• 17.8.20

    17 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

              17 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
             

    बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स
    1. चालू वित्त वर्ष 2020-21 के प्रथम क्वार्टर के लिए यह इंडेक्स जारी किया गया है।
    2. इस इंडेक्स को जारी करने के लिए 600 भारतीय कंपनियों की व्यापारिक गतिविधियों को जांचा गया है।
    3. इस इंडेक्स से पता चला है की व्यापारिक गतिविधियां कमजोर हुई है और पिछले वर्ष के प्रथम क्वार्टर से तुलना करने पर बिजनेस कॉन्फिडेंस में 62% की गिरावट आई।
    4. बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।
    5. यह इंडेक्स दिल्ली स्थित थिंकटैंक "नेशनल कॉउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च" द्वारा प्रत्येक क्वार्टर के लिए जारी किया जाता है।

    पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम
    1. यह योजना पंजाब राज्य में प्रारंभ की गई है।
    2. इसके तहत बारहवीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
    3. इससे ऑनलाइन शिक्षा ,डिजिटल शिक्षा आदि को बढ़ावा मिलेगा

    एनसीसी(NCC) विस्तार योजना
    1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 173 सीमावर्ती तथा तटीय जिलों में नेशनल कैडेट कोर के विस्तार को मंजूरी प्रदान की गयी।
    2. इस योजना के तहत एक लाख कैडेटों को एनसीसी में शामिल किया जाएगा जिसमें एक तिहाई लड़कियां होंगी।
    3. सीमायी और तटीय जिलों में 1000 विद्यालयों की पहचान कर ली गई है जहां पर एनसीसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
    4. सेना द्वारा एनसीसी कैडेटों को तकनीकी, प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    वी.के.पॉल
    यह नीति आयोग के सदस्य हैं इनकी अध्यक्षता में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया है।

    चेतन चौहान
    1. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
    2. पिछले माह वह कोरोना संक्रमित भी पाये गए थे।
    3. सुनील गावस्कर के साथ इनकी सलामी जोड़ी भारतीय क्रिकेट में अत्यधिक प्रसिद्ध रही है।

    बीज(BEEG)
    1आईआईटी कानपुर के द्वारा विकसित स्थानिक "सीड बॉल्स" को बीज नाम दिया गया है।
    2. BEEG- Bio-compost enriched eco-friendly Globule 
    3. इन सीड बॉल्स को स्थानीय प्रजातियों के बीज, मिट्टी,क्ले तथा  कंपोस्ट के द्वारा तैयार किया गया है।
    4. इन सीड बॉल्स से किसानों को फसलों की बुआई में आसानी हो जाएगी क्योंकि इनके प्रयोग से अब छोटे गड्ढा खोदकर बीज रखने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सीड बॉल्स को निश्चित स्थान पर रख देने से इन पानी पड़ने/वर्षा होने से  बीज स्वतः अंकुरित हो जाएगा।

    साराभाई क्रेटर
    1. यह क्रेटर चंद्रमा पर स्थित है ।
    2. चन्द्रयान-2 के आर्बिटर द्वारा साराभाई क्रेटर का चित्रण किया जा रहा है। जिसके द्वारा चंद्रमा पर ज्वालामुखी,लावा क्षेत्र को समझने में मदद मिलेगी।
    3. इस क्रेटर का नाम भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है।
    नोट- क्रेटर ज्वालामुखी के मुख पर स्थित एक गड्ढानुमा स्थलाकृति होती है।

    नितिन सेठी और शिव सहाय सिंह
    1. नितिन सेठी को खोजी पत्रकारिता के लिए एशियन कॉलेज आफ जर्नलिज्म पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार हफिंगटन पोस्ट ऑफ इंडिया की "पैसा पॉलिटिक्स" श्रंखला के लिए दिया गया।
    2. शिव सहाय सिंह को सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में के.पी.नारायण कुमार मेमोरियल अवॉर्ड प्रदान किया गया। शिव सहाय द हिंदू में पत्रकार हैं।

    मैग्नेटिक हाइपरथर्मिया
    MHCT - Magnetic hyperthermia mediated cancer therapy
    1. इस थेरेपी के प्रयोग से कैंसर का इलाज किया जाएगा।
    2. मैग्नेटिक हाइपरथर्मिया थैरेपी में चुंबकीय पदार्थों के "नैनो पार्टिकल्स" को शरीर के कैंसर ग्रसित भाग में भेजा जाएगा, इन नैनो पार्टिकल्स को नियंत्रित कर ऊष्मा उत्पन्न(Heat generate) की जाती है जिससे कैंसर से ग्रसित कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं।
    3. यह नैनोपार्टिकल मैंगनीज़, जिंक आदि पदार्थों के बने होते हैं जिनसे ऊष्मा उत्पन्न होती है इसलिए इन नैनोपार्टिकल्स को "नैनोहीटर" भी कहा जाता है।
    4. इस थेरेपी में कीमोथेरेपी से पड़ने वाले दुष्प्रभावो से बचा जा सकेगा।

    स्वास्थ्य पोर्टल
    1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा इस पोर्टल को लांच किया गया है।
    2. इसका प्रमुख उद्देश्य जनजातीय समुदाय के खाद्य एवं पोषण  आदि से संबंधित जानकारी इसमें रहेगी।
    3. यह पोर्टल वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगा जिससे जनजातीय समुदाय की स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाया जा सके और उनका निदान संभव हो सके।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies