• 27.8.20

    27 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                     27 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    शगुन-गिफ्ट एन इंश्योरेंस
    1. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस द्वारा इस शगुन पॉलिसी को लांच किया गया है जिसे किसी भी व्यक्ति को गिफ्ट किया जा सकता है।
    2. यह पॉलिसी पर्सनल एक्सीडेंट को भी कवर करती है।
    3. इसका प्रीमियम 501,1001,2001 रुपये रखा गया है।
    4. इस पॉलिसी के तहत गिफ्ट रिसीवर की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा इस इंश्योरेंस की अवधि 1 वर्ष तक रहेगी।
    निर्यात तत्परता सूचकांक(Export Preparedness Index-EPI)-2020
    1. विभिन्न राज्यों की निर्यात क्षमता का आकलन करने के लिए नीति आयोग द्वारा इस सूचकांक को जारी किया जाता है।
    2. इस वर्ष इस सूचकांक में गुजरात प्रथम स्थान पर तथा महाराष्ट्र और तमिलनाडु क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस सूचकांक में शीर्ष 10 स्थानों में 6 तटीय राज्य सम्मिलित रहे। हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे आगे रहा।
    3. EPI के चार स्तम्भ - नीति,व्यापार,निर्यात तथा निर्यात परफॉर्मेंस हैं।
    4. छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्यों द्वारा अपनाए गए निर्यात संवर्धन उपायों की सराहना नीति आयोग द्वारा की गई।
    5. वर्तमान में भारत का प्रति व्यक्ति निर्यात 241 अमेरिकी डॉलर है जो विकसित देशों के मुकाबले काफी कम है।

    अफ्रीका महाद्वीप पोलियो मुक्त
    1. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 25 अगस्त 2020 को अफ्रीका महाद्वीप को पोलियो मुक्त घोषित किया गया।
    2. अब अफ्रीका महाद्वीप के 95% से अधिक क्षेत्र में पोलियो के केस नहीं है।
    नोट:- भारत वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया था। अभी तक केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान देश पोलियो मुक्त नहीं हो पाए हैं।नाइजीरिया अंतिम अफ्रीकी देश था जिसे पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया था।

    पौलोमी घटक
    1. यह अपने देश भारत की प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में संन्यास की घोषणा कर दी।
    2. यह पश्चिम बंगाल राज्य से संबंधित है।
    3. इन्होंने 3 जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप तथा 7 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। इन्होंने मात्र 16 वर्ष की उम्र में सिडनी ओलंपिक में भाग लिया था।

    केसर के लिये ई-नीलामी पोर्टल
    1. जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा केसर के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए ई- नीलामी पोर्टल लांच किया गया।
    2. भारत में केसर का उत्पादन केवल जम्मू कश्मीर राज्य में होता है जिसे सरकार द्वारा जीआई टैग प्रदान किया गया है तथा इसकी ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए इसे NSEIT से जोड़ा गया है।NSEIT limited नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सब्सिडियरी इकाई है। 
    नोट:- विश्व में केसर का सबसे अधिक उत्पादन ईरान में होता है जबकि भारत का केसर उत्पादन में दूसरा स्थान है। विश्व में भारतीय कश्मीरी केसर की मांग इसकी सुगंध ,स्वाद और गुणवत्ता के कारण अत्यधिक रहती है।

    द मुस्लिम 500
    1. इस पत्रिका का प्रकाशन जॉर्डन के "रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज सेंटर" द्वारा 2009 से प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची जारी की जाती है।
    2. वर्ष 2020 के अपने प्रकाशन में इस पत्रिका द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 'इमरान खान' को 'मैन ऑफ द ईयर' घोषित किया गया। उन्हें यह सम्मान से भारत के साथ शांति संबंध बनाए रखें के लिए दिया गया है।
    3. फलस्तीनी-अमेरिकी महिला 'राशिदा तालिब' को इस पत्रिका द्वारा 'वूमेन ऑफ द ईयर' सम्मान दिया गया। यह अमेरिकी कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा के लिये चुनी गयी हैं।

    असम में आफस्पा
    1. असम में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम(आफस्पा) 1958 की अवधि को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है क्योंकि हाल ही में सुरक्षा बलों पर हुए हमलों और विभिन्न क्षेत्रों में बरामद किए गए अवैध हथियार एवं गोला बारूद के कारण असम को "अशांत क्षेत्र" घोषित किया गया था।
    2. आफस्पा कानून असम में 1990 से लागू है जिसे प्रत्येक 6 महीने की अवधि के बाद पुनः बढ़ा दिया जाता है।

    नोट:- भारत का एकमात्र 'गोल्डन टाइगर' असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया जिसे 'टैबी टाइगर’ या ‘स्ट्रॉबेरी टाइगर' भी कहा जाता है टाइगर का गोल्डन रंग "पुनरावर्ती जीन" के कारण होता है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies