भारतीय गौर/भारतीय बायसन

          भारतीय गौर/भारतीय बायसन
1. हाल ही में भारत में पहली बार भारतीय गौर की गणना नीलगिरी वन प्रभाग द्वारा की गई, जिसमें नीलगिरी क्षेत्र में भारतीय बायसन की संख्या लगभग 2000 पाई गयी।
2. बायसन मूल रूप से दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है।
3. भारत में यह पश्चिमी घाट एवं दक्षिणी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।जिसमें वायनाड,मुदुमलाई,बांदीपुर,नागरहोल आदि क्षेत्रों में भारतीय गौर की संख्या सर्वाधिक है।
4. बायसन गोवा का राजकीय पशु है।
5. 1990 के दशक में भारत में बायसन/गौर की संख्या लगभग 20000 थी।
6. IUCN की रेड डेटा लिस्ट में इसे Vulnerable की श्रेणी में रखा जाता है।
7. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 के अंतर्गत गौर को अनुसूची- 1 में सम्मिलित किया गया है।
8. इसकी घटती आबादी का मुख्य कारण इसके अधिवासों का विखंडन,अवैध शिकार तथा पालतू पशुओं से फैलने वाली बीमारियां आदि हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post