने डिजिटल अर्थव्यवस्था मिशन के गठन को मंजूरी प्रदान की है।
    2. यह मिशन राज्य की सभी आईटी कंपनियों की भागीदारी से बनाया जाएगा जिसमें कर्नाटक सरकार की 49% हिस्सेदारी तथा आईटी कंपनियों की हिस्सेदारी 51% हो गई।

    आनंद-
    1. गुजरात के आनंद में भारत की पहली शहद परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है।
    2. यह प्रयोगशाला आनंद जिले के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड(NDDB) के परिसर में स्थापित होगी।
    3. इससे मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन मिलेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies