• 10.8.20

    10 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                    10 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
    द न्यू इंडिया हाउसिंग विजन डॉक्युमेंट
    1. यह विजन डॉक्यूमेंट प्रसिद्ध आर्किटेक्ट हाफिज कांट्रैक्टर ने तैयार किया है जिसके अंतर्गत मुंबई, दिल्ली, चेन्नई व कोलकाता चार महानगरों स्लमस(मलिन बस्तियों) फ्री बनाए जाने की योजना है।
    2. इस योजना के अंतर्गत स्लमस के स्थान पर एक करोड़ नए फ्लैट, कमर्शियल क्षेत्र ,पार्क ,स्कूल ,अस्पताल ,सोलर प्लांट व बेहतरीन सड़कें बनाई जाएंगी।
    3. इसके अंतर्गत स्लम क्षेत्रों में बनने वाले बिजनेस सेंटरों के कारण लगभग 2 करोड लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
    4. अभी इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार तथा भारत सरकार विचार कर रही है।

    ई-एक्सपीडिशन संस्था
    1. इस संस्था की शुरुआत वर्ष 2014 में एमिली पेन द्वारा की गई।
    2. यह संस्था प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा इससे संबंधित जागरूकता अभियान चलाती है।
    3. एमिली पेन ने समुद्रों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलाया है जिसमें महिलाएं समुद्री यात्रा के जरिए लोगों को जागरुक करती हैं।
    4. वर्ष 2019 में "ई- एक्सपीडिशन राउंड द वर्ल्ड" नामक यात्रा शुरू की गई। इस अभियान से 30 देशों की 300 से अधिक महिला रिसर्चर जुड़ी हुई है जो समुद्री जागरूकता के लिए लगभग 3 वर्ष में 38000 नॉटिकल मील की यात्रा करेंगी।

    पाकिस्तान
    1. हाल ही में ऋण भुगतान न करने के कारण सऊदी अरब द्वारा पाकिस्तान को की जाने वाली तेल आपूर्ति रोक दी है।
    2. अब सऊदी अरब द्वारा पाकिस्तान को तेल की आपूर्ति तभी की जाएगी जब वह उसका भुगतान करेगा।

    नोट:- इससे पहले पाकिस्तान ने ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कारपोरेशन(IOC) से अलग होकर न्यू IOC बनाने की भी धमकी दी थी जिससे नाराज होकर सऊदी अरब ने वर्ष 2019 में दी गई आर्थिक सहायता एवं ऋण (6.2 बिलियन डॉलर) में से 3 बिलियन डॉलर पाकिस्तान से वापस करने को कहा, साथ ही पाकिस्तान को उधार में तेल की आपूर्ति बंद कर दी।

    मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल
    1. जापानी जहाज एमवी वाकाशिओ से मारीशस के समीप "तेल रिसाव" के कारण मारीशस में पर्यावरणीय आपातकाल घोषित कर दिया गया।
    2. यह जहाज चीन से तेल को लेकर ब्राजील जा रहा था।
    3. जहाज के कोरल रीफ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।

    101 रक्षा उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध
    1. भारत द्वारा 101 रक्षा उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
    2. इसका प्रमुख उद्देश्य देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
    3. इन उत्पादों में आर्टिलरी गन, असाल्ट राइफल,सोनार सिस्टम,राडार, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर आदि शामिल है।
    4. इन उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2020 से 2024 के मध्य लगाया जाएगा।

    महाराष्ट्र
    1. महाराष्ट्र देश का प्रथम राज्य बन गया है जिसने दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है।
    2. इस साझेदारी के अंतर्गत G suite, Google classroom, Google meet  के द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies